होमSocietyतमिल अखबार के दफ्तर पर आयकर का छापा

तमिल अखबार के दफ्तर पर आयकर का छापा

Published on

शशिकला को एक और झटका

तामिलनाडू। आयकर विभाग के अधिकारियों ने आज सुबह तकरीबन छह बजे जया टीवी और डॉ नमाधु एमजीआर तमिल अखबार के दफ्तरों पर छापा मारा। आयकर विभाग के करीब 10 अधिकारी टीवी चैनल के दफ्तर में अपना आई-कार्ड दिखाते हुए दाखिल हुए। जया टीवी के 21 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। ये सभी ठिकाने वीके शशिकला और उनके भतीजे टीटीवी दिनाकरन के हैं।

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक जया टीवी को जे जयललिता ने शुरू किया था, लेकिन अब इसका नियंत्रण अन्‍नाद्रमुक नेता वीके शशिकला के परिवार के पास है। शशिकला भ्रष्‍टाचार के मामले में जेल में हैं। उनके भांजे विवेक जयरमन के पास फिलहाल चैनल की कमान है। यह चैनल मुख्‍यमंत्री ई पलानीस्‍वामी और उपमुख्‍यमंत्री ओ पनीरसेल्‍वम धड़ों के आपस में विलय होने के बाद सत्‍तारूढ़ अन्‍नाद्रमुक के सरकार के कामकाज का आलोचक माना जाता है।
आयकर विभाग के अधिकारियों ने शहर में विवेक के घर और शशिकला के परिवार के नियंत्रण वाले जैज सिनेमा पर भी छापा मारा है। यह छापेमारी ऐसे वक्‍त हुई है जब अन्‍नाद्रमुक के चुनाव चिन्‍ह का केस चुनाव आयोग के पास लंबित है।
किसी समय में शशिकला के करीबी पलानीस्‍वामी ने जब विरोधी खेमे ओ पनीरसेल्‍वम के साथ हाथ मिला लिया और उनको उपमुख्‍यमंत्री बनाया गया तब से ही चैनल और सत्‍तारूढ़ दल के बीच खटास बढ़ती चली गई। खबरों के मुताबिक, पलानीस्‍वामी के नेतृत्‍व में अन्‍नाद्रमुक ने पिछले दिनों जया टीवी और पार्टी के अखबार माने जाने वाले नमाधु एमजीआर पर पार्टी के नियंत्रण संबंधी प्रस्‍ताव पारित किया था। जया टीवी मैनेजमेंट ने उस वक्‍त इसको स्‍वतंत्र मीडिया पर हमला करार दिया था।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मीनापुर की महिलाएं घर चलाने में कितना योगदान देती हैं? गांव की छिपी अर्थव्यवस्था का सच

मीनापुर की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा शायद दिखाई ही नहीं देता मीनापुर की अर्थव्यवस्था का...

क्या अमेरिका पर भरोसा करने का दौर खत्म हो रहा है? भारत की नई चुनौती

दुनिया की राजनीति में अमेरिका की ताकत पर शायद ही कोई सवाल उठाता है,...

बागमती की पुरानी धारा फिर जगी तो मीनापुर में क्या बदलेगा? बाढ़ से राहत या नई मुसीबत—बेलवा डैम से बूढ़ी गंडक तक

मीनापुर के लिए यह सिर्फ नदी की खुदाई नहीं है मीनापुर में बागमती की पुरानी...

मीनापुर के युवा बाहर क्यों जा रहे हैं? गांव से महानगर तक जानिए पलायन की पूरी दास्तान

सवाल सिर्फ नौकरी का नहीं, घर छोड़ने की मजबूरी का है मीनापुर के किसी गांव...

More like this

मीनापुर की महिलाएं घर चलाने में कितना योगदान देती हैं? गांव की छिपी अर्थव्यवस्था का सच

मीनापुर की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा शायद दिखाई ही नहीं देता मीनापुर की अर्थव्यवस्था का...

बागमती की पुरानी धारा फिर जगी तो मीनापुर में क्या बदलेगा? बाढ़ से राहत या नई मुसीबत—बेलवा डैम से बूढ़ी गंडक तक

मीनापुर के लिए यह सिर्फ नदी की खुदाई नहीं है मीनापुर में बागमती की पुरानी...

मीनापुर के युवा बाहर क्यों जा रहे हैं? गांव से महानगर तक जानिए पलायन की पूरी दास्तान

सवाल सिर्फ नौकरी का नहीं, घर छोड़ने की मजबूरी का है मीनापुर के किसी गांव...

बिहार का पलायन: क्या रोज़गार की तलाश में निकलती पीढ़ियां कभी लौटेंगी?

बिहार के किसी छोटे से गांव में शाम ढलते ही अगर आप बस अड्डे,...

कहां गुम हो रही हैं बिहार की बेटियां?

गुमशुदगी का आंकड़ा गंभीर है एक लड़की घर से निकलती है। परिवार समझता है कि...

बिहार में बारिश और तेज हवा ने फिर बदला मौसम का मिजाज, 26 जिलों में अलर्ट; आखिर कब थमेगा यह सिलसिला?

आसमान में बादल हैं। रुक-रुक कर बारिश लगातार हो रही है, अचानक तेज बौछार...

एक सच, दो नज़रिया: दिमाग की गलती, समाज का असर या सोच का खेल?

क्यों एक ही तथ्य किसी को अवसर लगता है, तो किसी को खतरा? क्या...

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

बिहार की बाढ़: पानी उतर जाएगा, लेकिन कब तक पटरी पर लौटेंगी लोगों की जिंदगी?

क्या बाढ़ आने के बाद नाव भेज देना, राहत शिविर खोल देना और कुछ...

ध्वनि प्रदूषण: जुलूस आगे बढ़ता रहा… लेकिन, कानों में पड़ने वाला शोर वहीं रह गया

डीजे की धुन पर नाचते बच्चों को देखकर भीड़ तालियां बजाती है। किसी को...

क्या नकारात्मक सोच इंसान को उसी अंधेरे में धकेल देती है, जिसे वह दुनिया में खोज रहा होता है?

हर घटना में षड्यंत्र, हर परंपरा में खामी, हर व्यक्ति में स्वार्थ और हर...

डैम, मानव सभ्यता की प्यास बुझाने वाला वरदान या आने वाली पीढ़ियों के लिए खड़ा किया जा रहा जल-खतरा?

नदियों को बांधकर इंसान ने पानी, बिजली और खेती पर नियंत्रण हासिल किया। लेकिन...

मीनापुर में बनेगा शहीद स्मृति पार्क, रामपुरहरि में प्रस्तावित है भव्य तोरण द्वार

अमर शहीद जुब्बा सहनी, वांगुर सहनी और पंडित सहदेव झा समेत स्वतंत्रता सेनानियों की...

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...