रविवार, जुलाई 6, 2025
होमNationalरक्षा के क्षेत्र में महिलाओं के बढ़ते कदम

रक्षा के क्षेत्र में महिलाओं के बढ़ते कदम

Published on

spot_img
Follow Us : Google News WhatsApp

विश्व की 16 देशो में रक्षा मंत्रालय का कमान सम्भाल रही हैं महिलाएं

भारत ने देश के सबसे अहम और शक्तिशाली रक्षा मंत्रालय का जिम्मा एक महिला निर्मला सीतारमण के हाथो में सौंप कर सत्ता में महिलाओं के बढ़ते कद का स्पष्ट संकेत दे दिया है। इससे पहले विश्व के पंद्रह देशो में रक्षा मंत्रालय का काम महिलाएं संभाल रही हैं। भारत को मिलाकर अब ऐसे देशों की संख्या 16 हो गई है। जिन देशों में रक्षा मंत्री महिलाएं हैं उनमें हमारा पड़ोसी बांग्लादेश भी शामिल है। इसके अतिरिक्त दक्षिण अफ्रीका, नीदरलैंड, निकारागुआ, केन्या, अल्बेनिया, नार्वे, जर्मनी, इटली, बोस्निया, स्लोवेनिया, आस्ट्रेलिया, स्पेन, मैसीडोनिया और फ्रांस शामिल हैं।
रक्षा मंत्रालय जैसे अतिसंवेदनशील मंत्रालय का जिम्मा पुरुषों को ही सौंपे जाने की परंपरा रही थी। श्रीलंका ने सबसे पहले इस परंपरा को तोड़ा था। उस वक्त श्रीलंका को सीलोन नाम से जाना जाता था। श्रीलंका में एक नहीं बल्कि दो बार किसी महिला को रक्षामंत्री बनाया गया। दुनिया में पहली बार रक्षा मंत्री की कमान महिला के हाथ में देने की पहल सीलोन (1972 से पहले श्रीलंका का नाम) ने 1960 में की थी। उस वक्त इस देश की कमान पूरी तरह से महिला के हाथ में ही थी। यानि उस वक्त प्रधानमंत्री पद पर भी सिरमाओ भंडारनाये काबिज थीं। तब प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए ही सिरिमाओ भंडारनायके ने रक्षा मंत्रालय को भी अपने पास ही रखा था। इसके बाद वह 1970 से 1977 तक दोबारा प्रधानमंत्री बनी और तब भी रक्षा मंत्री का प्रभार अपने पास ही रखा।
वर्तमान में बांग्लादेश के रक्षामंत्रालय की कमान भी महिला के हाथ ही है। यहां की प्रधानमंत्री शेख हसीना स्वयं ही रक्षा मंत्रालय को संभाल रही हैं। इक्वाडोर एक देश है, जहां रक्षामंत्रालय की कमान महिला को तो मिली लेकिन वह इस पद पर केवल नौ दिन ही रह पाईं। इक्वाडोर की रक्षा मंत्री गुआडाल्यूप लारिवा सबसे कम सिर्फ 9 दिन के लिए रक्षामंत्री रही। दरअसल 15 जनवरी 2007 को उन्होंने रक्षा मंत्री की कमान संभाली और 24 जनवरी को उनकी मृत्यु हो गई। वह पांच सैन्य अधिकारियों के साथ हैलीकॉप्टर में जा रही थीं जो दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
मौजूदा समय में एशिया के 50 मुल्कों में सीतारमण इकलौती पूर्ण कालिक महिला रक्षामंत्री हैं। हालांकि, पड़ोसी बांग्लादेश में रक्षामंत्रालय का प्रभार प्रधानमंत्री शेख हसीना के पास है। लेकिन यह जिम्मेदारी उनके पास अतिरक्ति प्रभार के रूप में है। इससे पहले भारत ने भी इसी परंपरा का निर्वाह किया था जब 30 नवंबर 1975 को भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पद पर रहते हुए रक्षामंत्रालय का अतिरक्ति प्रभार संभाला था। लेकिन अब देश की दूसरी रक्षामंत्री एक महिला तो हैं ही साथ ही एशिया में पूर्णकालिक तौर पर इस पद को संभालने वाली वह एकमात्र महिला हैं।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

BRA बिहार विश्वविद्यालय: 1.27 लाख स्नातक सीटों के लिए मेरिट लिस्ट जारी, नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू

BRA बिहार विश्वविद्यालय ने स्नातक की 1.27 लाख सीटों पर नामांकन के लिए पहली...

अमरनाथ यात्रा के दौरान बसों की टक्कर: 36 लोग घायल

अमरनाथ यात्रा के दौरान एक दुखद घटना घटी, जिसमें 36 लोग घायल हो गए,...

दलाई लामा ने 30-40 साल और जीने की उम्मीद जताई

हाल ही में दलाई लामा ने अपने स्वास्थ्य और भविष्य को लेकर एक महत्वपूर्ण...

मुंबई में ठाकरे ब्रदर्स ने 20 साल बाद एक मंच पर साझा किया, मराठी विजय रैली में दिखा ऐतिहासिक मिलन

मुंबई के वर्ली स्थित एनएससीआई डोम में 5 जुलाई 2025 को एक ऐतिहासिक पल...

More like this

अमरनाथ यात्रा के दौरान बसों की टक्कर: 36 लोग घायल

अमरनाथ यात्रा के दौरान एक दुखद घटना घटी, जिसमें 36 लोग घायल हो गए,...

दलाई लामा ने 30-40 साल और जीने की उम्मीद जताई

हाल ही में दलाई लामा ने अपने स्वास्थ्य और भविष्य को लेकर एक महत्वपूर्ण...

मुंबई में ठाकरे ब्रदर्स ने 20 साल बाद एक मंच पर साझा किया, मराठी विजय रैली में दिखा ऐतिहासिक मिलन

मुंबई के वर्ली स्थित एनएससीआई डोम में 5 जुलाई 2025 को एक ऐतिहासिक पल...

केंद्र सरकार ने वक्फ प्रबंधन नियम 2025 को अधिसूचित किया, वक्फ संपत्तियों की होगी प्रभावी निगरानी

केंद्र सरकार ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम के विभिन्न पहलुओं के संबंध में 'एकीकृत वक्फ...

बिहार चुनाव की दिशा: चिराग पासवान और प्रशांत किशोर के बीच का राजनीतिक मुकाबला

जैसे-जैसे बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, राज्य का राजनीतिक माहौल...

कोझीकोड में निपाह वायरस नियंत्रण कक्ष खोला गया: जनता को सूचना देने के लिए कदम उठाए गए

कोझीकोड जिले में निपाह वायरस के खतरे को लेकर बढ़ती चिंता के मद्देनजर, जिला...

बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन: 87% वोटर्स को मिल चुका है रिवीजन फॉर्म

बिहार में 25 जून 2025 से शुरू हुए वोटर लिस्ट रिवीजन का काम तेजी...

हिमाचल प्रदेश: भाजपा सांसद कंगना रनौत के बयान पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु की प्रतिक्रिया

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु ने शुक्रवार को भाजपा सांसद कंगना रनौत...

पीएम मोदी का अर्जेंटीना दौरा: भारत-अर्जेंटीना संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई 2025 को अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स पहुंचे। यह...

इंग्लैंड की खतरनाक गिरावट: 25 गेंदों में गंवाए 9 विकेट, भारत ने किया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने हाल ही में खेले गए एक मैच में ऐतिहासिक गिरावट...

पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बागेश्वर धाम में मनाया 29वां जन्मदिन, हादसे के बाद की मुआवजे की घोषणा

बागेश्वर धाम के प्रसिद्ध धार्मिक गुरु पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने शुक्रवार, 4 जुलाई...

भा.ज.पा. को मिल सकती है पहली महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष: तीन प्रमुख महिला नेताओं के नाम चर्चा में

भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हो गई है। पार्टी...

CUET UG 2025 रिजल्ट: टॉपर्स लिस्ट जारी, एक उम्मीदवार ने चार विषयों में प्राप्त किए 100 प्रतिशत अंक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2025 का परिणाम...

नई दवाओं की कीमत को पारदर्शी बनाने के लिए नए नियम: पैकिंग से कैसे पता चलेगा कि दवा सस्ती है या महंगी

भारतीय सरकार ने दवा उद्योग में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया...

बीएचयू में 9200 सीटों पर CUET UG स्कोर से होगा दाखिला, NEP से बाहर 7 कोर्स

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में इस वर्ष CUET UG (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट)...
Install App Google News WhatsApp