उपेन्द्र कुशवाहा
KKN न्यूज ब्यूरो। केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार साजिश के तहत गरीबों को शिक्षा से वंचित रखना चाहते हैं। अपने संसदीय क्षेत्र औरंगाबाद के देवकुंड में श्री कुशवाहा उपवास पर बैठ गए हैं। वह बिहार सरकार पर केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन नहीं उपलब्ध कराने का आरोप भी लगा रहें हैँ।
मीडिया से बातचीत करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि देवकुंड जैसे पिछड़े इलाके में केंद्रीय विद्यालय खुलने से औरंगाबाद, जहानाबाद और अरवल जिले के बच्चों को फायदा होता, लेकिन राज्य सरकार केंद्रीय विद्यालय बोर्ड को जमीन हस्तांतरित नहीं कर रही है। जबकि देवकुंड मठ के मठाधीश कन्हैया नंद पूरी द्वारा केवि के लिए 10 एकड़ भूमि मुहैया कराई गई है और उसे राज्यपाल के नाम कर दिया है। बावजूद इसके राज्य सरकार इसमें पेंच फंसा रही है।
श्री कुशवाहा यहीं नहीं रुके और उन्होंने बिहार सरकार की नीतियों पर जमकर प्रहार किया। कहा कि पिछले केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद भी राज्य सरकार पिछले 6 माह से एक साजिश के तहत जमीन से संबंधित अपचारिकताएँ पूरी नहीं की। उन्होंने केवि से संबंधित सभी मामलों को जल्द से जल्द निबटने की मांग की है।
आज के समय में weight gain एक आम समस्या बन चुकी है। बदलती lifestyle और… Read More
प्रयागराज इन दिनों बॉलीवुड की हलचल का गवाह बना हुआ है। अभिनेता Ayushman Khurrana, Sara… Read More
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले राजेश भाई खेमजी का अयोध्या कनेक्शन… Read More
भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। भारतीय वायुसेना… Read More
विश्वामित्र सेना के संरक्षण में संचालित श्रीधराचार्य वेद गुरुकुलम आज सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए नेताओं के साथ हुई एक खास चाय मीटिंग में विपक्ष… Read More