होमSocietyकोरोना के डर से दुनिया के एक तिहाई लोग घरों में कैद

कोरोना के डर से दुनिया के एक तिहाई लोग घरों में कैद

Published on

भारत में भी 21 रोज का लॉकडाउन शुरू

KKN न्यूज ब्यूरो। कोरोना वायरस से बचने के लिए दुनिया के एक तिहाई लोग अपने ही घरो में खुद को कैद कर चुकें है। भारत के लोग भी तीन सप्ताह के लिए खुद को अपने ही घरो में कैद कर चुकें है। जापान ने अगले साल होने वाले ओलंपिक को स्थगित कर दिया है।

अमेरिका में हालात बेकाबू

अमेरिका में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। अब तक इस महामारी से अमेरिका में 706 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएसएसई के मुताबिक अमेरिका में अब तक कोरोना संक्रमण के 53,740 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में इससे सर्वाधिक मौतें हो चुकी हैं जिसके बाद किंग्स काउंटी में इस महामारी का प्रकोप देखने को मिला है।

कोरोना की चपेट में जर्मनी

जर्मनी में कोरोना वायरस (कोविड-19) के एक दिन में 4,764 नए मामले सामने आए हैं जिससे यहां इस महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 31,370 हो गयी है। जर्मनी में कोरोना के कारण अब तक 133 लोगों की मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि गत वर्ष दिसंबर के आखिर में चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले शुरू हुए थे और अब यह विश्व के अधिकांश देशों में अपना पावं पसार चुका है।

फ्रांस में बढ़ी मृतको की संख्या

फ्रांस में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1100 हो गयी है। फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री ओलिवियर वीरन ने मंगलवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना से 240 लोगों की मौत हुई। वीरन के मुताबिक फ्रांस में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 22,300 हो गए हैं।

इटली में छह हजार से अधिक मौत

इटली वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से बुरी तरह प्रभावित है। इटली में इसके संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6820 हो गयी है। इटली के नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख एंजेलो बोरेली ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस से 743 लोगों की मौत हुई है। श्री बोरेली के मुताबिक मंगलवार को इटली में कोरोना संक्रमण के 5249 नए मामले सामने आए हैं। जिससे संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 69176 हो गयी है। इटली में अब तक कोरोना के 8326 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। इटली में 21 फरवरी को कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था। गौरतलब है कि इटली का लोम्बाडीर् प्रांत इस महामारी से सर्वाधिक प्रभावित है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

नेपाल की सुलगती सरहद: सांप्रदायिक हिंसा, राजनीतिक बेचैनी और भारत के लिए बढ़ती चुनौती

जब पड़ोसी देश में आग लगती है, तो धुआं सीमाएं नहीं पहचानता... KKN ब्यूरो। भारत...

पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड में बड़ा फैसला: साक्ष्यों के अभाव में छह आरोपी बरी, कोर्ट ने जांच और अभियोजन पर उठाए सवाल

आठ साल पुराने चर्चित हत्याकांड में अदालत का फैसला KKN ब्यूरो। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर...

मीनापुर के प्रथम विधायक जनक सिंह की 112वीं जयंती पर ‘अग्रदूत’ पुस्तक का हुआ लोकार्पण

मीनापुर के प्रथम विधायक को श्रद्धांजलि, 'अग्रदूत' पुस्तक बनी उनकी विरासत का दस्तावेज़ KKN ब्यूरो।...

बांकीपुर: कैसे टूटा भाजपा का अभेद्य किला, क्यों बना प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति का नया केंद्र?

KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में कई चुनाव हुए, कई सरकारें बनीं और बदलीं।...

More like this

नेपाल की सुलगती सरहद: सांप्रदायिक हिंसा, राजनीतिक बेचैनी और भारत के लिए बढ़ती चुनौती

जब पड़ोसी देश में आग लगती है, तो धुआं सीमाएं नहीं पहचानता... KKN ब्यूरो। भारत...

मामुली बारिश… और अंधेरे में डूब जाता है बिहार का गांव

ट्री कटिंग पर हर साल करोड़ों के टेंडर, फिर भी पेड़ की टहनी से...

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...

ग्रामीण सड़कों के ‘जानलेवा’ स्पीड ब्रेकर: सुरक्षा के नाम पर जनता की जेब और सेहत पर हमला?

KKN ब्यूरो। ग्रामीण भारत में पक्की सड़कों का जाल तेजी से बिछा है। प्रधानमंत्री...

बिहार में शराबबंदी: सामाजिक सुधार या भ्रष्टाचार की नई अर्थव्यवस्था?

क्या शराबबंदी सफल हुई या उसने भ्रष्टाचार को नया ईंधन दिया? KKN ब्यूरो। एक  अप्रैल...

क्या दुनिया बायोलॉजिकल वेपन के मुहाने पर खड़ी है?

सुपर पावरों की गुप्त प्रयोगशालाएं, अमेरिकी फंडिंग और मानव अस्तित्व पर मंडराता नया खतरा KKN...

ईरान के सामने अमेरिका कितना सफल रहा?

क्या दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य शक्ति सीमित हो चुकी है? KKN ब्यूरो। जब भारत...

क्या अमेरिका भारत का भरोसेमंद साझेदार है?

दोस्त, साझेदार या सिर्फ अपने हितों का प्रहरी? KKN ब्यूरो। अंतरराष्ट्रीय राजनीति में कोई स्थायी...

श्रेष्ठता का भ्रम: जब गाली, दोषारोपण और अपमान बन जाते हैं सामाजिक फैशन

क्या दूसरों को नीचा दिखाकर कोई वास्तव में बड़ा बन सकता है? KKN ब्यूरो। आज...

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...

भारत–बांग्लादेश सीमा पर तेज हुई फेंसिंग, लेकिन क्यों बढ़ रहा है तनाव?

KKN ब्यूरो। भारत ने बांग्लादेश सीमा को पूरी तरह सुरक्षित बनाने की दिशा में...

“हाँ इश्क है” के लोकार्पण समारोह में जुटे कवि और साहित्य प्रेमी, पटना में दिखा साहित्य का रंग

पटना में रविवार को साहित्य, कविता और रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक यादगार आयोजन देखने...

क्या पेट्रोलियम संकट की तरफ बढ़ रहा है भारत?

मिडिल ईस्ट की आग, अमेरिका की शांति वार्ता और भारत पर मंडराता खतरा KKN ब्यूरो।...

क्या ट्रंप हार गए ईरान से? स्ट्रेट ऑफ हार्मुज पर संकट, चीन की एंट्री और भारत के लिए बड़ा खेल

KKN ब्यूरो। क्या सच में Donald Trump ईरान के सामने झुक गए? क्या अमेरिका...

क्या ईरान सिर्फ एक देश है या एक ऐसी रणनीति, जिसे हराना नामुमकिन है?

KKN ब्यूरो। क्या आपने कभी सोचा है… कि दशकों से प्रतिबंध झेल रहा एक...