Home Jharkhand दुमका कोषागार से अवैध निकासी में लालू दोषी

दुमका कोषागार से अवैध निकासी में लालू दोषी

रांची। चारा घोटाले के सिलसिले में दुमका कोषागार से अवैध निकासी के एक मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को दोषी करार दे दिया है। जबकि पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्र को बरी कर दिया गया है।

स्मरण रहें कि चारा घोटाले के छह मामले में से चार में अभी तक लालू प्रसाद यादव को दोषी करार दिया है। इससे पहले रांची स्थित सीबीआई कोर्ट ने जगन्नाथ मिश्र के अलावा तत्कालीन आईटी कमिश्नर अधीन चंद्र चौधरी और तत्कालीन लोक लेखा समिति के अध्‍यक्ष ध्रुव भगत को भी निर्दोष करार दिया है। जबकि कोर्ट ने अरुण कुमार सिंह, अजीत शर्मा, केके प्रसाद, मनोरंजन प्रसाद को दोषी करार दिया है। बतातें चलें कि फिलहाल लालू प्रसाद रांची की बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं।
राजद के कद्दावर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक बार फिर से जगन्नाथ मिश्र का रिहा होना और लालू यादव को सजा होना कई सवाल को जन्म देता है। रामानुज यादव ने भी कहा कि एक को जेल और एक को बेल। यह सही नहीं है। लालू यादव को फंसाया जा रहा है। जनता इसका जवाब देगी। दूसरी ओर जदयू के प्रवक्ता नीरज सिंह ने कहा कि न्याय प्रक्रिया पर सबको विश्वास करना चाहिए। लालू यादव ने घोटाला किया इसी की उन्हें सजा मिल रही है। ऐसे में न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल नहीं उठाया चाहिए।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version