पाकिस्तान। पाकिस्तान की सैन्य ताकत भारत के आक्रामक रुख से बेहद डरी हुई है। इसी कड़ी में पाक के शीर्ष सैन्य अधिकारी ने भारत पर 50 अरब डॉलर की लागत वाले चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा सीपीईसी परियोजना को विध्वंसकारी गतिविधियों के जरिए निशाना बनाने का आरोप लगाया।
ज्वांइट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष जनरल जुबैर महमूद हयात ने आरोप लगाया कि भारत का रिसर्च एंड एनालिसिस विंग रॉ विध्वंसकारी गतिविधियों के जरिए सीपीईसी को निशाना बना सकता है। पाकिस्तान के रक्षा बल में सर्वोच्च रैंक के सैन्य अधिकारी ने यह टिप्पणी यहां नौसेना कैडेट की एक पासिंग आउट परेड को संबोधित करते हुए की है।
पाक सैन्य अधिकारी ने कहा कि सीपीईसी सड़क, रेल और ऊर्जा परियोजनाओं का एक नेटवर्क है। यह दक्षिणी पाकिस्तान को और ग्वादर बंदरगाह को चीन के उयगुर स्वायत्त क्षेत्र से जोड़ता है। चूंकि यह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पीओके से होकर गुजरता है, इसलिए भारत ने इस परियोजना पर आपत्ति जताई है।
This post was published on जुलाई 16, 2017 20:34
Manipur की दर्द भरी दास्तान में झाँकिए, जहां हिंसा, राजनीति और संघर्ष ने इस राज्य… Read More
Manipur में बढ़ती हिंसा और आक्रोश के पीछे की कहानी को जानने के लिए देखिए… Read More
विशेष राज्य का दर्जा: जी हां, विशेष राज्य का दर्जा। भारत की राजनीति में इन… Read More
क्या आप जानना चाहते हैं कि भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता और साक्ष्य अधिनियम… Read More
आज के इस वीडियो में हम बात करेंगे भारतीय शिक्षा प्रणाली की ऐतिहासिक सच्चाई पर,… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की तीसरी बार सरकार का गठन हो चुका… Read More