Home New Delhi रोज दस लड़कियों का बाबा करता था रेप

रोज दस लड़कियों का बाबा करता था रेप

16 हजार पत्नी बनाने का था टार्गेट, आश्रम से मुक्त हुई 41 नबालिग, कंडोम ड्रग्स व सीरिंज भी मिला

नई दिल्ली। अध्यात्म के नाम पर यौन शोषण के एक और घिनौने खेल का पर्दाफाश हुआ है। दिल्ली के उत्तरी इलाके रोहिणी में स्थित आध्यात्मिक विश्वविद्यालय पर रेड के दौरान पुलिस ने आश्रम से 41 नाबालिग लड़कियों को रिहा करवाया। इन लड़कियों ने पुलिस को जो बताया, वह रोगंटे खड़े कर देता है। दरअसल, यह आश्रम बाबा वीरेंद्र देव दिक्षित का है। आश्रम से पुलिस को ड्रग्स और कई सीरिंज बरामद हुई हैं। पुलिस ने आश्रम की इंचार्ज और एक गार्ड को हिरासत में लिया है जबकि आरोपी बाबा फरार है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आरोपी बाबा भगवान कृष्ण की तरह 16 हजार पत्नियां बनाना चाहता था।
लड़कियों के मुताबिक आरोपी बाबा रोजाना 10 लड़कियों का रेप करता था। इतना ही नहीं आरोपी लड़कियों के बारे में यह भी जानकारी रखता था कि उन्हें पहला मासिक धर्म कब आता है। जैसे ही किसी लड़की को मासिक धर्म होता तो आरोपी उसे अपने कमरे में ले जाता था, जहां पर वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। बाबा के एक पुराने अनुयायी ने मेल टुडे को बताया कि बाबा नशे का आदी था। बताया जा रहा है कि आरोपी बाबा हमेशा अपने साथ कंडोम रखता था।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version