Home National भारत में जारी हुआ नेता एप, जानिए अपने नेताओं को

भारत में जारी हुआ नेता एप, जानिए अपने नेताओं को

आपके इलाके के सांसद और विधायक के कामों का रिपोर्ट कार्ड अब मोबाइल पर उपलब्ध होगा। दरअसल, इसके लिए एक एप जारी किया गया है और इस एप के जरिये आप अपने नेताजी के कार्यो की समीक्षा कर सकेंगे। अपने तरह के इस अनूठे एप का नाम, नेता एप रखा गया है और भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इसको आज ही लॉन्च किया है। न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक नेता एप के जरिये जनप्रतिनिधियों के काम का अब आसानी से आकलन किया जा सकेगा। पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी ने इस ऐप को लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही और जनता की भागीदारी बढ़ाने वाली पहल बताया है।

तकनीकी के माध्यम से तय होगी जवाबदेही

कहतें है कि लोकतंत्रिक व्यवस्था को जवाबदेही और पारदर्शी बनाए बगैर कारगर पहल की उम्मीद करना बेइमानी है। तकनीक के माध्यम से नेताओं की जवाबदेही, जनता की भागीदारी और व्यवस्था में पारदर्शिता लाने में यह नेता एप मिल का पत्थर साबित होने वाला है। युवा आईटी विशेषज्ञ प्रथम मित्तल द्वारा विकसित नेता ऐप जनप्रतिनिधियों के कामकाज पर मतदाताओं और जनसामान्य की सतत निगरानी बनाये रखने के लिये कारगर हथियार साबित होगी।

वेबपोर्टल पर भी उपलब्ध

मित्तल ने बताया कि एंड्रॉयड और आईओएस आधारित स्मार्टफोन के अलावा वेबपोर्टल पर भी नेता ऐप उपलब्ध होगा और इसका इस्तेमाल कर कोई कर सकेगा। इसमें अपने इलाके के सांसद और विधायक के काम का न सिर्फ रिपोर्टकार्ड उपलब्ध होगा। बल्कि, उसके काम की रेटिंग भी यह एप खुद तय कर सकेगा। उन्होंने बताया कि इस एप का प्रायोगिक आधार पर हाल ही में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सफल प्रयोग किया गया था। इसमें चुनाव जीतने वाले 93 प्रतिशत उम्मीदवार नेता ऐप की श्रेष्ठ रेटिंग में शामिल थे।

डेढ़ करोड़ लोगो ने किया डाउनलोड

जानकारी के मुताबिक पिछले आठ महीनों में 543 संसदीय क्षेत्र और 4,120 विधानसभा क्षेत्रों में से अब तक लगभग 1.5 करोड़ लोगों ने नेता ऐप का इस्तेमाल शुरु कर दिया है। उन्होंने अगले साल आम चुनाव से पहले यह संख्या दस करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद जतायी है। एप लॉचिंग के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी ने नेता एप को लोकतांत्रिक व्यवस्था में फीडबैक का बेहतर माध्यम बताते हुये कहा कि यह भारत में राजनीतिक प्रक्रिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था में बड़े बदलाव का यह कारक बनेगा।

 

खबरो की खबर के लिए पेज को फॉलो कर लें और शेयर कर लें। आपके सुझाव का इंतजार रहेगा।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version