Politics

राजस्थान उपचुनाव में भाजपा को झटका

कांग्रेस ने तीनो सीट पर किया कब्जा

राजस्थान। राजस्थान के तीन सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम आ गया है। चुनाव परिणामो से सत्तारूढ़ भाजपा को बड़ा झटका लगा है। कॉग्रेस ने तीनो सीट पर कब्जा करके अपने जबरदस्त प्रदर्शन के संकेत दे दिएं हैं।

दरअसल, राजस्थान के अलवर और अजमेर में लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव हुआ था। वही, मांडलगढ़ विधानसभा के लिए भी उपचुनाव कराये गये थे। इस उपचुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी को हरा दिया है। अलवर लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार करण सिंह यादव ने बीजेपी के डॉ. जसवंत यादव को 1 लाख 96 हजार 496 मतों से, अजमेर में कांग्रेस के रघु शर्मा ने बीजेपी प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा को 84 हजार 162 मतों से और मांडलगढ़ में कांग्रेस उम्मीदवार विवेक धाकड़ ने 12 हजार 976 मतों से जीत हासिल की है।
उपचुनाव में कांग्रेस के इस बेहतरीन प्रदर्शन पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी की देश में उल्टी गिनती शुरू हो गई है। बेरोजगारी, महंगाई से लोग नाराज हैं और अब लोगों ने सरकार को हटाने का संकल्प कर लिया है। वहीं, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि हम राजस्थान के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।
बतातें चलें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद प्रो. सांवर लाल जाट के निधन के बाद अजमेर, बीजेपी सांसद चांद नाथ योगी के निधन के बाद अलवर और बीजेपी विधायक कीर्ति कुमारी के निधन के बाद मांडलगढ़ सीट खाली हुई थी। लोकसभा और विधानसभा की तीनों सीटों पर 29 जनवरी को मतदान हुआ और 1 फरवरी को मतगणना कराई गई।

This post was published on फ़रवरी 1, 2018 20:12

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
कौशलेन्‍द्र झा

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022