Home Crime धर्म बदलने से इनकार पर विवाहिता का बलात्कार

धर्म बदलने से इनकार पर विवाहिता का बलात्कार

ससुर और चाचा ने मिल कर पति की मौजूदगी में किया हैवानियत

झारखंड। झारखंड के रामगढ़ से रिश्तो को तार तार कर देने वाली खबर आ रही है। विवाह के बाद धर्म नहीं बदलने पर महिला से बलात्कार और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वह भी पिता और चाचा के द्वारा। बहरहाल, पुलिस ने महिला के शव बरामद करके आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना झारखंड के रामगढ़ की बताई जाती है। शुरुआती जानकारी के अनुसार यहां एक महिला ने दूसरे धर्म के व्यक्ति से विवाह किया और दवाब डाले जाने पर भी धर्म बदलने से इंकार कर दिया। इसके बाद युवक के पिता और चाचा ने नवविवाहिता से पहले गैंगरेप किया और फिर उसकी गला दबा कर हत्या कर दी। करीब एक महीना बाद महिला का शव रामगढ़ के समीप गरगा नदी किनारे से बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की हत्या से पहले गैंगरेप की बात सामने आई है।

पुलिस पूछताछ में आदिल अंसारी ने बताया कि हम दोनों ने घर से भागकर विवाह किया था। जिसके बाद दोनों बोकारो स्थित अपने चाचा के घर पहुंचे। लेकिन मेरी पत्नी का दूसरा धर्म होने पर उन्होंने पिता को इसकी जानकारी दी। इसके बाद चाचा और पिता ने महिला को अपना धर्म बदल लेने की सलाह दी। किंतु, महिला के द्वारा धर्म बदलने से इनकार कर देने पर चाचा और पिता ने मिल कर पहले महिला के साथ गैंगरेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी। पूछताछ में इसबातका भी खुलाशा हुआ है कि गैंगरेप के दौरान करीब एक घंटा तक महिला दर्द से कराहती और चीखती रही। ताज्जुब की बात ये कि घटना के वक्त उसका पति भी घर में ही मौजूद था। बावजूद इसके महिला को बचाने का कोई प्रयास नही किया। इस मामले में पुलिस ने महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version