Politics

लादेन के पैसे से शरीफ ने लड़ा था चुनाव

तहरीक-ए-इंसाफ के नेता व पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान ने किया खुलाशा

पाकिस्तान। पाकिस्तान के तहरीक-ए-इंसाफ के नेता व पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर गंभीर आरोप लगाया है। इमरान के आरोप से पाकिस्तान की राजनीति में भूचाल आ गया है। तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने कहा है कि शरीफ ने अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन के पैसे से 1990 में चुनाव लड़ा था। स्मरण रहें कि पाक पीएम नवाज शरीफ और उनका परिवार पहले से ही पनामा पेपर के खुलासे के बाद आरोपों के घेरे में है।
पाकिस्तान के प्रमुख अखबार ‘डॉन’ की खबर के मुताबिक इमरान की पार्टी ने इस मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने का फैसला लिया है। दरअसल, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के पूर्व संचालक की पत्नी ने अपनी किताब में इसका जिक्र करने के बाद से ही पाकिस्तान की राजनीति में अचानक गर्माहट आ गई है।
किताब में दावा किया गया है कि एक इस्लामी व्यवस्था शुरू करने के नवाज के संकल्प ने उनके पति खालिद ख्वाजा और ओसामा को आकर्षित किया था। हालांकि, सत्ता में आने के बाद नवाज इससे मुकर गए थे।

This post was published on मई 10, 2017 14:36

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022