Home Bihar Muzaffarpur मीनापुर से लगातार दूसरी बार जीते मुन्ना यादव

मीनापुर से लगातार दूसरी बार जीते मुन्ना यादव

मुन्ना यादव

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के मीनापुर विधानसभा से राजद के राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव लगातार दूसरी बार चुनाव जीत गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जदयू के मनोज कुमार को 15,321 मतो की अंतर से पराजित किया है। राजद के मुन्ना यादव को 59,733 मत मिले। जबकि, जदयू के मनोज कुमार को 44,412 मतो से संतोष करना पड़ा।

लोजपा उम्मीदवार अजय कुमार तिसरे स्थान पर रहे। उनको 43,337 मतो से संतोष करना पड़ा। जाप के वीणा यादव को 3,707 मत मिले। वहीं, रालोसपा के प्रभु कुशवाहा 2,054 मत बटोरने में सफल हो सके। निर्दलीय उम्मीदवारो में रमेश कुमार को 4,084, संतोष शाही को 3,047 और कंचन सहनी को 2,517 मतो से संतोष करना पड़ा है। पुलिस सेवा से अवकाश लेकर चुनाव के मैदान में उतरे निर्दलीय विनय कुमार सिंह को मात्र 854 मत मिले। जबकि, मीनापुर के 1,209 मतदाताओं ने नोटा को पसंद किया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version