Home Society कदाने नदी पर सी़ढ़ी घाट का शिलान्यास

कदाने नदी पर सी़ढ़ी घाट का शिलान्यास

संजय कुमार सिंह
मुजफ्फरपुर। कुढ़नी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने कदाने नदी बसौली पंचायत में 8.40 हजार रुपये की लागत से सीढ़ी घाट का शिलान्यास किया है। मौके पर विधायक श्री गुप्ता ने कहा कि बसौली पंचायत का कदाने नदी पर अब तक कोई योजना पंचायत वासीयों को नही मिला था। सिढ़ी घाट बनने से यहां पर आस्था का महान पर्व छठ पूजा मनाने में सुविधा होगी। स्थानीय लोगो को इसका अन्य लाभ भी मिलेगा। मौके पर राज मानव आश्रम के सचिव सह मुखिया पति शंकर कुशवाहा, महेशी चौधरी, गुलाब सहनी, कृतिनारायण सिंह, धर्मलाल चौधरी, रामअवतार भगत, अनिल कुमार, योगेन्द्र भगत, अरूण गिरी, दिलीप सहनी, चंदन कुमार चौधरी व कलुराम मौजूद थे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version