Home Society मीनापुर पुलिस ने बालिका बधु बनने से रोका

मीनापुर पुलिस ने बालिका बधु बनने से रोका

“खबरो का त्वरित अपडेड पढ़ने के लिए KKN Live का न्यूज एप प्लेस्टोर से डाउनलोड कर लें।”

मुजफ्फरपुर। मीनापुर पुलिस की सक्रियता से एक नबालिग बधु बनने से बच गई। घटना बासुदेव छपरा गांव की है। बहरहाल, पुलिस ने लड़की की कम उम्र का हवाला देकर शादी रुकवा दी।

बतातें चलें कि सोमवार की रात बारात आनी थी। दिन में ही पुलिस के हस्तक्षेप कर देने के बाद बारात तो नहीं आयी लेकिन घटना से अनभिज्ञ कार्डधारी देर शाम भोज खाने के लिए लड़की के दरबाजे पर पहुंचने लगे। शादी रुकने की जानकारी होने पर सभी निराश होकर लौट गए।
भोज खाए बिना लौट रहे पंसस शिवचन्द्र प्रसाद ने बताया कि लड़की की उम्र महज पांच दिन कम थी। दूसरी ओर थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु आईपीएस अशोक मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने लड़की के पिता को समझाया। इसके बाद वे स्वयं विवाह को रोक दिये। लड़की के पिता ने इस बाबत थाने को लिखत आवेदन दिया है। इसमें स्वेच्छा से विवाह समारोह को रोकने की बात कही है।
बतातें चलें कि सोमवार को पूर्वी चंपारण से बारात आनी थी। इसके लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई थी। यहां तक कि विवाह का कार्ड भी बांटा जा चुका था। लेकिन प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद शादी रोक दी गई। शादी रुकने की सूचना लड़के वाले को दिन में ही दे दी गई। लिहाजा बारात नही आया। किंतु, शादी समारोह के स्थगित होने से अनभिज्ञ कार्डधारी शाम से ही लड़की के पिता के दरबाजे पर आने लगे थे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version