होमSocietyमीनापुर में बाढ़ पीड़ितों ने काटा बवाल, एसएच पर आगजनी

मीनापुर में बाढ़ पीड़ितों ने काटा बवाल, एसएच पर आगजनी

Published on

आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय व एसएच पर किया प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर। मीनापुर में नगद मुआवजा से वंचित बाढ़ पीड़ितों ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय पर जमकर बवाल काटा। हंगामे के कारण प्रखंड कार्यालय में अफरातफरी मच गई और कामकाज ठप हो गया। आक्रोशित लोगों ने मुजफ्फरपुर-शिवहर एसएच को जाम कर धरना पर बैठ गये। बावजूद इसके अधिकारी ने ग्रामीणों की सुध नहीं ली। इसके बाद लोगों ने एसएच पर टायर जला कर यातायात ठप कर दिया।
प्रदर्शन करने वालों में पैगम्बरपुर, चतुरसी, रानी खैरा, राघोपुर, महदेइयां, तुर्की पूर्वी, तुर्की पश्चिमी व चांदपरना पंचायत के सैकड़ों बाढ़ पीड़ित शामिल थे। बाढ़ पीड़ित प्रशासन से नकद मुआवजा के अतिरिक्त भोजन का पैकेट, फसल क्षति का मुआवजा व लंबित सामाजिक सुरक्षा पेंशन भुगतान की मांग कर रहे थे। विदित हो कि मीनापुर में नकद मुआवजा की राशि देने के लिए अंचल प्रशासन ने 81,318 परिवारों का चयन किया था। इसमें से करीब 60 हजार परिवार को नकद राशि का भुगतान हो चुका है। 21,318 परिवार को अबतक मुआवजा राशि नहीं मिलने से लोगों में आक्रोश है।
चतुरसी पंचायत के मुखिया महानंद राय ने बताया कि उनके पंचायत के बासुदेव बनुआ, दरियापुर व नकनेमा गांव के अधिकांश परिवार को मुआवजा नहीं मिला है। इससे लोग गुस्से में है। वहीं दिव्यांग संघ के प्रखंड अध्यक्ष छोटे लाल यादव, पवन कुमार, कृष्ण कुमार, बसंत कुमार, लालबचन राम, मो. वकील, शांति देवी, श्यामपति देवी, राजमा खातून, जुलेखा खातून, पिकी देवी, संगीता देवी सहित सैकड़ों लोगों ने मुआवजा भुगतान नहीं मिलने के लिए अंचल प्रशासन को जिम्मेदार बता रहे थे। करीब चार घंटे तक चले बवाल के बाद सीओ ज्ञानदीप श्रीवास्तव ने लोगों को शीघ्र राशि का भुगतान करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
सड़क जाम करने वालों पर एफआईआर दर्ज
प्रखंड मुख्यालय पर बवाल व सड़क जाम के मामले में देर शाम सीओ ज्ञानदीप श्रीवास्तव ने एक सौ अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर दर्ज कराई है। इन लोगों पर सरकारी काम में बाधा डालने, विधि व्यावस्था को प्रभावित करने व सड़क जाम करने का आरोप लगाया गया है। सीओ ने प्रदर्शन कर रहे लोगों की वीडियो व तस्वीर पुलिस को उपलब्ध करा दी है। अब इसी साक्ष्य के आधार पर पुलिस दोषियों की पहचान करेगी।
डीएम से मिले विधायक, शीघ्र भुगतान का आश्वासन
बाढ़ पीड़ितों को नकद मुआवजा की राशि देने की मांग को लेकर मंगलवार को मीनापुर विधायक मुन्ना यादव ने डीएम धर्मेंद्र सिंह से मुलाकात की। विधायक ने डीएम को लोगों की समस्या से अवगत कराया। विधायक ने बताया कि डीएम ने सभी बाढ़ पीड़ितों को शीघ्र ही नकद मुआवजा राशि भुगतान का भरोसा दिया है।

मीनापुर में नौ करोड़ की फसल नष्ट
मीनापुर में बाढ़ से करीब नौ करोड़ रुपये की फसल नष्ट हुई है। मंगलवार को जिला योजना पदाधिकारी ने 27 पंचायत के कृषि सलाहाकार से मिली रिपोर्ट के आधार पर 9 करोड़ रुपये का फसल नुकसान होने की पुष्टि करते हुए रिपोर्ट तैयार कर जिला कृषि पदाधिकारी को भेज दी है। प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी रविंद्र राम ने बताया कि सरकार को 9 करोड़ रुपये की डिमांड भेजी गई है। हालांकि किसानों को मिलने वाली मुआवजा राशि के लिए इस रिपोर्ट का स्वीकृत होना अभी बाकी है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मामुली बारिश… और अंधेरे में डूब जाता है बिहार का गांव

ट्री कटिंग पर हर साल करोड़ों के टेंडर, फिर भी पेड़ की टहनी से...

भारतीय शिक्षा व्यवस्था के बारे में चौकाने वाला खुलाशा, क्या हर गांव में था स्कूल?

आज भी उपलब्ध है थॉमस मुनरो और विलियम एडम की रिपोर्ट KKN ब्यूरो। ब्रिटिश शासन...

बांकीपुर उपचुनाव: क्या बीजेपी का अभेद्य किला दरकेगा या बदलेगी बिहार की राजनीति?

KKN ब्यूरो। पटना का बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र केवल एक सीट नहीं है। यह बिहार...

मोहम्मद रफी के आखरी अल्फाज- तो, मैं चलूं….

महान पार्श्व गायक मो. रफी आज हमारे बीच भले नही हो, किंतु, उन्हें भूलना...

More like this

मामुली बारिश… और अंधेरे में डूब जाता है बिहार का गांव

ट्री कटिंग पर हर साल करोड़ों के टेंडर, फिर भी पेड़ की टहनी से...

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...

ग्रामीण सड़कों के ‘जानलेवा’ स्पीड ब्रेकर: सुरक्षा के नाम पर जनता की जेब और सेहत पर हमला?

KKN ब्यूरो। ग्रामीण भारत में पक्की सड़कों का जाल तेजी से बिछा है। प्रधानमंत्री...

बिहार में शराबबंदी: सामाजिक सुधार या भ्रष्टाचार की नई अर्थव्यवस्था?

क्या शराबबंदी सफल हुई या उसने भ्रष्टाचार को नया ईंधन दिया? KKN ब्यूरो। एक  अप्रैल...

श्रेष्ठता का भ्रम: जब गाली, दोषारोपण और अपमान बन जाते हैं सामाजिक फैशन

क्या दूसरों को नीचा दिखाकर कोई वास्तव में बड़ा बन सकता है? KKN ब्यूरो। आज...

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...

“हाँ इश्क है” के लोकार्पण समारोह में जुटे कवि और साहित्य प्रेमी, पटना में दिखा साहित्य का रंग

पटना में रविवार को साहित्य, कविता और रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक यादगार आयोजन देखने...

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...

बिहार मौसम अपडेट : शुष्क रहेगा मौसम, सुबह-रात हल्की ठंड बरकरार

फरवरी का महीना आगे बढ़ने के साथ ही बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे...

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों को नहीं मिली NBA मान्यता, छात्रों के भविष्य पर असर

बिहार का एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज अभी तक NBA यानी National Board of Accreditation...