होमSocietyमुखिया संघ ने मीनापुर थानाध्यक्ष पर धमकी देने का लगाया आरोप

मुखिया संघ ने मीनापुर थानाध्यक्ष पर धमकी देने का लगाया आरोप

Published on

एसएसपी ने डीएसपी पूर्वी को दिया जांच का आदेश

मुजफ्फरपुर। मीनापुर में बाल विवाह व दहेज प्रथा की रोकथाम के लिए प्रखंड मुख्यालय में हुई बैठक के दौरान मुखिया संघ और थाना अध्यक्ष में ठन गयी। इसके बाद संघ ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। संघ ने मीनापुर थानाध्यक्ष पर एफआईआर की धमकी देने का आरोप लगाया।
इसके बाद संघ की अध्यक्ष नीलम कुमारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बीडीओ से मिलकर ज्ञापन सौंपा। इसमें थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग की गई है। इस बीच एसएसपी ने संघ के प्रतिनिधि की शिकायत पर डीएसपी पूर्वी को पूरे मामले के जांच का आदेश दे दिया है।
नीलम कुमारी के नेतृत्व में बैठक का बहिष्कार करने के बाद मुखिया कृष्ण कुमार, रेणु सिंह, चन्देश्वर प्रसाद, नजबुन निशा, रामप्रीत राम, किशोरी राम, रेखा रानी, ममता देवी आदि ने आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष ने बैठक के दौरान मुखिया पति पर एफआईआर दर्ज करने की धमकी दी है।
दूसरी ओर थानाध्यक्ष सोना प्रसाद सिंह ने बताया कि उन्होंने बैठक के दौरान कहा कि बाल विवाह करने वालों की सूचना दें, कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एक मुखिया पति ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए, इस पर उन्हें साक्ष्य देने को कहा गया। इसके बाद सभी मुखिया भड़क गए और बैठक का बहिष्कार कर दिया।

दरअसल, बैठक के दौरान थानाध्यक्ष बाल विवाह होने पर पुलिस को सूचना देने की सभी से आग्रह कर रहे थे। इस बीच हरका पंचायत के मुखिया पति संजीत कुमार शाही ने कहा कि सूचना देने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंचती है और रुपये लेकर मामले को रफादफा कर देती है। इसके बाद थानाध्यक्ष ने उनसे आरोप के संबंध में साक्ष्य मांगा। साथ ही कहा कि यदि आप साक्ष्य नही देंगे तो आपके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
इस बीच बीडीओ संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि मुखिया संघ ने लिखित शिकायत की है। इसको डीएम के पास भेज दिया जाएगा। वहां से जो भी निर्देश मिलेगा, उसके आलोक में कार्रवाई की होगी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मीनापुर 2030: अगले पांच साल में यह इलाका किस दिशा में जाएगा? बाढ़, सड़क, खेती, रोजगार और बदलते गांवों की पूरी दास्तान

मीनापुर का भविष्य किसी एक चुनाव या एक परियोजना से तय नहीं होगा मीनापुर के...

मीनापुर के गांवों को स्मार्टफोन ने कितना बदला? खेती, पढ़ाई और रोजगार की नई कहानी

मीनापुर के गांव में अब जेब में सिर्फ फोन नहीं, पूरा बाजार है मीनापुर के...

हिंद केसरी यादव: मीनापुर की राजनीति में वह नाम, जिसने आंदोलन को सड़क से सदन तक पहुंचाया

पांचवीं पुण्यतिथि पर दरहीपट्टी में श्रद्धांजलि सभा, वक्ताओं ने कहा—अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाना...

मीनापुर की महिलाएं घर चलाने में कितना योगदान देती हैं? गांव की छिपी अर्थव्यवस्था का सच

मीनापुर की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा शायद दिखाई ही नहीं देता मीनापुर की अर्थव्यवस्था का...

More like this

मीनापुर 2030: अगले पांच साल में यह इलाका किस दिशा में जाएगा? बाढ़, सड़क, खेती, रोजगार और बदलते गांवों की पूरी दास्तान

मीनापुर का भविष्य किसी एक चुनाव या एक परियोजना से तय नहीं होगा मीनापुर के...

मीनापुर के गांवों को स्मार्टफोन ने कितना बदला? खेती, पढ़ाई और रोजगार की नई कहानी

मीनापुर के गांव में अब जेब में सिर्फ फोन नहीं, पूरा बाजार है मीनापुर के...

मीनापुर की महिलाएं घर चलाने में कितना योगदान देती हैं? गांव की छिपी अर्थव्यवस्था का सच

मीनापुर की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा शायद दिखाई ही नहीं देता मीनापुर की अर्थव्यवस्था का...

बागमती की पुरानी धारा फिर जगी तो मीनापुर में क्या बदलेगा? बाढ़ से राहत या नई मुसीबत—बेलवा डैम से बूढ़ी गंडक तक

मीनापुर के लिए यह सिर्फ नदी की खुदाई नहीं है मीनापुर में बागमती की पुरानी...

मीनापुर के युवा बाहर क्यों जा रहे हैं? गांव से महानगर तक जानिए पलायन की पूरी दास्तान

सवाल सिर्फ नौकरी का नहीं, घर छोड़ने की मजबूरी का है मीनापुर के किसी गांव...

बिहार का पलायन: क्या रोज़गार की तलाश में निकलती पीढ़ियां कभी लौटेंगी?

बिहार के किसी छोटे से गांव में शाम ढलते ही अगर आप बस अड्डे,...

कहां गुम हो रही हैं बिहार की बेटियां?

गुमशुदगी का आंकड़ा गंभीर है एक लड़की घर से निकलती है। परिवार समझता है कि...

बिहार में बारिश और तेज हवा ने फिर बदला मौसम का मिजाज, 26 जिलों में अलर्ट; आखिर कब थमेगा यह सिलसिला?

आसमान में बादल हैं। रुक-रुक कर बारिश लगातार हो रही है, अचानक तेज बौछार...

एक सच, दो नज़रिया: दिमाग की गलती, समाज का असर या सोच का खेल?

क्यों एक ही तथ्य किसी को अवसर लगता है, तो किसी को खतरा? क्या...

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

बिहार की बाढ़: पानी उतर जाएगा, लेकिन कब तक पटरी पर लौटेंगी लोगों की जिंदगी?

क्या बाढ़ आने के बाद नाव भेज देना, राहत शिविर खोल देना और कुछ...

ध्वनि प्रदूषण: जुलूस आगे बढ़ता रहा… लेकिन, कानों में पड़ने वाला शोर वहीं रह गया

डीजे की धुन पर नाचते बच्चों को देखकर भीड़ तालियां बजाती है। किसी को...

क्या नकारात्मक सोच इंसान को उसी अंधेरे में धकेल देती है, जिसे वह दुनिया में खोज रहा होता है?

हर घटना में षड्यंत्र, हर परंपरा में खामी, हर व्यक्ति में स्वार्थ और हर...

डैम, मानव सभ्यता की प्यास बुझाने वाला वरदान या आने वाली पीढ़ियों के लिए खड़ा किया जा रहा जल-खतरा?

नदियों को बांधकर इंसान ने पानी, बिजली और खेती पर नियंत्रण हासिल किया। लेकिन...