Home Society कुढ़नी बनेगा पर्यटन स्थल, मुकेश

कुढ़नी बनेगा पर्यटन स्थल, मुकेश

राजकुमार सहनी
कुढ़नी। निषाद विकास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी के द्वारा कुढ़नी के चंद्रहट्ठी में केवल महाराज के पैतीस फ़ीट का आदमकद प्रतिमा का शिलान्यास किया गया। विदित हो की केवल महाराज के नाम से चंद्रहट्ठी में पांच एकड़ जमीन अभी वर्तमान में उपलब्ध है। जब यह बात श्री सहनी को पता चला तो उन्होंने इस जगह को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है।
लोगों को संबोधित करते हुए श्री सहनी ने कहा कि शिक्षा और संगठन की मजबूती ही समजिक उन्नति का आधार होता है और आज निषाद विकास संघ एक ऐसे ही संगठन के रूप में विकसित हो चुका है। कहा कि निषाद क्रांति की सफलता में मुजफ्फरपुर के निषादों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। समाज की तरक्की में शिक्षा को सबसे ऊपर रखने की बात कही। कहा कि संघ द्वारा निषाद समाज में शिक्षा के स्तर को सुधारने का भी अभियान चलाया जा रहा है।
इस अवसर पर संघ के जिला कमिटी के पदाधिकारियों के बीच नियुक्ति प्रमाण पत्र का भी वितरण किया गया। मंच पर उपस्थित लोगों में संघ के प्रदेश अध्यक्ष बैद्यनाथ सहनी, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव चौधरी, जिलाध्यक्ष बिरेन्द्र सहनी, जिला महासचिव लालबाबू सहनी, मीनापुर विधानसभा अध्यक्ष राजदेव प्रसाद सहनी, विधानसभा अध्यक्ष संतोष निषाद, प्रदेश युवा सचिव राजकुमार सहनी, उपेन्द्र निषाद, रामबाबू सहनी (पूर्व मुखिया) , सुमंगल सहनी, रमेश सहनी(सरपच), उमाशकर सहनी, प्रेमचंद्र सहनी(मुखिया), बैद्यनाथ सहनी (पूर्व मुखिया), मुन्ना सहनी, गरीबन सहनी, रामानंद सहनी, उपेन्द्र कुमार सहनी, मुसाफिर सहनी, सतीश निषाद, मीनापुर महिलाध्यक्ष संगीता देवी, मिंटू देवी, राजीव कुमार सहनी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version