बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान से रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सत्ता में वापसी के लिए शंखनाद कर दिया है। पटना की रैली में राहुल गांधी के साथ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी आए हैं। कांग्रेस की इस रैली को आगामी लोकसभा चुनावों की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। बिहार में पार्टी के जनाधार की वापसी का फैसला जहां इस रैली से होगा, वहीं महागठबंधन के सहयोगियों संग सीटों की साझेदारी में भी कांग्रेस की हिस्सेदारी इस शक्ति प्रदर्शन से तय होगी।
रैली को संबोधित करते हुए कॉग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, लोकसभा के बाद विधानसभा में भी गठबंधन की सरकार बनाएंगे। राहुल गांधी ने कहा 27 प्रतिशत चीनी बिहारी किसान देता था, जो आज घट कर महज 2 फीसदी रह गया है। कहा कि दिल्ली में कांग्रेस की सरकार आएगी तो पटना को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि नोट अच्छे नहीं लगे तो 500 और एक हजार रुपये के नोट बंद कर दिए गये। महिलाओं के बचत के पैसे बैंक में जमा करवाए और जनता के पैसे निकाले। नोटबन्दी दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है। कहा कि मोदी ने वादा करके आम लोगो को 15 लाख नहीं दिए। बिहार और देश के किसानों को को क्या मिला किसी से छिपा नहीं है। कहा कि मोदी सरकार ने दिन के मात्र 17 रुपये देकर किसानो का अपमान किया है। उद्योगपति के लिए सरकार ने हजारों करोड़ माफ किए। किंतु, किसानों का कर्ज माफ करने को राजी नहीं है। राहुल ने कहा कि कॉग्रेस शासित तीन राज्य में कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ कर दिया है। बिहार कि इस ऐतिहासिक रैली के लिए राहुल गांधी ने कांग्रेस और महागठबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते किया है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि 2 करोड़ रोजगार और 15 लाख रुपये खाते का नारा देकर बीजेपी ने जनता को धोखा दिया है। अगले चुनाव के लिए कांग्रेस ने किसान, नौजवान, न्यूनतम आमदनी का एजेंडा तय किया है। बिहार से जीत कर जाएंगे। जनता समझदार है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि बिहार देश का निर्माण करेगा और नौजवान अब ठेके पर काम करना नहीं चाहता है। बीजेपी ने मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया के नारे देकर लोगो को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति कलाकारी से नहीं चलेगी। कहा कि गंगा की सफाई के नाम पर देश के बैंक को साफ कर दिया गया।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि संवैधानिक संस्था खतरे में है। राहुल का मतलब, किसानों का सम्मान है, गरीबों की चिंता है। किसानों का 6 हजार करोड़ कर्ज माफ किया। 2500 रुपये क्विंटल धान खरीद रहे हैं। 80 लाख मीट्रिक टन खरीदी है। किसानों की जमीन वापस कर दी। गठबंधन करके बीजेपी सरकार को भगाना है। उन्होंने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ में बीजेपी की जीत की मशीन को खराब कर दिया है।
रैली को सीपीआई के सचिव सत्यनारायण, शरद यादव, राजद नेता तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, कॉग्रेस नेता सदानंद सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, तारिक अनवर आदि नेताओं ने संबोधित किया।
This post was published on फ़रवरी 3, 2019 20:01
KKN गुरुग्राम डेस्क | चोल साम्राज्य, जो मध्यकालीन दुनिया के सबसे प्रभावशाली साम्राज्यों में से… Read More
KKN गुरुग्राम डेक्स | प्रिया सरोज, उत्तर प्रदेश के मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से 26 वर्षीय सांसद,… Read More
KKN गुरुग्राम डेस्क | बीसीसीआई ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और इंग्लैंड के खिलाफ तीन… Read More
KKN गुरुग्राम डेस्क | विवाह का मौसम शुरू होते ही वाराणसी के सर्राफा बाजार में… Read More
KKN गुरुग्राम डेस्क | अमेरिका में टिकटॉक के संभावित बंद होने की अटकलों के बीच… Read More
KKN गुरुग्राम डेस्क | अफ्रीकी महाद्वीप 2024 में 200 से अधिक बीमारियों के प्रकोप का… Read More