Home National राखी सांवत की गिरफ्तारी पर संस्पेश बरकरार

राखी सांवत की गिरफ्तारी पर संस्पेश बरकरार

​संतोष कुमार गुप्ता

मुंबई। हॉट अदाकारा राखी सांवत की गिरफ्तारी को लेकर अफवाहो का बाजार गर्म है। किंतु लुधियाना पुलिस ने गिरफ्तारी से इनकार की है। लिहाजा राखी के गिरफ्तारी को लेकर तरह तरह की चर्चा है। महर्षि वाल्‍मीकि पर आपत्तिजनक टिप्‍पणी मामले में अभिनेत्री राखी सावंत की गिरफ्तारी की खबरो के बीच लुधियाना के पुलिस कमिश्नर ने मंगलवार को कहा कि अभिनेत्री की गिरफ्तारी को लेकर अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। कमिश्नर ने कहा कि राखी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हुआ है और लुधियाना पुलिस मुंबई गयी हुई है।
लुधियाना के पुलिस कमिश्नर विजय प्रताप सिंह ने कहा, राखी सांवत गिरफ्तार हुई हैं या नहीं, इस बारे में अभी कोई पुष्टि नहीं है। लुधियाना कोर्ट ने अभिनेत्री के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है और लुधियाना पुलिस मुंबई गयी हुई है।
बता दें इससे पहले खबर आई थी कि पंजाब पुलिस ने आज बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत को मुंबई में गिरफ्तार कर लिया। राखी की ये गिरफ्तारी महर्षि वाल्‍मीकि पर टिप्‍पणी किए जाने के मामले में हुई है। लुधियाना पुलिस के आला अ‍धिकारी गिरफ्तारी से इन्‍कार कर रहे हैं। इससे पूरे मामले में देर रात तक सस्‍पेंस की स्थिति रही। उन्‍होंने कहा कि पंजाब पुलिस की टीम राखी सावंत को गिरफ्तार करने के लिए मुंबई गई थी, लेकिन बताए गए अड्रेस पर वह नहीं मिलीं। खबरों की मानें तो लुधियाना पुलिस की टीम मुंबई पुलिस से औपचारिकता के बाद वापस लौट रही है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version