होमBiharSaranकरोड़ो का चूना लगाकर भागी कंपनी

करोड़ो का चूना लगाकर भागी कंपनी

Published on

पुलिस अधिकारी ने एफआईआर कराने को कहा

बिहार। सारण में संचालित नॉन बैंकिंग कंपनी इंडस वेयर इंड्रस्टीज लिमिटेड हजारों निवेशकों के करीब 50 करोड़ रुपये लेकर चंपत हो गई है। निवेशकों के साथ कंपनी ने अपने एजेंट्स को भी चूना लगाया है। उनके भी रुपये गबन कर लिए गए। तरैया व इसुआपुर प्रखंड के 25 एजेंट्स ने डीएम व भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को आवेदन देकर कंपनी से निवेशकों के रुपये दिलाने की गुहार लगाई है।

50 हजार रुपये तक का किया था निवेश

इंडस वेयर इंड्रस्टीज लिमिटेड कंपनी में एक निवेशकों ने 20 से 50 हजार रुपये तक का निवेश किया था। उन्होंने अपने रुपये स्थानीय एजेंटों के माध्यम से निवेश किए हैं। कंपनी ने उनके निवेश किये गये रुपये के बदले रसीद व बांड पेपर दिया है। बांड पेपर पर उनके निवेश किय गये रुपये को साढ़े चार साल में दुगुना करने का वादा किया गया है। अब एजेंट्स का कहना है कि उन्हें निवेश पर 6.15 प्रतिशत कमीशन देने का वादा किया गया था।

छपरा के मशरक में था ऑफिस

कंपनी ने छपरा शहर व मशरक में अपना कार्यालय करीब सात साल पूर्व खोला था। सबसे पहले स्थानीय लोगों को कंपनी ने अपना एजेंट बनाया और पहला निवेश उन्हीं से करवाया। फिर ये एजेंट गांवों में लोगों से संपर्क कर कंपनी में रुपये निवेश कराने लगे। निवेशकों के सावधि जमा के साढ़े चार साल पूरे हुए तो वादे के अनुरूप निवेशक दोगुनी राशि की मांग करने लगे। पहले तो कंपनी के कर्मचारी टाल-मटोल करते रहे और फिर 2016 में कार्यालय बंद कर दिया गया।

एजेंट भी है परेशान

इंडस वेयर इंड्रस्टीज लिमिटेड के स्थानीय एजेंट पहले भी कंपनी द्वारा निवेशकों के रुपये लेकर फरार हो जाने की शिकायत करते रहे हैं। इन अभिकर्ताओं ने बताया कि इसके पहले वे एसपी, मढ़ौरा एसडीओ व तरैया बीडीओ से मिलकर शिकायत दर्ज करा चुके हैं। उनसे इस मामले को बैंकिंग कोषांग में भेजने का अफसरों ने वादा किया था लेकिन एक साल बाद भी अबतक कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगो में आक्रोश है।

एफआईआर दर्ज कराने की दी सलाह

मढ़ौरा एसडीओ संजय कुमार राय ने बताया कि यह मामला अपराधकृत है। निवेशक और अभिकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। इसके बाद पुलिस जांच करेगी। कहा कि अगर तथाकथित अभिकर्ताओं को लगता है कि उनके साथ फर्जीवाड़ा किया गया है तो वे भी कंपनी के अफसरों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करावें। उन्होंने कहा कि बहुत पहले ये अभिकर्ता उनके यहां आवेदन लेकर आये थे तो उन्होंने उन अभिकर्ताओं को थाने में जाकर एफआइआर दर्ज कराने को कहा था।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

बिहार की बाढ़: पानी उतर जाएगा, लेकिन कब तक पटरी पर लौटेंगी लोगों की जिंदगी?

क्या बाढ़ आने के बाद नाव भेज देना, राहत शिविर खोल देना और कुछ...

ध्वनि प्रदूषण: जुलूस आगे बढ़ता रहा… लेकिन, कानों में पड़ने वाला शोर वहीं रह गया

डीजे की धुन पर नाचते बच्चों को देखकर भीड़ तालियां बजाती है। किसी को...

क्या नकारात्मक सोच इंसान को उसी अंधेरे में धकेल देती है, जिसे वह दुनिया में खोज रहा होता है?

हर घटना में षड्यंत्र, हर परंपरा में खामी, हर व्यक्ति में स्वार्थ और हर...

More like this

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

बिहार की बाढ़: पानी उतर जाएगा, लेकिन कब तक पटरी पर लौटेंगी लोगों की जिंदगी?

क्या बाढ़ आने के बाद नाव भेज देना, राहत शिविर खोल देना और कुछ...

ध्वनि प्रदूषण: जुलूस आगे बढ़ता रहा… लेकिन, कानों में पड़ने वाला शोर वहीं रह गया

डीजे की धुन पर नाचते बच्चों को देखकर भीड़ तालियां बजाती है। किसी को...

क्या नकारात्मक सोच इंसान को उसी अंधेरे में धकेल देती है, जिसे वह दुनिया में खोज रहा होता है?

हर घटना में षड्यंत्र, हर परंपरा में खामी, हर व्यक्ति में स्वार्थ और हर...

डैम, मानव सभ्यता की प्यास बुझाने वाला वरदान या आने वाली पीढ़ियों के लिए खड़ा किया जा रहा जल-खतरा?

नदियों को बांधकर इंसान ने पानी, बिजली और खेती पर नियंत्रण हासिल किया। लेकिन...

मीनापुर में बनेगा शहीद स्मृति पार्क, रामपुरहरि में प्रस्तावित है भव्य तोरण द्वार

अमर शहीद जुब्बा सहनी, वांगुर सहनी और पंडित सहदेव झा समेत स्वतंत्रता सेनानियों की...

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...

मीनापुर में गूंजा जश्न-ए-आजादी: शहीद स्मृति पार्क और भव्य तोरण द्वार बनाने का ऐलान

क्रांति महोत्सव-2026 में विधायक अजय कुमार ने की घोषणा, विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी बोले—राजकीय...

मामुली बारिश… और अंधेरे में डूब जाता है बिहार का गांव

ट्री कटिंग पर हर साल करोड़ों के टेंडर, फिर भी पेड़ की टहनी से...

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...

ग्रामीण सड़कों के ‘जानलेवा’ स्पीड ब्रेकर: सुरक्षा के नाम पर जनता की जेब और सेहत पर हमला?

KKN ब्यूरो। ग्रामीण भारत में पक्की सड़कों का जाल तेजी से बिछा है। प्रधानमंत्री...

बिहार में शराबबंदी: सामाजिक सुधार या भ्रष्टाचार की नई अर्थव्यवस्था?

क्या शराबबंदी सफल हुई या उसने भ्रष्टाचार को नया ईंधन दिया? KKN ब्यूरो। एक  अप्रैल...

श्रेष्ठता का भ्रम: जब गाली, दोषारोपण और अपमान बन जाते हैं सामाजिक फैशन

क्या दूसरों को नीचा दिखाकर कोई वास्तव में बड़ा बन सकता है? KKN ब्यूरो। आज...

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...

“हाँ इश्क है” के लोकार्पण समारोह में जुटे कवि और साहित्य प्रेमी, पटना में दिखा साहित्य का रंग

पटना में रविवार को साहित्य, कविता और रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक यादगार आयोजन देखने...