होमSocietyपाकिस्तान को झटका देने की तैयारी में है अमेरिका

पाकिस्तान को झटका देने की तैयारी में है अमेरिका

Published on

सिर मुड़ातें ही ओले पड़े की कहावत सच हुई

पाकिस्तान के नए निजाम मियां इमरान खान के सिर पर अभी ताज सजा भी नहीं और मुसीबतें दावत देने लगी। यानी सिर मुड़ाते ही ओले पड़ी वाली कहावत इमरान के लिए सच साबित होने वाला है। हुआ ये कि अमेरिका ने पाकिस्तान को रक्षा मद में मिलने वाली आर्थिक मदद में 80 फीसदी तक की कटौती करने के संकेत दिएं है। इससे पाकिस्तान को हर साल मिलने वाली 70 करोड़ अमेरिकी डॉलर की राशि अब महज 15 करोड़ रह जायेगी। ताज्जुब की बात तो ये कि इस राशि को भी हासिल करने के लिए पाकिस्तान को कई शर्तों का अनुपालन करना होगा। जानकार मानतें हैं कि यदि ऐसा हुआ तो पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति चरमरा सकती है।
आर्थिक मदद में भारी कटौती
बताया जा रहा है कि वर्ष 2019 के लिए अमेरिकी रक्षा व्यय विधेयक को अगले सप्ताह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समक्ष हस्ताक्षर के लिए रखा जाना है। किंतु, पहली बार इसके साथ पाकिस्तान को सुरक्षा के मदद में दी जाने वाली मदद का कहीं उल्लेख नहीं किया गया है। बतातें चलें कि पाकिस्तान को हक्कानी नेटवर्क और आतंकियों के सुरक्षित पनाहगाहों के खिलाफ कार्रवाई करने के नाम पर यह मदद दी जा रही थी। इसी प्रकार गैर नाटो सहयोगी के तौर पर पाकिस्तान को दी जाने वाली राशि में कटौती करके अब इसे मात्र 15 करोड़ डॉलर रहने की उम्मीद जताई गई है।
पाकिस्तान की विश्वसनियता खतरे में
अमेरिकी सांसद पहले ही पाकिस्तान के दोहरे चरित्र और दोस्त के नाम पर उसे दुश्मन करार दे चुके हैं। अमेरिका में आम राय है कि पाकिस्तान भरोसेमंद पार्टनर नहीं हो सकता है। व्हाइट हाउस ने भी अब पाकिस्तान पर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है। अमेरिकी संसद ने पारित विधेयक में प्रमाणीकरण की व्यवस्था को भी समाप्त कर दिया है। पहले के नियम के तहत पेंटागन को यह प्रमाणित करना पड़ता था कि पाकिस्तान आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है और इसी आधार पर उसे मदद के नाम पर राशि का भुगतान होता था।
KKN Live के इस पेज को फॉलो करलें और सीधे हमसे जुड़ने के लिए KKN Live का न्यूज एप डाउनलोड करलें।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

छोटी बच्चियों में देवी का दर्शन या स्त्री के सम्मान की सबसे बड़ी सामाजिक कसौटी?

नवरात्र की अष्टमी या नवमी। पूजा का मंडप सजा है। छोटी-छोटी बच्चियों को आसन...

हवन से शुद्ध होती है हवा या बढ़ता है प्रदूषण?

दुर्गा पूजा की अग्नि पर विज्ञान की बड़ी पड़ताल दुर्गा पूजा की अंतिम आहुतियों के...

दुर्गा पूजा मातृशक्ति का सम्मान है या समाज के सामने एक अधूरा सवाल?

जिस समाज में स्त्री को देवी मानकर पूजा जाता है, उसी समाज में उसकी...

क्या मिट्टी के पात्र में रखा जल सचमुच याद रखता है मंत्रों की ऊर्जा?

एक मिट्टी का पात्र। उसमें भरा जल। उसके मुहाने पर रखे आम के पत्ते...

More like this

दुर्गा पूजा के मंत्रों का शरीर और मस्तिष्क पर क्या असर होता है?

कल्पना कीजिए—एक व्यक्ति आंखें बंद करके ‘ॐ’ का उच्चारण कर रहा है। उसके सामने...

दुर्गा पूजा के विधान में छिपा है विज्ञान: पौधों से मनोविज्ञान तक, क्या कहती है दुनिया की रिसर्च?

दुर्गा पूजा में नौ दिनों की साधना है, मंत्र हैं, पुष्प हैं, धूप-दीप हैं,...

दुर्गा पूजा के पांच अनसुने आध्यात्मिक रहस्य: नौ पौधों में देवी का स्वरूप, प्रकृति में शक्ति और मनुष्य के भीतर का महिषासुर

दुर्गा पूजा में हम देवी की प्रतिमा के सामने सिर झुकाते हैं, पुष्प चढ़ाते...

मीनापुर 2030: अगले पांच साल में यह इलाका किस दिशा में जाएगा? बाढ़, सड़क, खेती, रोजगार और बदलते गांवों की पूरी दास्तान

मीनापुर का भविष्य किसी एक चुनाव या एक परियोजना से तय नहीं होगा मीनापुर के...

मीनापुर के गांवों को स्मार्टफोन ने कितना बदला? खेती, पढ़ाई और रोजगार की नई कहानी

मीनापुर के गांव में अब जेब में सिर्फ फोन नहीं, पूरा बाजार है मीनापुर के...

मीनापुर की महिलाएं घर चलाने में कितना योगदान देती हैं? गांव की छिपी अर्थव्यवस्था का सच

मीनापुर की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा शायद दिखाई ही नहीं देता मीनापुर की अर्थव्यवस्था का...

बागमती की पुरानी धारा फिर जगी तो मीनापुर में क्या बदलेगा? बाढ़ से राहत या नई मुसीबत—बेलवा डैम से बूढ़ी गंडक तक

मीनापुर के लिए यह सिर्फ नदी की खुदाई नहीं है मीनापुर में बागमती की पुरानी...

मीनापुर के युवा बाहर क्यों जा रहे हैं? गांव से महानगर तक जानिए पलायन की पूरी दास्तान

सवाल सिर्फ नौकरी का नहीं, घर छोड़ने की मजबूरी का है मीनापुर के किसी गांव...

बिहार का पलायन: क्या रोज़गार की तलाश में निकलती पीढ़ियां कभी लौटेंगी?

बिहार के किसी छोटे से गांव में शाम ढलते ही अगर आप बस अड्डे,...

कहां गुम हो रही हैं बिहार की बेटियां?

गुमशुदगी का आंकड़ा गंभीर है एक लड़की घर से निकलती है। परिवार समझता है कि...

बिहार में बारिश और तेज हवा ने फिर बदला मौसम का मिजाज, 26 जिलों में अलर्ट; आखिर कब थमेगा यह सिलसिला?

आसमान में बादल हैं। रुक-रुक कर बारिश लगातार हो रही है, अचानक तेज बौछार...

ट्रंप के दौर में क्या अमेरिका की वैश्विक साख घटी? आंकड़े क्या कहते हैं

KKN ब्यूरो। एक समय था जब दुनिया के किसी संकट पर एक सवाल लगभग...

एक सच, दो नज़रिया: दिमाग की गलती, समाज का असर या सोच का खेल?

क्यों एक ही तथ्य किसी को अवसर लगता है, तो किसी को खतरा? क्या...

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...