होमNew Delhiभारत की राजधानी दिल्ली पर मंडराया बाढ़ का खतरा

भारत की राजधानी दिल्ली पर मंडराया बाढ़ का खतरा

Published on

हथिनीकुंड बैराज से चला 5 लाख क्यूसेक पानी से मचा हड़कंप

भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। यमुना नदी के जलस्तर में लगातार बृद्धि से दिल्ली बाढ़ की चपेट में आ गई है। यमुना के खतरे के निशान से 47 सेंटीमीटर से ज्यादा ऊपर बह रही है। दिल्ली की सरकार राहत कार्य की तैयारियों में जुट गई है। इस बीच हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से 5 लाख क्यूसेक पानी और छोड़ा गया है। इससे हालात और अधिक बिगड़ने का खतरा उत्पन्न हो गया है। बिगड़ते हालातों की वजह से यमुना के किनारे रहनेवाले परिवारों को सुरक्षित स्थान पर चले जाने का अलर्ट जारी कर दिया गया है।
दिल्ली सरकार ने की आपात बैठक
यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए दिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आपातकालीन बैठक की है। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को आदेश दिया है कि यमुना किनारे पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर तत्काल पहुंचा दिया जाए। सरकार सभी विभागों को अलर्ट पर रखा हुआ है। सरकार ने आपातकालीन स्थिति के लिए टोलफ्री 1077 नंबर जारी कर दिया है। सरकार ने सभी कार्यपालक इंजिनियर और क्षेत्र के अधिकारियों को जलस्तर पर नजर बनाये रखने, रेलवे के पुराने पुल की स्थिति की मॉनेटरिंग करने और केंद्रीय जल आयोग / एमईटी के परामर्श या पूर्वानुमान को देखते हुए नियंत्रण कक्ष से लगातार संपर्क में रहने का आदेश दिया है।
हरियाणा पर भी है बाढ़ का खतरा
दिल्ली से भी बुरे हालात हरियाणा के यमुनानगर के बताए जा रहे हैं। दरअसल, हथिनीकुंड से छोड़ा गया पानी दिल्ली यमुनानगर के रास्ते ही आता है। इस वजह से उस इलाके में भी पानी भर गया है। वहां कई लोगों के घरों में पानी भर गया है। हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद हालात बेकाबू होने का खतरा बढ़ गया है।
भारी बारिश होने का है अनुमान
इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और इसके पड़ोसी इलाकों पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि इससे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश में अगले दो दिनों के दौरान बारिश होगी और कहीं-कहीं पर ‘भारी से लेकर बहुत भारी बारिश’ होने की संभावना है।

KKN Live के पेज को फॉलो कर लें और हमारे वेबसाइट से सीधे जुड़ने के लिए KKN Live का न्यूजएप डाउनलोड कर लें।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

तीस मिनट में 9 मीटर पानी! क्या हिमालय बदल रहा है?

26 अगस्त 2026 को नेपाल-चीन सीमा के पास आई विनाशकारी बाढ़ ने हिमालय की...

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

बिहार की बाढ़: पानी उतर जाएगा, लेकिन कब तक पटरी पर लौटेंगी लोगों की जिंदगी?

क्या बाढ़ आने के बाद नाव भेज देना, राहत शिविर खोल देना और कुछ...

More like this

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

बिहार की बाढ़: पानी उतर जाएगा, लेकिन कब तक पटरी पर लौटेंगी लोगों की जिंदगी?

क्या बाढ़ आने के बाद नाव भेज देना, राहत शिविर खोल देना और कुछ...

ध्वनि प्रदूषण: जुलूस आगे बढ़ता रहा… लेकिन, कानों में पड़ने वाला शोर वहीं रह गया

डीजे की धुन पर नाचते बच्चों को देखकर भीड़ तालियां बजाती है। किसी को...

क्या नकारात्मक सोच इंसान को उसी अंधेरे में धकेल देती है, जिसे वह दुनिया में खोज रहा होता है?

हर घटना में षड्यंत्र, हर परंपरा में खामी, हर व्यक्ति में स्वार्थ और हर...

डैम, मानव सभ्यता की प्यास बुझाने वाला वरदान या आने वाली पीढ़ियों के लिए खड़ा किया जा रहा जल-खतरा?

नदियों को बांधकर इंसान ने पानी, बिजली और खेती पर नियंत्रण हासिल किया। लेकिन...

मीनापुर में बनेगा शहीद स्मृति पार्क, रामपुरहरि में प्रस्तावित है भव्य तोरण द्वार

अमर शहीद जुब्बा सहनी, वांगुर सहनी और पंडित सहदेव झा समेत स्वतंत्रता सेनानियों की...

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...

मीनापुर में गूंजा जश्न-ए-आजादी: शहीद स्मृति पार्क और भव्य तोरण द्वार बनाने का ऐलान

क्रांति महोत्सव-2026 में विधायक अजय कुमार ने की घोषणा, विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी बोले—राजकीय...

मामुली बारिश… और अंधेरे में डूब जाता है बिहार का गांव

ट्री कटिंग पर हर साल करोड़ों के टेंडर, फिर भी पेड़ की टहनी से...

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...

ग्रामीण सड़कों के ‘जानलेवा’ स्पीड ब्रेकर: सुरक्षा के नाम पर जनता की जेब और सेहत पर हमला?

KKN ब्यूरो। ग्रामीण भारत में पक्की सड़कों का जाल तेजी से बिछा है। प्रधानमंत्री...

बिहार में शराबबंदी: सामाजिक सुधार या भ्रष्टाचार की नई अर्थव्यवस्था?

क्या शराबबंदी सफल हुई या उसने भ्रष्टाचार को नया ईंधन दिया? KKN ब्यूरो। एक  अप्रैल...

श्रेष्ठता का भ्रम: जब गाली, दोषारोपण और अपमान बन जाते हैं सामाजिक फैशन

क्या दूसरों को नीचा दिखाकर कोई वास्तव में बड़ा बन सकता है? KKN ब्यूरो। आज...

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...