होमSocietyपांच पंचायतो का ओडीएफ का प्रस्ताव पारित

पांच पंचायतो का ओडीएफ का प्रस्ताव पारित

Published on

​खुशी सीएलएफ के वार्षिक अधिवेशन मे पिछले वर्ष का पेश हुआ लेखाजोखा

संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर। जीविका परियोजना अंतर्गत खुशी जीविका संकुल स्तरीय संघ मिल्की बनघारा का वार्षिक अधिवेशन सोमवार को रघई पैक्स भवन मे हुई। वार्षिक प्रतिनिध आम सभा मे पिछले वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत हुआ। अध्यक्षता संघ की अध्यक्षा सुनीता देवी ने किया। अधिवेशन मे नंदना,हरका,रघई,घोसौत व टेंगरारी को शौंच मुक्त करने का कार्ययोजना पारित किया गया। जीविका के बीपीएम सुधीर कुमार रॉय ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उद्घाटन के मौके पर  इलाहाबाद बैंक बनघारा के शाखा प्रबंधक व रघई पंचायत के मुखिया चंदेश्वर साह मौजूद थे। सीएलएफ के मुख्य लेखापाल  केदार कुमार गुप्ता ने  वार्षिक लाभ-हानि विवरण प्रस्तुत किया। लेखाजोखा मे बताया गया कि इस वर्ष का शुद्ध मुनाफा 18,43,403 रु० हुआ.अगले वर्ष का बजट पेश किया गया। जिसमे अगामी वर्ष का 25,00,000 रु० लाभ का लक्ष्य निर्धरित किया गया।  उसके बाद प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक  सुधीर कुमार रॉय ने कहा कि शौचालय निर्माण कराना हर हाल मे जरूरी है। लोग प्राथमिकता के आधार पर इस कार्य को कराये। उन्होने शौचालय नही रहने पर उससे होने वाली

नुकसान को विस्तार से बताया। उन्होने कहा कि 80 प्रतिशत बीमारी खुले में शौच के कारण होती है। उन्होंने बताया कि शौचालय के लिए गरीबी का बहाना नही चलेगा ।यह सरकार का अभियान है। सीएम के सात निश्चय मे इसको शामिल किया गया है। उन्होने रघई  पंचायत के वार्ड नंबर पांच को शौंच से मुक्त के लिए जीविका के दीदियो को बधाई दी। उन्होंने कहा की सभी जीविका के दीदी अपने

बच्चे को नियमित स्कुल भेजे, क्योकि की अशिक्षा भी गरीबी का बहुत बड़ा कारण है। अगर आप का बच्चा पढेगा तो आगे चल कर आप

के बुढ़ापे कि लाठी बनेगा ।  जिला स्वाथ्य, पोषण एवं स्वच्छता प्रबंधक डा गितिकाशंकर व रौशन कुमार ने बताया कि गर्भवती एवं धात्री माँ को पोषण कि जरूरत अधिक होती है। इस लिए अपने घरों में उनके खान पान पर विशेष ध्यान दे ताकि कोइ भी बच्चा कुपोषित न हो ।प्रखंड जीविकोपार्जन विशेषज्ञ अभिषेक श्रीवास्तव द्वारा आजीविका से जुडी गतिविधियों के बारे में बताते हुए कहे कि इस संकुल संघ में आजीविका के तीनो थीम में काम हो रहा है ।चाहे वह फार्म का हो या नॉन फार्म का हो या फिर लाइवस्टॉक का हो ।फार्म थीम के अन्तर्गत बताया कि इस वर्ष लीची कि मार्केटिंग का काम  हुआ है जिसमे ६० दीदियो का लीची देश के महानगरो में गया जैसे अहमदाबाद ,बंगलोरे,मुंबई, जिसके माध्यम से लगभग ६००००० रुपया तक कि आमदनी हुई है। इसके अलावा कस्टम हायरिंग सेंटर का भी इस वर्ष कार्य हुआ है जिसके अंतर्गत ट्रेक्टर ,रोतावाटर,आदि चीजों की खरीददारी इसी माह हुई। जिसके माध्यम से लगभग २०००० कि आमदनी हुई है.इस संकुल संघ के अंतर्गत बकरी पालन,मुर्गी पालन,और मधुमख्खी पालन के साथ साथ दुग्ध उत्पादक सहायता समूह भी काम कर रहा है।  क्षेत्रिय समन्वयक कौशल किशोर प्रसाद  ने धन्यवाद ज्ञापन किया।  मौके पर सीएलएफ के निदेशक मंडल के सदस्य,सभी कार्यकर्ता एवं जीविका परियोजना की ओर से प्रिंस कुमार प्रशिक्षण अधिकारी , रानी कुमारी , ज्योत्सना कुमारी,सरिता कुमारी ,बिन्जू श्री ,रणंजय कुमार, आदि थे ।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

चीन का खतरा: सीमा पर सैनिकों से ज्यादा खतरनाक है सड़क, गांव और ब्रह्मपुत्र पर बनता नया सामरिक जाल

अरुणाचल में 60 किलोमीटर घुसपैठ का दावा निकला भ्रामक, लेकिन खतरा पूरी तरह काल्पनिक...

पढ़ाई महंगी, नौकरी और परीक्षा पर भरोसा भी संकट में

कैंपस से सड़क तक बढ़ती बेचैनी सिर्फ बेरोजगारी की कहानी नहीं; यह उस पीढ़ी...

मीनापुर में बनेगा शहीद स्मृति पार्क, रामपुरहरि में प्रस्तावित है भव्य तोरण द्वार

अमर शहीद जुब्बा सहनी, वांगुर सहनी और पंडित सहदेव झा समेत स्वतंत्रता सेनानियों की...

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...

More like this

मीनापुर में बनेगा शहीद स्मृति पार्क, रामपुरहरि में प्रस्तावित है भव्य तोरण द्वार

अमर शहीद जुब्बा सहनी, वांगुर सहनी और पंडित सहदेव झा समेत स्वतंत्रता सेनानियों की...

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...

मीनापुर में गूंजा जश्न-ए-आजादी: शहीद स्मृति पार्क और भव्य तोरण द्वार बनाने का ऐलान

क्रांति महोत्सव-2026 में विधायक अजय कुमार ने की घोषणा, विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी बोले—राजकीय...

मामुली बारिश… और अंधेरे में डूब जाता है बिहार का गांव

ट्री कटिंग पर हर साल करोड़ों के टेंडर, फिर भी पेड़ की टहनी से...

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...

ग्रामीण सड़कों के ‘जानलेवा’ स्पीड ब्रेकर: सुरक्षा के नाम पर जनता की जेब और सेहत पर हमला?

KKN ब्यूरो। ग्रामीण भारत में पक्की सड़कों का जाल तेजी से बिछा है। प्रधानमंत्री...

बिहार में शराबबंदी: सामाजिक सुधार या भ्रष्टाचार की नई अर्थव्यवस्था?

क्या शराबबंदी सफल हुई या उसने भ्रष्टाचार को नया ईंधन दिया? KKN ब्यूरो। एक  अप्रैल...

श्रेष्ठता का भ्रम: जब गाली, दोषारोपण और अपमान बन जाते हैं सामाजिक फैशन

क्या दूसरों को नीचा दिखाकर कोई वास्तव में बड़ा बन सकता है? KKN ब्यूरो। आज...

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...

“हाँ इश्क है” के लोकार्पण समारोह में जुटे कवि और साहित्य प्रेमी, पटना में दिखा साहित्य का रंग

पटना में रविवार को साहित्य, कविता और रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक यादगार आयोजन देखने...

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...