मुजफ्फरपुर। मुशहरी प्रखंड का बुधनगरा गांव बूढ़ी गंडक नदी के मुहाने पर आ गया है। गांव के करीब 500 घर कटाव की चपेट में आ गया है। वैसे तो बूढी गंडक नदी के जलस्तर में कमी हो रहा है। बावजूद इसके कटाव के कारण बुधनगरा राधा गांव के 500 से अधिक घरों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।
बुधनगरा राधा गांव के समीप नदी की धारा तेजी से किनारे का कटाव कर रही है। पिछले तीन दिनों में गांव के घरों के निकट पहुंच गयी है। कटावरोधी कार्य के तहत 5 वर्ष पूर्व लगाये गए बोरियों की क्रेटिंग और पत्थर, ईंट की सोलिंग को नदी बहाकर ले जा चुकी है। अब घरों और कटाव के बीच मात्र एक सड़क बची है। दो दिनों से ग्रामीणों द्वारा कटाव रोकने के लिए नदी किनारे के बड़े पेडों को काटकर नदी के कटाव में गिराया गया है। इससे कटाव धीमा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व कटाव होने पर तत्कालीन मंत्री रमई राम के प्रयास से लगभग एक किलोमीटर में क्रेटिंग हुई थी। तब से लोग सुरक्षित थे। इस वर्ष आई बाढ़ ने पुनः गांव के अस्तित्व को खतरे में डाल दिया है। ग्रामीणों ने बुधनगरा राधा गांव से बुधनगरा जगन्नाथ मालिकाना टोला तक कटावरोधी कार्य शुरू करने की जरुरत बताई है।
आज के समय में weight gain एक आम समस्या बन चुकी है। बदलती lifestyle और… Read More
प्रयागराज इन दिनों बॉलीवुड की हलचल का गवाह बना हुआ है। अभिनेता Ayushman Khurrana, Sara… Read More
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले राजेश भाई खेमजी का अयोध्या कनेक्शन… Read More
भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। भारतीय वायुसेना… Read More
विश्वामित्र सेना के संरक्षण में संचालित श्रीधराचार्य वेद गुरुकुलम आज सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए नेताओं के साथ हुई एक खास चाय मीटिंग में विपक्ष… Read More