National

विमान के यात्रियों के नाक और कान से अचानक क्यों निकलने लगा खून

जेट एयरवेज के विमान 9W 697 में आज एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। प्लेन में मौजूद 166 यात्रियों की जान पर उस वक्त बन आई जब, यात्रियों की नाक और कान से खून बहने लगा और सिर में तेज दर्द होने लगा। यह हादसा मुंबई से जयपुर के लिए उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही जेट एयरवेज के विमान में हुई। विमान के सभी यात्री किसी बड़े अनहोनी की आशंका से सहम गए। यात्रियों की तबीयत बिगड़ती देख विमान को तुरंत दोबारा मुंबई में उतारा गया। हालांकि, सभी यात्री सुरक्षित है और उनका मेडिकल जांच पूरा कर लिया गया है।

ऐसे हुआ घटनाक्रम

दरअसल, विमान के क्रू मेंबर ने केबिन के प्रेशर को बनाए रखने वाले बटन ‘ब्लीड स्विच’ को ही दबाना भूल गया। जिसके बाद यात्रियों की नाक और कान से खून बहने लगा और सिर में तेज दर्द होने लगा। विमान में यात्रा कर रहे एक पैसेंजर की माने तो ऑक्सीजन मास्क अचानक बाहर आ गया। किंतु, कोई चेतावनी जारी नहीं किया गया। करीब 15 मिनट बाद अनाउंस किया गया की विमान को जमीन पर उतारा जा रहा है। लेकिन यह नहीं बताया गया कि कहां? लिहाजा, विमान में बैठे लोग बहुत डर गए और किसी अनहोनी की आशंका उनहें सताने लगी।

This post was published on सितम्बर 20, 2018 19:13

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Videos

Manipur की दर्द भरी दास्तान: हिंसा, राजनीति और समाधान की राह

Manipur की दर्द भरी दास्तान में झाँकिए, जहां हिंसा, राजनीति और संघर्ष ने इस राज्य… Read More

जुलाई 24, 2024
  • Videos

क्या अतीत के पन्नों में छुपा है Manipur हिंसा की असली वजह

Manipur में बढ़ती हिंसा और आक्रोश के पीछे की कहानी को जानने के लिए देखिए… Read More

जुलाई 17, 2024
  • Videos

क्या Bihar को मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा या दरक जायेगा समीकरण…

विशेष राज्य का दर्जा: जी हां, विशेष राज्य का दर्जा। भारत की राजनीति में इन… Read More

जुलाई 10, 2024
  • Videos

तीन नए कानून : कैसे काम करेगा भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता और साक्ष्य अधिनियम

क्या आप जानना चाहते हैं कि भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता और साक्ष्य अधिनियम… Read More

जुलाई 3, 2024
  • Videos

अंग्रेजों का शिक्षा नीति और भारत का प्राचीन गुरुकुल : हकीकत हैरान करने वाली है

आज के इस वीडियो में हम बात करेंगे भारतीय शिक्षा प्रणाली की ऐतिहासिक सच्चाई पर,… Read More

जून 26, 2024
  • Videos

क्या तीसरी बार मोदी सरकार अपना कार्यकाल पूरा कर पाएगी? एनडीए की चुनौतियाँ और भविष्य…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की तीसरी बार सरकार का गठन हो चुका… Read More

जून 19, 2024