Categories: Chandigarh Society

महिला दरोगा ने सहेली के साथ लिये सात फेरे

संतोष कुमार गुप्ता

पंजाब के जालंधर मे महिला दरोगा ने अपनी सहेली के साथ सात फेरे लेकर सबको चौका दिया है। साथ ही यह शादी हिंदू रिति रिवाज के साथ धूमधाम से हुई। देश में एक ओर जहां समलैंगिकों को अधिकार दिए जाने की मांग की जा रही है, वहीं, पंजाब में एक हैरान करने वाला सामने आया है। पंजाब पुलिस की एक महिला दरोगा ने अपनी सहेली के साथ शादी रचाई। यह शादी चोरी-छुपकर नहीं बल्कि सबके सामने, गाजे-बाजे और सारी रस्मों-रिवाजों के साथ हुई। महिला सब इंस्पेक्टर ने अपनी ही सहेली के साथ शादी करके सबको चौंका दिया। इस शादी में दोनों के परिवार वाले भी शामिल हुए। इस बात की खबर जैसी ही सोशल मीडिया पर सामने आई तो कई लोगों ने इस पहल का स्वागत भी किया। यह मामला पंजाब के जालंधर जिले का है।

पंजाब पुलिस में दरोगा के पद पर तैनात महिला का नाम मंजीत कौर बताया जा रहा है। शादी के दौरान मंजीत ने सिर पर लाल रंग की पगड़ी पहनकर बिल्कुल दुल्हे सजी थीं। वहीं, उनकी सहेली दुल्हन के लाल रंग के जोड़े में तैयार होकर पहुंची। शादी से पहले बकायदा रस्मों रिवाज के साथ बारात भी निकाली गई, जिसमें दोनों परिवारों ने हिस्सा लिया। मंजीत बारात लेकर मंदिर पहुंची और सहेली के साथ सात फेरे लिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई।

मंजीत के कई स्कूल के दोस्त और उनके सहयोगी उनकी शादी में पहुंचे और इसके साक्षी बने। यही नहीं दोनों के परिवारवाले भी इस शादी में शामिल हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक मंजीत तलाकशुदा है और जिस सहेली से उन्‍होंने शादी की वो भी तलाकशुदा है। मंजीत ने कहा कि हम अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रही हैं।

This post was published on अप्रैल 26, 2017 15:50

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
संतोष कुमार गुप्‍ता

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022