होमSocietyबिहार NDA में सीट का हुआ ऐलान

बिहार NDA में सीट का हुआ ऐलान

Published on

बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर रविवार को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए के घटक दलों में सीटों का मसला सुलझा लिया गया। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल तीनों दलों ने आपसी सहमति से सीटों का बंटवारा कर लिया है। वहीं, दूसरी ओर महागठबंधन में शामिल दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर अभी भी बैठकों का दौर जारी है।


यहां से लड़ेगी भाजपा


बंटवारे के तहत भाजपा बिहार की जिन 17 सीटो पर चुनााव लड़ेगी उनमें, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम और औरंगाबाद शामिल है।


जदयू को इन सीटो पर उमारेगी उम्मीदवार


बिहार में जदयू के खाते में भी 17 सीटे गई है। जिसमें वाल्मिकीनगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, भागलपुर, सीवान, बांका, मुंगेर, नालंदा, काराकाट, जहानाबाद और गया की सीट से जदयू के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।


लोजपा को मिली सीट


एनडीए के घटक दल लोजपा बिहार की छह सीटो पर अपना उम्मीदवार उतारेगी। लाजपा के खाते में बिहार की हाजीपुर, जमुई, समस्तीपुर, खगड़िया, वैशाली और नवादा लोकसभा सीट गई है।


बंटवारे के बाद की हालात


नए फर्मुला के तहत भारतीय जनता पार्टी के हिस्से पटना की दोनों सीटें पटना साहिब और पाटलिपुत्र आई हैं। जबकि, मुंगेर सीट पर जदयू अपना उम्मीदवार उतारेगा। जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने सीटों के निर्धारण की घोषणा करते हुए कहा कि बिहार की कुल 40 लोकसभा सीटों में से जदयू और भाजपा 17-17 तथा राजग में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी छह सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गिरिराज सिंह की मौजूदा लोकसभा सीट नवादा अब लोजपा के खाते में चली गई है। जबकि भागलपुर पर जदयू उम्मीदवार किस्मत आजमाएंगे।


बिहार में लोकसभा की 40 सीट है


बिहार की कुल 40 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में मतदान संपन्न होना है। राज्य में लोकसभा चुनाव के मतदान का पहला चरण 11 अप्रैल को शुरू होगा। जबकि, सातवां एवं अंतिम चरण 19 मई को होने वाले मतदान के साथ संपन्न होगा। मतों की गणना 23 मई को की जाएगी। बिहार के कुल 7.06 करोड़ मतदाताओं में 3.73 करोड़ पुरुष मतदाता और 3.32 करोड़ महिला मतदाता हैं। जबकि 2406 तीसरे लिंग के मतदाता हैं। यह सभी मतदाता 72,723 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। बिहार में 15.50 लाख मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।


किस चरण में कहा होगा मतदान


बिहार में पहले चरण में 11 अप्रैल को औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई में मतदान होगा, जबकि किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में दूसरे चरण यानी 18 अप्रैल को मतदान होगा। इसी प्रकार झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में 23 अप्रैल को तीसरे चरण में मतदान होगा, जबकि दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर के निर्वाचन क्षेत्रों में 29 अप्रैल को चौथे चरण में मतदान संपन्न होगा। पांचवें चरण में सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर में छह मई को मतदान संपन्न होगा। छठे चरण में वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज के आठ निर्वाचन क्षेत्रों में 12 मई को मतदान होगा। जबकि, पटना साहिब के निर्वाचन क्षेत्र के अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, जहानाबाद और काराकाट में 19 मई को सातवें और अंतिम चरण में मतदान होगा।


दो विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव


लोकसभा के आम चुनाव के साथ ही रोहतास जिला के डेहरी विधानसभा क्षेत्र और नवादा विधानसभा क्षेत्रों में भी उप-चुनाव होगा। नवादा विधानसभा सीट राजद विधायक राज बल्लभ यादव और डेहरी विधानसभा सीट इसी दल के विधायक इलियास हुसैन के दोषी ठहराए जाने के बाद खाली हो गई हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मीनापुर में बनेगा शहीद स्मृति पार्क, रामपुरहरि में प्रस्तावित है भव्य तोरण द्वार

अमर शहीद जुब्बा सहनी, वांगुर सहनी और पंडित सहदेव झा समेत स्वतंत्रता सेनानियों की...

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...

मीनापुर में गूंजा जश्न-ए-आजादी: शहीद स्मृति पार्क और भव्य तोरण द्वार बनाने का ऐलान

क्रांति महोत्सव-2026 में विधायक अजय कुमार ने की घोषणा, विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी बोले—राजकीय...

नेपाल की सुलगती सरहद: सांप्रदायिक हिंसा, राजनीतिक बेचैनी और भारत के लिए बढ़ती चुनौती

जब पड़ोसी देश में आग लगती है, तो धुआं सीमाएं नहीं पहचानता... KKN ब्यूरो। भारत...

More like this

मीनापुर में बनेगा शहीद स्मृति पार्क, रामपुरहरि में प्रस्तावित है भव्य तोरण द्वार

अमर शहीद जुब्बा सहनी, वांगुर सहनी और पंडित सहदेव झा समेत स्वतंत्रता सेनानियों की...

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...

मीनापुर में गूंजा जश्न-ए-आजादी: शहीद स्मृति पार्क और भव्य तोरण द्वार बनाने का ऐलान

क्रांति महोत्सव-2026 में विधायक अजय कुमार ने की घोषणा, विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी बोले—राजकीय...

मामुली बारिश… और अंधेरे में डूब जाता है बिहार का गांव

ट्री कटिंग पर हर साल करोड़ों के टेंडर, फिर भी पेड़ की टहनी से...

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...

ग्रामीण सड़कों के ‘जानलेवा’ स्पीड ब्रेकर: सुरक्षा के नाम पर जनता की जेब और सेहत पर हमला?

KKN ब्यूरो। ग्रामीण भारत में पक्की सड़कों का जाल तेजी से बिछा है। प्रधानमंत्री...

बिहार में शराबबंदी: सामाजिक सुधार या भ्रष्टाचार की नई अर्थव्यवस्था?

क्या शराबबंदी सफल हुई या उसने भ्रष्टाचार को नया ईंधन दिया? KKN ब्यूरो। एक  अप्रैल...

श्रेष्ठता का भ्रम: जब गाली, दोषारोपण और अपमान बन जाते हैं सामाजिक फैशन

क्या दूसरों को नीचा दिखाकर कोई वास्तव में बड़ा बन सकता है? KKN ब्यूरो। आज...

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...

“हाँ इश्क है” के लोकार्पण समारोह में जुटे कवि और साहित्य प्रेमी, पटना में दिखा साहित्य का रंग

पटना में रविवार को साहित्य, कविता और रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक यादगार आयोजन देखने...

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...