Home Bihar तेजस्वी यादव को लेकर जदयू व राजद में तानातानी बरकरार

तेजस्वी यादव को लेकर जदयू व राजद में तानातानी बरकरार

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा फैसला होकर रहेगा

बिहार। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव पर सीबीआई द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद जदयू के तेवर और सख्त हो गयें हैं। जनता के समक्ष तथ्यात्मक जवाब देने की मांग कर चुके जदयू प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह ने राजधर्म की याद दिलाई। उन्होंने दो टूक कहा कि तेजस्वी पर फैसला तो होना ही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार ने जिस तरीके से गठबंधन को चलाया, वह कीर्तिमान है। इससे अलग राय की अपेक्षा किसी को नहीं करनी चाहिए। जदयू का नजरिया साफ है। पार्टी व सरकार को एक साथ जोड़कर देखने का प्रयास नहीं करना चाहिए।
राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि तेजस्वी पर भ्रष्टाचार का आरोप है ही नहीं
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र पूर्वे ने दावा किया कि जब तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप ही नहीं है, तो इस्तीफे का सवाल कहां उठता है। पूरी पार्टी के साथ राज्य की जनता भी उनके स्टैंड के साथ है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version