होमSocietyपंचायत सचिव को बाढ़ पीड़ितों ने बनाया बंधक

पंचायत सचिव को बाढ़ पीड़ितों ने बनाया बंधक

Published on

16 पंचायतों तक राहत पहुंचाने का बीडीओ ने किया दावा, कल सभी जगह पहुंचेगी राहत

मीनापुर में पिछले आठ रोज से बाढ़ में फंसे लोगों का गुस्सा अब भड़कने लगा है। शुक्रवार को कड़चौलिया के समीप बाढ़ पीड़ितो ने रानीखैरा पंचायत के पंचायत सचिव अशोक कुमार को बंधक बना लिया। यहां शिवहर सड़क पर रानीखैरा के करीब 150 परिवार पिछले एक सप्ताह से शरण ले रखे हैं। रमेश यादव सहित कई लोगों ने बताया है कि यहां अभी तक प्रशासन की ओर से राहत मुहैय्या नहीं कराने से लोगों में आक्रोश है।
दूसरी ओर राघोपुर पंचायत के बाढ़ पीड़ितो में प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। इस पंचायत के तीन दर्जन से अधिक लोगों का कच्चा मकान गिरने के बाद अभी तक पीड़ित परिवारों तक राहत नहीं पहुंचा है। जिन लोगों का घर गिर गया है, उनमें विशनपुर कंठ के वार्ड सदस्य संतलाल सहनी और राघोपुर के मो. हुसैन व रामबाबू प्रसाद सहित 40 परिवार शामिल हैं। राघोपुर के मो. जहांगीर ने तत्काल राहत नही मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर, बनुआ गांव में घर गिरने से गृह स्वामी 60 वर्षीय सीताराम राय की मलबे में दब कर मौत हो गई है।
दूसरी ओर मुकसूदपुर के वरुण सरकार ने बताया कि उनके पंचायत में अभी तक राहत नहीं पहुंचने से लोगों में आक्रोश है। राहत नहीं पहुंचने से पानापुर, जामिन मठियां, बाड़ाभारती, टेंगरारी, तुर्की पूर्वी, हरका मानशाही और मीनापुर पंचायत के लोगो में भी असंतोष भड़कने लगा है।
इस बीच बीडीओ संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि शुक्रवार को 16 पंचायतों तक राहत सामग्री पहुंचा दी गई है। बाकी बचे पंचायतों तक शनिवार को राहत सामग्री पहुंचा दी जाएगी। बीडीओ ने शुक्रवार को धरमपुर, मुकसूदपुर, मझौलिया, मदारीपुर कर्ण व कोइली आदि पंचायतों का नौका से सर्वेक्षण करने के दौरान बताया कि मीनापुर के 27 पंचायतों के 75 स्थानों पर पका हुआ भोजन बाढ़ पीड़ितो को दिया जा रहा है। बीडीओ के साथ पूर्व जिला पार्षद मिथलेश यादव, सरपंच रतन राय, मुखिया मो. वारीश खान भी नौका पर मौजूद थे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मीनापुर की असली कहानी क्या है? आजादी, राजनीति, बागमती और बदलते गांव का पूरा सच

मीनापुर को अगर सिर्फ मुजफ्फरपुर जिले का एक प्रखंड या बिहार की एक विधानसभा...

मीनापुर में परिणाम बदलने वाले मुद्दे: जाति से बाढ़ तक, सड़क से रोज़गार तक आखिर किस सवाल ने बदली बाजी?

मीनापुर में विकास की परिकथा सिर्फ कुछ आंकड़ों से नहीं बनता। उसके पीछे एक...

मीनापुर की राजनीति: 1951 से 2025 तक सत्ता बदलती रही, लेकिन क्या बदला राजनीति का मिजाज?

मीनापुर की राजनीति को अगर सिर्फ पिछले 10 या 15 वर्षों के चुनाव से...

ब्रह्मपुत्र पर चीन की चाल? महाडैम के नीचे क्या छिपा है

ब्रह्मपुत्र नदी के रास्ते में क्या कोई ऐसा खतरा तैयार हो रहा है, जिसका...

More like this

बिहार का पलायन: क्या रोज़गार की तलाश में निकलती पीढ़ियां कभी लौटेंगी?

बिहार के किसी छोटे से गांव में शाम ढलते ही अगर आप बस अड्डे,...

कहां गुम हो रही हैं बिहार की बेटियां?

गुमशुदगी का आंकड़ा गंभीर है एक लड़की घर से निकलती है। परिवार समझता है कि...

बिहार में बारिश और तेज हवा ने फिर बदला मौसम का मिजाज, 26 जिलों में अलर्ट; आखिर कब थमेगा यह सिलसिला?

आसमान में बादल हैं। रुक-रुक कर बारिश लगातार हो रही है, अचानक तेज बौछार...

एक सच, दो नज़रिया: दिमाग की गलती, समाज का असर या सोच का खेल?

क्यों एक ही तथ्य किसी को अवसर लगता है, तो किसी को खतरा? क्या...

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

बिहार की बाढ़: पानी उतर जाएगा, लेकिन कब तक पटरी पर लौटेंगी लोगों की जिंदगी?

क्या बाढ़ आने के बाद नाव भेज देना, राहत शिविर खोल देना और कुछ...

ध्वनि प्रदूषण: जुलूस आगे बढ़ता रहा… लेकिन, कानों में पड़ने वाला शोर वहीं रह गया

डीजे की धुन पर नाचते बच्चों को देखकर भीड़ तालियां बजाती है। किसी को...

क्या नकारात्मक सोच इंसान को उसी अंधेरे में धकेल देती है, जिसे वह दुनिया में खोज रहा होता है?

हर घटना में षड्यंत्र, हर परंपरा में खामी, हर व्यक्ति में स्वार्थ और हर...

डैम, मानव सभ्यता की प्यास बुझाने वाला वरदान या आने वाली पीढ़ियों के लिए खड़ा किया जा रहा जल-खतरा?

नदियों को बांधकर इंसान ने पानी, बिजली और खेती पर नियंत्रण हासिल किया। लेकिन...

मीनापुर में बनेगा शहीद स्मृति पार्क, रामपुरहरि में प्रस्तावित है भव्य तोरण द्वार

अमर शहीद जुब्बा सहनी, वांगुर सहनी और पंडित सहदेव झा समेत स्वतंत्रता सेनानियों की...

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...

मीनापुर में गूंजा जश्न-ए-आजादी: शहीद स्मृति पार्क और भव्य तोरण द्वार बनाने का ऐलान

क्रांति महोत्सव-2026 में विधायक अजय कुमार ने की घोषणा, विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी बोले—राजकीय...

मामुली बारिश… और अंधेरे में डूब जाता है बिहार का गांव

ट्री कटिंग पर हर साल करोड़ों के टेंडर, फिर भी पेड़ की टहनी से...

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...