Politics

लालू का हमला: शौचालय खा गई नीतीश सरकार

बिहार। बिहार में शौचालय बनाने के नाम करोड़ो रुपये की हेराफेरी का मामला उजागर होते ही राजद ने बिहार सरकार पर हमला तेज कर दिया है। राजधानी पटना में शौचालय निमार्ण के नाम पर 13 करोड़ रुपये की बंदरबांट पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शनिवार को बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए तंज कसा है।
लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए सवालिया लहजे में ट्वीट कर लिखा, चारा घोटाले में इन लोगों ने कहा था कि लालू चारा खा गए। अब शौचालय घोटाले में वो क्या बोलेंगे, नीतीश क्या खा गए? राजद अध्यक्ष ने एक अन्य ट्वीट को खुद ही ब्रेकिंग बताते हुए लिखा, बिहार में अब करोड़ों रुपये का शौचालय घोटाला। कागजों पर ही हजारों शौचालय खा गई नीतीश सरकार। शौचालय भी नहीं छोड़े? उन्होंने जनता से पूछा है कि मुख्यमंत्री ईमानदार है, है या ना?
दूसरी ओर लालू के पुत्र और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी शौचालय निमार्ण में गड़बड़ी को लेकर नीतीश सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर तंज कसते हुए निशाना साधा है। तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा है कि बिहार में अब करोड़ों का शौचालय घोटाला! महीने में अनेकों घोटाले होते उजागर। फिर भी हमार घोटाला बाबू ईमानदार होने का दंभ भर रहें है। तेजस्वी ने लिखा है कि जय हो जीरो टॉलरेन्स बाबू का।
बतातें चलें कि पटना में शौचालय बनाने के नाम पर एक एनजीओ द्वारा 13 करोड़ रुपये की राशि के बंदरबांट का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि पटना में शौचालय बनाने का पैसा लाभुकों को सीधे खाते में भेजने के बजाय लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने तीन स्वयंसेवी संस्थाओं के खाते में राशि भेज कर सरकारी धन का बंदरबांट कर लिया है। इस मामले में लेकर पटना के गांधी मैदान थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

This post was published on नवम्बर 4, 2017 20:35

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Videos

मोदी जी जीतते हैं तो सिर्फ गुजरात और महाराष्ट्र का विकास…

मोदी जी जीतते हैं तो सिर्फ गुजरात और महाराष्ट्र का विकास... Read More

मई 21, 2024
  • Politics

बिहार: क्या सच में चुनाव हाथ से फिसल गया…

सवाल पान की दुकान पर खड़े लोगों का KKN न्यूज ब्यूरो। क्या नरेन्द्र मोदी के… Read More

मई 19, 2024
  • Videos

Lok Sabha Election 2024 : NDA प्रत्याशी वीणा देवी VS बाहुबली मुन्ना शुक्ला | Bihar Politis |

Lok Sabha Election 2024 : NDA प्रत्याशी वीणा देवी VS बाहुबली मुन्ना शुक्ला | Bihar… Read More

मई 18, 2024
  • Videos

आखिर कब बनेगा इस नदी पर पुल? करीब 150 लोगों की मौत हो चुकी है…

आखिर कब बनेगा इस नदी पर पुल? करीब 150 लोगों की मौत हो चुकी है... Read More

मई 17, 2024
  • Videos

Loksabha Election 2024: बिहार की वैशाली लोक सभा सीट पर चुनावी टक्कर | Bihar Politics |

Loksabha Election 2024: बिहार की वैशाली लोक सभा सीट पर चुनावी टक्कर | Bihar Politics… Read More

मई 17, 2024
  • Videos

बिहार: क्या सच में चुनाव हाथ से फिसल गया…

क्या नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी... संपूर्ण बहुमत के साथ... तीसरी बार फिर से… Read More

मई 15, 2024