होमSocietyदूध का कर्ज समझ ना सका विषधर," मां " की ही ले...

दूध का कर्ज समझ ना सका विषधर,” मां ” की ही ले ली जान,

Published on

​मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में घटी ह्रदय विदारक घटना

 

रोज पिलाती थी दूध करती थी तिलक, मां का फर्ज निभाने में गंवा ली जान

 

संतोष कुमार गुप्ता

मुजफ्फरपुर। अगर आपने दूध का कर्ज फिल्म देखा होगा तो जरूर याद होगा कि एक सांप कैसे पुत्र धर्म का निर्वहन करता है। उसकी गिनती भले ही जानवर की श्रेणी मे की जाती हो किंतु उसका इंसानियत इंसान के लिए बानगी है। किंतु इस कलियुग मे सांप को पुत्र मानने वाले मां को धोखा खाना पड़ा। उसने जान देकर इसकी बड़ी कीमत चुकायी।

यह अजीबोगरीब घटना बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखड की है।  सावन का मनभावान महिना परवान चढ रहा है। हम इस महिने मे नाग को देवता की तरह पूजते है। हम इनसे उम्मीद करते है की यह हमारी रक्षा करेंगे। किंतु विषधर ने शनिवार को मोतीपुर मे एक महिला की जान ले ली। वह महिला पुत्र की तरह उस सांप को हर रोज दूध पिलाने के साथ उसके फन पर तिलक भी लगाती थी।उसका ख्याल रखती थी। मोतीपुर थाने के भटौलिया गांव का यह घटना चर्चा का विषय है।

दरअसल हरेंद्र राय पेशे से किसान है। उनके घर के पास ही एक माइ स्थान है। वहां उनकी पत्नी रामसखी देवी पूजा करने जाती थी।  डेढ़ माह पूर्व माइ स्थान गयी ,तो उन्होंने देखा कि  एक गेहुंअन सांप आकर रहने लगा है।  उसने वहां पर बसेरा बना लिया।  वह भगवान का रूप समझ कर पूजा करने लगी।  माइ स्थान में सांप रहने की सूचना पर काफी संख्या में अगल-बगल गांव के ग्रामीण भी पहुंच कर पूजा अर्चना करने लगे।  कई दिनों तक वहां मेला जैसी स्थिति बन गयी।  रामसखी भी सांप को रोज दूध पिलाने से लेकर फन पर टीका भी करती थी।  सांप उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाता था।  वह सांप की देखभाल पुत्र की तरह करती थी ।अक्सर सांप को हाथ में उठा कर खेलती थी। दुलारती थी,पुचाकरती थी।

शनिवार को भी वह सांप को पानी पिलाने पहुंची।  लेकिन सांप बार-बार उनके हाथ से निकल कर जाना चाहता था। उसे रोकने पर सांप ने फन काढ़ लिया। जिस पर रामसखी ने प्यार से फन पर दो बार चांटा जड़ दिया।  सांप ने उनके हाथ में डस लिया। सांप का जहर फैलते ही उनकी स्थिति बिगड़ गयी।  परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में कांटी पीएचसी में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  देर शाम परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। सरपंच विजय गुप्ता ने घटना की पुष्टि की।  मुखिया राजकुमार ने कबीर अंत्येष्टि की राशि दी है। देर शाम ग्रामीणो ने उस सांप को भी मार डाला।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

तीन दशक की राजनीति जिसने बांकीपुर की पहचान बदल दी

कौशलेन्द्र झा KKN। आज बांकीपुर का नाम आते ही सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी का...

एक सीट… कई संदेश: आखिर क्यों पूरे बिहार की नजर बांकीपुर पर है?

क्या बांकीपुर का फैसला सिर्फ एक विधायक चुनेगा या बिहार की राजनीति की नई...

बांकीपुर की जंग: भाजपा का अभेद्य किला या प्रशांत किशोर की पहली राजनीतिक परीक्षा?

**KKN Live Special | Election Report KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में कई चुनाव ऐसे...

बंटी यादव हत्याकांड: आखिर सच क्या है? पुलिस की कहानी और परिवार के आरोपों के बीच उलझी जांच

KKN ब्यूरो। पटना के बंटी यादव हत्याकांड ने बिहार की कानून-व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस...

More like this

मामुली बारिश… और अंधेरे में डूब जाता है बिहार का गांव

ट्री कटिंग पर हर साल करोड़ों के टेंडर, फिर भी पेड़ की टहनी से...

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...

ग्रामीण सड़कों के ‘जानलेवा’ स्पीड ब्रेकर: सुरक्षा के नाम पर जनता की जेब और सेहत पर हमला?

KKN ब्यूरो। ग्रामीण भारत में पक्की सड़कों का जाल तेजी से बिछा है। प्रधानमंत्री...

बिहार में शराबबंदी: सामाजिक सुधार या भ्रष्टाचार की नई अर्थव्यवस्था?

क्या शराबबंदी सफल हुई या उसने भ्रष्टाचार को नया ईंधन दिया? KKN ब्यूरो। एक  अप्रैल...

श्रेष्ठता का भ्रम: जब गाली, दोषारोपण और अपमान बन जाते हैं सामाजिक फैशन

क्या दूसरों को नीचा दिखाकर कोई वास्तव में बड़ा बन सकता है? KKN ब्यूरो। आज...

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...

“हाँ इश्क है” के लोकार्पण समारोह में जुटे कवि और साहित्य प्रेमी, पटना में दिखा साहित्य का रंग

पटना में रविवार को साहित्य, कविता और रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक यादगार आयोजन देखने...

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...

बिहार मौसम अपडेट : शुष्क रहेगा मौसम, सुबह-रात हल्की ठंड बरकरार

फरवरी का महीना आगे बढ़ने के साथ ही बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे...

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों को नहीं मिली NBA मान्यता, छात्रों के भविष्य पर असर

बिहार का एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज अभी तक NBA यानी National Board of Accreditation...