Home Chhattisgarh मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सीएसडीएस का सर्वे अनुमान

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सीएसडीएस का सर्वे अनुमान

सीएसडीएस का सर्वे

भारत में लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे पांच राज्यों का चुनाव देश के राजनीति का दशा और दिशा तय करने वाला संकेत माना जा रहा है। भाजपा और कॉग्रेस के नेताओं की जबरदस्त जोर आजमाइस भी इसी ओर सेंकेत देता है। एबीपी न्यूज के लिए सीएसडीएस का सर्वे अनुमान बहरहाल राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बन गया है।

दो राज्य में भाजपा और एक में कॉग्रेस की बढ़त

सीएसडीएस का सर्वे अनुमान को सच मान लिया जाये तो मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार फिर बन सकती है। जबकि, राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने का अनुमान लगाया जा रहा है। कहा यह भी जा रहा है कि इसका असर अगले लोकसभा चुनाव पर भी होगा। इन्हीं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकप्रियता का भी पता चलेगा।

मध्य प्रदेश में पहली पसंद बने शिवराज

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में शिवराज सिंह चौहान नंबर एक पर बरकरार हैं। सर्वे में 37 प्रतिशत लोग शिवराज को तो 24 प्रतिशत लोग ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पसंद बता रहे हैं। जबकि, मात्र 10 फीसदी ने ही कमलनाथ को अपनी पसंद बताया। विधानसभा की कुल 230 सीटों पर 28 नवंबर को वोटिंग होगी और नतीजे 11 दिसंबर को घोषित होंगे। सर्वे के मुताबिक मध्य प्रदेश में भाजपा बहुमत का आंकड़ा छू सकती है।

छत्तीसगढ़ : रमन सिंह की लोकप्रिय बरकरार

छत्तीसगढ़ में सर्वे के मुताबिक राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री रमन सिंह 40 प्रतिशत लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। हालांकि, 20 प्रतिशत लोगों ने अजीत जोगी को अपनी पसंद बताया। वहीं, 14 प्रतिशत लोगों ने भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पसंद बताया है। अजीत जोगी का गठबंधन कांग्रेस के लिए बड़ा खतरा बन कर उभरा है। उन्हें 15 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान हैं। इस वजह से भाजपा फिर पूर्ण बहुमत का आंकड़ा पार कर सकती है। हालांकि, अजीत जोगी के गठबंधन को महज 4 सीटें मिलता हुआ दिख रहा हैं।

राजस्थान में कांग्रेस की बढ़त

राजस्थान में हुए सर्वे के मुताबिक कांग्रेस के लिए खुशखबरी है। सीटों के लिहाज से कांग्रेस बहुमत का आंकड़ा पार कर सकती है। वोट शेयर में भाजपा और कांग्रेस के बीच 4 प्रतिशत का अंतर बताया गया है। लेकिन, लोकप्रियता के पैमाने पर मुख्यमंत्री के रूप में वसुंधरा राजे अभी भी 32 प्रतिशत के साथ नंबर एक पर बनी हुई हैं। उनके बाद कांग्रेस के अशोक गहलोत 26 प्रतिशत, तो कांग्रेस के ही सचिन पायलट 14 प्रतिशत लोगों की पसंद हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version