Home Entertainment लखनऊ की तहजीब और चिकनकारी काफी पसंद थी वाजिद को

लखनऊ की तहजीब और चिकनकारी काफी पसंद थी वाजिद को

वाजिद खान

बॉलीवुड की दुनिया से एक और दुखद खबर सामने आई है। मशहूर संगीतकार वाजिद खान का निधन हो गया है। साथ ही उनके निधन से बॉलीवुड के साथ लखनऊ के कलाकारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

साजिद-वाजिद की जोड़ी के रूप में मशहूर वाजिद खान के निधन पर हस्तियों से लेकर उनके समर्थक तक शोक व्यक्त कर रहे हैं। मूलतः सहारनपुर के रहने वाले वाजिद खान का लखनऊ में भी आना जाना लगा रहता था। फिल्मों के प्रमोशन के साथ रियलिटी शो सारेगामापा के प्रमोशन के लिए भी वाजिद कई बार लखनऊ आए।

कंपोजर तथा सिंगर अनुपमा राग ने मीडिया को बताया कि, मेरा करियर वाजिद खान के साथ ही शुरू हुआ। फिल्म “मिले ना मिले हम” में, मैंने और राहत फतेह अली खान ने उनका कंपोज किया हुआ गाना “नजर से नजर मिलाओ…” गाया था। उसके एक दो गाने और उनके साथ रिकॉर्ड किए। वो जब भी लखनऊ आते थे, मुझसे ज़रूर मिलते थे। उन्हे यहां की तहजीब और चिकनकारी बहुत पसंद थी। वो अक्सर अपने और अपने परिवार के लिए चिकन के सूट ले जाया करते थे। वो कहते थे, कि यहां संगीत की समझ रखने वाले काफी लोग है। यहां की तहजीब और बोली में जो मिठास है, वो कहीं और नहीं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version