होमSocietyइलाहाबाद बैंक की लापरवाही से बड़ी वित्तीय गड़बड़ी होते होते बचा

इलाहाबाद बैंक की लापरवाही से बड़ी वित्तीय गड़बड़ी होते होते बचा

Published on

15 हजार के बदले पास कर दिया 50 खरब का निकासी ऑर्डर/ मीनापुर अस्पताल ने अपने खाते से 15,272 रुपये रीलिज किए थे/ शाखा प्रबंधक ने स्वीकारा, डाटा इंट्री में हुई गड़बड़ी, किया भूल सुधार

मीनापुर। इलाहाबाद बैंक की मीनापुर शाखा में आज एक बड़ी वित्तीय गड़बड़ी होते-होते बची। हुआ यूं कि शुक्रवार को मीनापुर अस्पताल ने अपने खाते से 15,272 रुपये रीलिज किए। इस राशि से डीडीटी छिड़काव कर्मी को भुगतान होना था। इस बीच बैंक कर्मियों की लापरवाही से अस्पताल के खाते से 50 खरब रुपये की निकासी करने का ऑर्डर पास हो गया।

बताते चले कि अस्पताल के अकाउंट में इतनी बड़ी राशि उपलब्ध ही नहीं थी। जब इसकी जांच की गई तो गड़बड़ी का खुलासा हुआ। इस बाबत पूछे जाने पर शाखा प्रबंधक गोपाल कुमार ने स्वीकार किया है कि डाटा इंट्री में गड़बड़ी हो गई थी। हालांकि, मामला संज्ञान में आते ही इसमें सुधार कर लिया गया है।
दूसरी ओर अस्पताल के प्रभारी डॉ. एके पांडेय ने बैंक और सिविल सर्जन से इसकी शिकायत की है। उन्होंने इसके लिए दोषी कर्मचारी पर कार्रवाई की भी मांग की है। उन्होंने बताया कि यदि यही निकासी लाख रुपये तक की होती तो पता भी नहीं चलता और बेवजह एक बड़ी गड़बड़ी के हम सभी शिकार हो जाते। फिलहाल, बैंक की यह लापरवाही इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
इधर, मामले में जिला वैक्टर बॉर्न डिजीज कंट्रोल अधिकारी डॉ. सतीश कुमार ने बताया उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। वहीं, सिविल सर्जन डॉ. ललिता सिंह ने बताया कि कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। बैंक के सॉफ्टवेयर में खराबी से ऐसा हुआ है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मीनापुर 2030: अगले पांच साल में यह इलाका किस दिशा में जाएगा? बाढ़, सड़क, खेती, रोजगार और बदलते गांवों की पूरी दास्तान

मीनापुर का भविष्य किसी एक चुनाव या एक परियोजना से तय नहीं होगा मीनापुर के...

मीनापुर के गांवों को स्मार्टफोन ने कितना बदला? खेती, पढ़ाई और रोजगार की नई कहानी

मीनापुर के गांव में अब जेब में सिर्फ फोन नहीं, पूरा बाजार है मीनापुर के...

हिंद केसरी यादव: मीनापुर की राजनीति में वह नाम, जिसने आंदोलन को सड़क से सदन तक पहुंचाया

पांचवीं पुण्यतिथि पर दरहीपट्टी में श्रद्धांजलि सभा, वक्ताओं ने कहा—अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाना...

मीनापुर की महिलाएं घर चलाने में कितना योगदान देती हैं? गांव की छिपी अर्थव्यवस्था का सच

मीनापुर की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा शायद दिखाई ही नहीं देता मीनापुर की अर्थव्यवस्था का...

More like this

मीनापुर 2030: अगले पांच साल में यह इलाका किस दिशा में जाएगा? बाढ़, सड़क, खेती, रोजगार और बदलते गांवों की पूरी दास्तान

मीनापुर का भविष्य किसी एक चुनाव या एक परियोजना से तय नहीं होगा मीनापुर के...

मीनापुर के गांवों को स्मार्टफोन ने कितना बदला? खेती, पढ़ाई और रोजगार की नई कहानी

मीनापुर के गांव में अब जेब में सिर्फ फोन नहीं, पूरा बाजार है मीनापुर के...

मीनापुर की महिलाएं घर चलाने में कितना योगदान देती हैं? गांव की छिपी अर्थव्यवस्था का सच

मीनापुर की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा शायद दिखाई ही नहीं देता मीनापुर की अर्थव्यवस्था का...

बागमती की पुरानी धारा फिर जगी तो मीनापुर में क्या बदलेगा? बाढ़ से राहत या नई मुसीबत—बेलवा डैम से बूढ़ी गंडक तक

मीनापुर के लिए यह सिर्फ नदी की खुदाई नहीं है मीनापुर में बागमती की पुरानी...

मीनापुर के युवा बाहर क्यों जा रहे हैं? गांव से महानगर तक जानिए पलायन की पूरी दास्तान

सवाल सिर्फ नौकरी का नहीं, घर छोड़ने की मजबूरी का है मीनापुर के किसी गांव...

बिहार का पलायन: क्या रोज़गार की तलाश में निकलती पीढ़ियां कभी लौटेंगी?

बिहार के किसी छोटे से गांव में शाम ढलते ही अगर आप बस अड्डे,...

कहां गुम हो रही हैं बिहार की बेटियां?

गुमशुदगी का आंकड़ा गंभीर है एक लड़की घर से निकलती है। परिवार समझता है कि...

बिहार में बारिश और तेज हवा ने फिर बदला मौसम का मिजाज, 26 जिलों में अलर्ट; आखिर कब थमेगा यह सिलसिला?

आसमान में बादल हैं। रुक-रुक कर बारिश लगातार हो रही है, अचानक तेज बौछार...

एक सच, दो नज़रिया: दिमाग की गलती, समाज का असर या सोच का खेल?

क्यों एक ही तथ्य किसी को अवसर लगता है, तो किसी को खतरा? क्या...

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

बिहार की बाढ़: पानी उतर जाएगा, लेकिन कब तक पटरी पर लौटेंगी लोगों की जिंदगी?

क्या बाढ़ आने के बाद नाव भेज देना, राहत शिविर खोल देना और कुछ...

ध्वनि प्रदूषण: जुलूस आगे बढ़ता रहा… लेकिन, कानों में पड़ने वाला शोर वहीं रह गया

डीजे की धुन पर नाचते बच्चों को देखकर भीड़ तालियां बजाती है। किसी को...

क्या नकारात्मक सोच इंसान को उसी अंधेरे में धकेल देती है, जिसे वह दुनिया में खोज रहा होता है?

हर घटना में षड्यंत्र, हर परंपरा में खामी, हर व्यक्ति में स्वार्थ और हर...

डैम, मानव सभ्यता की प्यास बुझाने वाला वरदान या आने वाली पीढ़ियों के लिए खड़ा किया जा रहा जल-खतरा?

नदियों को बांधकर इंसान ने पानी, बिजली और खेती पर नियंत्रण हासिल किया। लेकिन...