Home National पाकिस्तान में फिर घुसी इंडियन आर्मी

पाकिस्तान में फिर घुसी इंडियन आर्मी

पाक चौकी और तीन सैनिक मारे

एलओसी। भारत ने एक बार फिर से पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी है। भारतीय सेना की एक टुकड़ी ने बीती रात एलओसी पार कर पाकिस्तानी सेना के तीन सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान भारतीय जांबाजो ने पाक की एक चौकी को भी ध्वस्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि सेना ने शनिवार को सीज़फायर का उल्लंघन कर पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई गोलीबारी में मारे गए चार भारतीय जवानों की मौत का बदला लिया है। एएनआई के अनुसार इन्टेलिजेंस सूत्रों ने बताया है कि भारतीय सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा को पार किया और तीन पाकिस्तानी सेना के जवानों को मौत के घाट उतार दिया जबकि इस हमले में एक पाक जवान घायल हो गया था, जिसकी बाद में मौत हो गई। इससे पहले भारतीय जवानों ने जम्मू-कश्मीर के झांगर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक पाकिस्तानी स्नाइपर को ढेर किया था।

आपको बता दें कि 23 दिसंबर को जम्मू एंड कश्मीर के राजौरी जिले में पाकिस्तानी आर्मी ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए चार भारतीय सैनिकों की हत्या कर दी थी, जिनमें एक मेजर भी शामिल थे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version