Home New Delhi आप के फाउंडर विश्वास नाराज

आप के फाउंडर विश्वास नाराज

छोड़ सकतें हैं पार्टी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी इन दिनो संकट की दौर से गुजर रहा है। एमसीडी में करारी हार की खुमारी अभी उतरी भी नही थी कि पार्टी के फाउंडर नेता कुमार विश्वास के नाराजगी के चर्चे सरेआम हो गये। कहतें हैं कि पिछले 24 घंटे से चल रहा मान मनौव्वल अभी तक बेनतिजा ही रहा। मंगलवार देर रात केजरीवाल के घर कुमार विश्वास की मौजूदगी में हुई आप नेताओं की मीटिंग भी बेनतीजा ही रही।
नाराज कुमार विश्वास को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया खुद मुख्यमंत्री आवास लेकर आए थे। लेकिन, ऐसा लग रहा है कि मतभेदों को पाटने की अंतिम कोशिश नाकाम रही। कुमार विश्वास पार्टी नेता अमानतुल्लाह को पार्टी से निष्कासित करने की मांग कर रहें हैं। बतातें चलें कि अमानतुल्लाह ने कुमार विश्वास पर भाजपा के एजेंट के रूप में काम करने का खुला आरोप लगाया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version