Home National विदेश में भारत की चावल पर लगेगा रोक

विदेश में भारत की चावल पर लगेगा रोक

अत्यधिक कीटनाशक से से विषैला हुआ चावन

भारत से निर्यात होने वाले चावल में कीटनाशकों के अधिकतम अवशेष सीमा से ज्यादा पाया गया है। लिहाजा, यहां से विदेशो में होने वाली चावल निर्यात पर इसका प्रतिकूल असर होने के आसार बनने लगें हैं। कृषि विभाग के अपर कृषि निदेशक व मिशन निदेशक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अधिकारियों ने किसानों को इसके लिए समय रहते आगाह कर दिया है। अधिकारी ने स्प्ष्ट कर दिया है कि यही आलम रहा तो चावल में कीटनाशकों की अधिक मात्रा की वजह से भारत से चावल का निर्यात प्रतिबंधित हो सकता है।
खबरो के मुताबिक विदेशी लोग भारत के चावल को नापसंद करने लगे है। कारण है कि भारत से निर्यात हुए चावल में कीटनाशकों के अवशेष सीमा से ज्यादा पाया जा रहा है। लिहाजा, यह एक बड़ी समस्या बन कर उभीरी है और यह ऐसे ही चला, तो भारत से होने वाले चावल का निर्यात प्रतिबंधित हो सकता है। अफसरों का भी मानना है कि पिछले तीन सालों में चावल का निर्यात घटा है। अगर निर्यात घटा तो किसानों को नुकसान होगा और अच्छे दाम पर नहीं बेच पाएंगे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version