Home Society मीनापुर में फर्जी शिक्षको के हाजरी का मामला गरमाया

मीनापुर में फर्जी शिक्षको के हाजरी का मामला गरमाया

प्राचार्यों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरपुर। मीनापुर प्रखंड में फर्जी शिक्षको पर एफआईआर दर्ज होने के बावजूद हाजरी बनाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। हाजरी बनाने बाले विद्यालय प्रधान पर कारवायी का आदेश जारी होते ही, स्कूल के प्राचार्यों ने डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। प्राचार्यों ने कहा कि अधिकारियों द्वारा यह चेतावनी जारी की गई है कि जिन स्कूलों में फर्जी शिक्षकों से उपस्थिति बनवाई जा रही है, उसके प्राचार्यों पर कार्रवाई की जाएगी। प्राचार्यों ने सफाई देते हुए कहा है कि उन्हें फर्जी शिक्षकों की कोई सूची या जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। ऐसे में वह हाजिरी बनाने से किसी को रोक भी नहीं सकते हैं। फिर भी कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है। शिक्षकों ने कहा है कि कार्रवाई से पहले उन्हें फर्जी शिक्षकों की सूची दी जाए ताकि उनके हाजिरी बनाने पर रोक लगाई जा सके।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version