Home Society भारत से युद्ध की तैयारी में जुटा चीन

भारत से युद्ध की तैयारी में जुटा चीन

चीन। चीन की मिलिट्री ने तिब्बत क्षेत्र में फिर से ब्लड बैंक स्थापित कर लिया हैं। जानकार इसे यूद्ध की तैयारियों से जोड़कर देख रहें हैं। सिक्किम के डोकलाम में भारत और चीन के बीच जारी तनाव में यह एक नया मोड़ माना जा रहा है। चीन की सरकार ने ब्लड डोनेशन अभियान शुरू कर दिया है। छांगसा, हुनान प्रांत की राजधानी है। वहीं हुबेई और ग्यूआंगक्सी झुआंग क्षेत्र हैं। सिचुआन प्रांत के जिउझाईग्यू में आए भूकंप से पहले भी यहां पर खून के स्टॉक को स्थानांतरित किया गया था। अब इन्हें तिब्बत ट्रांसफर किया जा रहा है।
चीनी मीडिया ने एक बार फिर भारत को धमकाते हुए लिखा है कि भारत को अब अपने रवैये का नतीजा भुगतना होगा। चीनी मीडिया ने दावा किया है कि चीनी सेना के पास जो हथियार हैं, वह भारत के मुकाबले काफी बेहतर हैं। लिखा है कि भारत ने पिछले दिनों अमेरिका और रूस से कई तरह के हथियार खरीदे है। लेकिन, चीन के हथियारों के तुलना में वे काफी हल्के हैं। लॉन्ग रेंज रॉकेट व आर्टिलरी में चीन न सिर्फ भारत से आगे है बल्कि दुनिया में सबसे बेहतर भी है। आपको बता दें कि बुधवार को दोनों देशों की सेनाओं के बीच लद्दाख के पेंगोंग झील के पास झड़प हुई थी। कहा गया है कि मंगलवार सुबह पेंगोंग झील के उत्तरी किनारे पर दोनों सेनाओं के बीच टकराव हुआ था। घुसपैठ की कोशिश नाकाम होने के बाद चीनी सैनिक पत्थरबाजी करने लग गए। भारत की ओर से भी इसका करारा जवाब दिये जाने के बाद चीन की बौखलाहट काफी बढ़ गयी है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version