Home Society मुसलमान सिर्फ कुरान को मानेगा, अन्य कोई कानून मान्य नहीं: आजम खान

मुसलमान सिर्फ कुरान को मानेगा, अन्य कोई कानून मान्य नहीं: आजम खान

आजम खान

उत्तर प्रदेश के कद्दावर समाजवादी नेता और पूर्व मंत्री आजम खां ने तीन तलाक बिल को लेकर छिड़े सियासी घमासान के बीच आज एक विवादित बयान दिया है। सपा के कद्दावर नेता आजम खान ने कहा कि मुसलमान के लिए कुरान मान्य है। तीन तलाक पर कानून क्या कहता है, इससे मुसलमानों का कोई लेना-देना नहीं है।


कुरान के आइने में चलेगा समाज


आजम ने कहा कि कुरान को मानने वाले मुसलमान जानते हैं कि तलाक लेने के लिए क्या करना है। कुरान में तलाक के बारे में सब कुछ लिखा है। कुरान के लिखे के अलावा तलाक के लिए कोई अन्य कानून मान्य नहीं है। तलाक लेने के लिए मुसलमानों को सिर्फ कुरान का कानून ही मानना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुसलमान जहां कहीं भी है, उसके लिए सिर्फ और सिर्फ कुरान का कानून ही मान्य है। दूसरा कोई भी कानून मुसलमानों के लिए मान्य नहीं है। यह हमारा मजहबी मामला है। मुसलमानों के लिए पर्सनल लॉ बोर्ड है। यह हमारा व्यक्तिगत मामला है कि मुसलमान कैसे शादी करेगा और कैसे तलाक लेगा।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version