होमGujaratस्टैच्यू ऑफ यूनिटी का प्रधानमंत्री ने किया अनावरण

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का प्रधानमंत्री ने किया अनावरण

Published on

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सरदार वल्लभ भाई पटेल के मूर्ति को देश को समर्पित कर दिया। इसको स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का नाम दिया गया है और यह दुनिया का सबसे बड़ा स्टैच्यू है। कार्यक्रम के लिए राज्य और केंद्र सरकार ने जबरदस्त तैयारियां की हैं। कहतें हैं कि 182 मीटर ऊंची इस प्रतिमा पर 2,989 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। अनावरण के मौके पर भारतीय वायुसेना के जेट फाइटर फ्लाय पास पेश किया। एयरफोर्स की सूर्य किरण टीम प्रतिमा के पास से गुजरी और वहां भगवा, हरा और सफेद रंग का शानदार नजर दिखाया गया। पीएम मोदी ने जैसे ही वॉल ऑफ यूनिटी’ का लोकार्पण किया। ठीक उसी समय जगुआर फाइटर जेट्स कम ऊंचाई पर उड़ान भर रहे थे और दो एमआई 17 हेलिकॉप्टर पुष्प वर्षा कर रहे थे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम

इस मौके पर 33 राज्यों से आये कलाकारो ने मनोरम सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया। गुजरात पुलिस, सीआरपीएफ, सेना, नौसेना और वायुसेना के बैंड भी संगीतमय प्रस्तुति दे रहे थे। इस मौके पर गुजरात के राज्यपाल ओपी. कोहली, सीएम विजय रूपाणी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला और डिप्टी सीएम गुजरात नितिन पटेल भी मौजूद थे।

पर्यटक के रूप में होगा विकास

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का अनावरण तो आज हो गया और आम जनता इसका 1 नवम्बर से दीदार भी कर सकेंगे। सरदार सरोवर नर्मदा निगम लिमिटेड ने कहा है कि फूलों की घाटी, वॉल ऑफ यूनिटी, टेंट सिटी और दूसरे प्रोजेक्ट इस जगह को दुनिया का बेहतरीन पर्यटन स्थल बनाएंगे। सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय एकता ट्रस्ट ने वेबसाइट और ऐप के जरिए ऑनलाइन टिकट का अरेंजमेंट किया है। टेंट सिटी को पानी पर तैरते सोलर पैनल रोशन करेंगे। पहली कड़ी में 50 टेंट तैयार हैं। 200 और तैयार किए जाएंगे। ये सर्व सुविधा युक्त टेंट होंगे। इस टूरिस्ट स्पॉट के लिए 60 गाइड भी तैनात किए गए हैं। इनमें 14 महिलाएं और 46 पुरुष हैं। इन्हें 1 महीने की खास ट्रेनिंग भी दी गई है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मीनापुर की महिलाएं घर चलाने में कितना योगदान देती हैं? गांव की छिपी अर्थव्यवस्था का सच

मीनापुर की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा शायद दिखाई ही नहीं देता मीनापुर की अर्थव्यवस्था का...

क्या अमेरिका पर भरोसा करने का दौर खत्म हो रहा है? भारत की नई चुनौती

दुनिया की राजनीति में अमेरिका की ताकत पर शायद ही कोई सवाल उठाता है,...

बागमती की पुरानी धारा फिर जगी तो मीनापुर में क्या बदलेगा? बाढ़ से राहत या नई मुसीबत—बेलवा डैम से बूढ़ी गंडक तक

मीनापुर के लिए यह सिर्फ नदी की खुदाई नहीं है मीनापुर में बागमती की पुरानी...

मीनापुर के युवा बाहर क्यों जा रहे हैं? गांव से महानगर तक जानिए पलायन की पूरी दास्तान

सवाल सिर्फ नौकरी का नहीं, घर छोड़ने की मजबूरी का है मीनापुर के किसी गांव...

More like this

मीनापुर की महिलाएं घर चलाने में कितना योगदान देती हैं? गांव की छिपी अर्थव्यवस्था का सच

मीनापुर की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा शायद दिखाई ही नहीं देता मीनापुर की अर्थव्यवस्था का...

बागमती की पुरानी धारा फिर जगी तो मीनापुर में क्या बदलेगा? बाढ़ से राहत या नई मुसीबत—बेलवा डैम से बूढ़ी गंडक तक

मीनापुर के लिए यह सिर्फ नदी की खुदाई नहीं है मीनापुर में बागमती की पुरानी...

मीनापुर के युवा बाहर क्यों जा रहे हैं? गांव से महानगर तक जानिए पलायन की पूरी दास्तान

सवाल सिर्फ नौकरी का नहीं, घर छोड़ने की मजबूरी का है मीनापुर के किसी गांव...

बिहार का पलायन: क्या रोज़गार की तलाश में निकलती पीढ़ियां कभी लौटेंगी?

बिहार के किसी छोटे से गांव में शाम ढलते ही अगर आप बस अड्डे,...

कहां गुम हो रही हैं बिहार की बेटियां?

गुमशुदगी का आंकड़ा गंभीर है एक लड़की घर से निकलती है। परिवार समझता है कि...

बिहार में बारिश और तेज हवा ने फिर बदला मौसम का मिजाज, 26 जिलों में अलर्ट; आखिर कब थमेगा यह सिलसिला?

आसमान में बादल हैं। रुक-रुक कर बारिश लगातार हो रही है, अचानक तेज बौछार...

एक सच, दो नज़रिया: दिमाग की गलती, समाज का असर या सोच का खेल?

क्यों एक ही तथ्य किसी को अवसर लगता है, तो किसी को खतरा? क्या...

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

बिहार की बाढ़: पानी उतर जाएगा, लेकिन कब तक पटरी पर लौटेंगी लोगों की जिंदगी?

क्या बाढ़ आने के बाद नाव भेज देना, राहत शिविर खोल देना और कुछ...

ध्वनि प्रदूषण: जुलूस आगे बढ़ता रहा… लेकिन, कानों में पड़ने वाला शोर वहीं रह गया

डीजे की धुन पर नाचते बच्चों को देखकर भीड़ तालियां बजाती है। किसी को...

क्या नकारात्मक सोच इंसान को उसी अंधेरे में धकेल देती है, जिसे वह दुनिया में खोज रहा होता है?

हर घटना में षड्यंत्र, हर परंपरा में खामी, हर व्यक्ति में स्वार्थ और हर...

डैम, मानव सभ्यता की प्यास बुझाने वाला वरदान या आने वाली पीढ़ियों के लिए खड़ा किया जा रहा जल-खतरा?

नदियों को बांधकर इंसान ने पानी, बिजली और खेती पर नियंत्रण हासिल किया। लेकिन...

मीनापुर में बनेगा शहीद स्मृति पार्क, रामपुरहरि में प्रस्तावित है भव्य तोरण द्वार

अमर शहीद जुब्बा सहनी, वांगुर सहनी और पंडित सहदेव झा समेत स्वतंत्रता सेनानियों की...

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...