Categories: National Sports

काम ना आया मनीष पांडे की आतिशि पारी,शाहरूख की केकेआर हारी

​संतोष कुमार गुप्ता

खराब अम्परायिंग से मिले लाभ के वावजूद गौतम गम्भीर की अगुवाई वाली शाहरूख खान की टीम कोलकत्ता नाइटराइडर्स आइपीएल का मैच हार गयी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को खेले गए IPL10 के 11वें मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता को 4 विकेट से हरा दिया। मुंबई की जीत में नीतीश राणा और हार्दिक पंड्या ने अहम् रोल निभाया। राणा ने 29 गेंदों 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए जबकि हार्दिक ने 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से सिर्फ 11 गेंदों में 29 रन बनाए।
इससे पहले मुंबई इंडियंस ने सधी शुरुआत के बाद नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। अच्छी शुरुआत के बाद पार्थिव पटेल 30 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए जबकि अगले ही ओवर में जोस बटलर भी राजपूत की बॉल पर 28 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।
फर्स्ट डाउन पर बैटिंग करने आए कप्तान रोहित शर्मा भी कुछ ख़ास नहीं कर पाए और 2 रन बनाकर सुनील नरेन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू होगए।  इसके बाद बैटिंग करने आए कुनल पंड्या भी 11 रन बनाकर विकेट के पीछे कैच आउट हो गए।
किरेन पोलार्ड से भी मुंबई को उम्मीदें थीं लेकिन 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। काफी देर से क्रीज़ पर मौजूद नीतीश राणा ने अर्धशतक तो पूरा किया लेकिन शॉट खेलने के चक्कर में 29 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हो गए।
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 10 के 11वें मैच में मुंबई इंडियंस को 179 रनों का लक्ष्य दिया था। नियमित अंतराल पर गिरते विकटों के बीच मनीष पांडे आखिर तक जमे रहे और  47 गेंदों में 81 रन बनाकर नाबाद रहे. मनीष ने अपनी इस पारी में 5 चौके और 5 छक्के लगाए।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने तेज़ शुरुआत के बाद गौतम गंभीर, क्रिस लिन और रॉबिन उथप्पा का विकेट गंवा दिया। गंभीर 19 रन बनाकर  पंड्या की गेंद पर कैच आउट हुए जबकि उथप्पा भी सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि
इसके बाद क्रिस लिन को भी बुमराह ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। युसूफ पठान भी कुछ ख़ास नहीं कर सके और 6 रन बनाकर चलते बने। सूर्यकुमार यादव ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए लेकिन सिर्फ 17 रन बनाकर मलिंगा की गेंद पर पोलार्ड को कैच थमा बैठे।
दोनों टीमों का ही यह दूसरा मैच है। कोलकाता की टीम ने अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी, वहीं मुंबई ने अभी खाता नहीं खोला है। उसे पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था।
कोलकाता की टीम ने अपने पहले मैच में गुजरात लायंस को हराया था। दूसरी ओर मुंबई को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स से हार मिली थी।
कोलकाता ने पीयूष चावला के स्थान पर अंकित राजपूत को मौका दिया है जबकि मुम्बई ने टिम साउदी के स्थान पर लसिथ मलिंगा और अंबाती रायडू के स्थान पर हरभजन सिंह को अंतिम एकादश में शामिल किया था।

This post was published on अप्रैल 10, 2017 10:04

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
संतोष कुमार गुप्‍ता

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022