होमNationalभारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम पर सहमति, पाक DGMO ने की बातचीत की...

भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम पर सहमति, पाक DGMO ने की बातचीत की पहल: विदेश मंत्रालय की पुष्टि

Published on

KKN ब्यूरो। पांच दिनों तक चले तनावपूर्ण संघर्ष के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम (Ceasefire) पर औपचारिक सहमति बन गई है। विदेश मंत्रालय ने शनिवार की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है। भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि पाकिस्तान के DGMO (डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशन्स) ने शनिवार दोपहर 3:35 बजे भारतीय समकक्ष को कॉल कर बातचीत की पहल की।

“दोनों पक्षों ने शाम 5:00 बजे से ज़मीन, हवा और समुद्र – तीनों मोर्चों पर सभी प्रकार की सैन्य कार्रवाई और गोलीबारी बंद करने पर सहमति जताई है,” – विक्रम मिस्री, विदेश सचिव है।

पीएम मोदी ने की हाई लेवल सुरक्षा बैठक

इससे पहले शनिवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर एक उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक की, जिसमें तीनों सेना प्रमुख, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल शामिल हुए।

अमेरिका ने निभाई मध्यस्थ की भूमिका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल अकाउंट पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर अमेरिका की मध्यस्थता के बाद संभव हुआ। उन्होंने लिखा: “एक लंबी रात की बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान पूर्ण युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। कॉमन सेंस और बेहतरीन खुफिया जानकारी का इस्तेमाल करने के लिए दोनों देशों को बधाई।”

पाकिस्तान की भी पुष्टि

ट्रंप के दावे के कुछ देर बाद पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने भी X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर युद्धविराम की पुष्टि की है। उन्होंने लिखा:

“पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से युद्धविराम पर सहमति जताई है। पाकिस्तान ने हमेशा क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता से समझौता किए बिना शांति के प्रयास किए हैं।”

अगली बातचीत 12 मई को

विदेश सचिव के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के DGMO 12 मई को दोपहर 12 बजे एक बार फिर बातचीत करेंगे ताकि युद्धविराम की स्थिति की समीक्षा की जा सके और आगे की रणनीति पर चर्चा हो सके।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

एक सच, दो नज़रिया: दिमाग की गलती, समाज का असर या सोच का खेल?

क्यों एक ही तथ्य किसी को अवसर लगता है, तो किसी को खतरा? क्या...

विश्वकर्मा पूजा: मशीन पर फूल चढ़ाने की परंपरा या इंसान के हुनर को सलाम?

ऋग्वेद के ‘विश्वकर्मन्’ से आधुनिक कारखाने तक पहुंची परंपरा में आखिर छिपा संदेश क्या...

हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, भारत की चलती-फिरती कहानी है

हिंदी दिवस पर विशेष: क्या आप जानते हैं कि हिंदी को ‘राष्ट्रभाषा’ नहीं, ‘राजभाषा’...

मीनापुर की जुड़वा बहनों ने CSIR-NET में लहराया परचम, शनाया को ऑल इंडिया 92वीं रैंक

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने CSIR-NET...

More like this

एक सच, दो नज़रिया: दिमाग की गलती, समाज का असर या सोच का खेल?

क्यों एक ही तथ्य किसी को अवसर लगता है, तो किसी को खतरा? क्या...

विश्वकर्मा पूजा: मशीन पर फूल चढ़ाने की परंपरा या इंसान के हुनर को सलाम?

ऋग्वेद के ‘विश्वकर्मन्’ से आधुनिक कारखाने तक पहुंची परंपरा में आखिर छिपा संदेश क्या...

हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, भारत की चलती-फिरती कहानी है

हिंदी दिवस पर विशेष: क्या आप जानते हैं कि हिंदी को ‘राष्ट्रभाषा’ नहीं, ‘राजभाषा’...

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

बिहार की बाढ़: पानी उतर जाएगा, लेकिन कब तक पटरी पर लौटेंगी लोगों की जिंदगी?

क्या बाढ़ आने के बाद नाव भेज देना, राहत शिविर खोल देना और कुछ...

ध्वनि प्रदूषण: जुलूस आगे बढ़ता रहा… लेकिन, कानों में पड़ने वाला शोर वहीं रह गया

डीजे की धुन पर नाचते बच्चों को देखकर भीड़ तालियां बजाती है। किसी को...

क्या नकारात्मक सोच इंसान को उसी अंधेरे में धकेल देती है, जिसे वह दुनिया में खोज रहा होता है?

हर घटना में षड्यंत्र, हर परंपरा में खामी, हर व्यक्ति में स्वार्थ और हर...

एनर्जी ड्रिंक से पैकेटबंद खाने तक: सुविधा के नाम पर शरीर के साथ कितना बड़ा सौदा?

बाजार की चमकदार पैकेजिंग के भीतर छिपी चीनी, नमक, वसा और कैफीन शरीर को...

डायबिटीज लाइलाज है या इलाज का तरीका पुराना पड़ चुका है?

भारत में 101 मिलियन लोगों को डायबिटीज, 136 मिलियन प्री-डायबिटीज की जद में; दुनिया...

डैम, मानव सभ्यता की प्यास बुझाने वाला वरदान या आने वाली पीढ़ियों के लिए खड़ा किया जा रहा जल-खतरा?

नदियों को बांधकर इंसान ने पानी, बिजली और खेती पर नियंत्रण हासिल किया। लेकिन...

पढ़ाई महंगी, नौकरी और परीक्षा पर भरोसा भी संकट में

कैंपस से सड़क तक बढ़ती बेचैनी सिर्फ बेरोजगारी की कहानी नहीं; यह उस पीढ़ी...

मीनापुर में बनेगा शहीद स्मृति पार्क, रामपुरहरि में प्रस्तावित है भव्य तोरण द्वार

अमर शहीद जुब्बा सहनी, वांगुर सहनी और पंडित सहदेव झा समेत स्वतंत्रता सेनानियों की...

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...

मीनापुर में गूंजा जश्न-ए-आजादी: शहीद स्मृति पार्क और भव्य तोरण द्वार बनाने का ऐलान

क्रांति महोत्सव-2026 में विधायक अजय कुमार ने की घोषणा, विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी बोले—राजकीय...