Home Jammu & Kashmir भारतीय सेना की गोली से पांच पाकिस्तानी सैनिक ढेंर

भारतीय सेना की गोली से पांच पाकिस्तानी सैनिक ढेंर

पाकिस्तान को मिलने लगा उसी की भाषा में जवाब

जम्मू-कश्मीर। राजौरी के बिंबर और बट्टल सेक्टर में भारतीय सेना ने पकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया है। बिना की वजह के पाक सैनिको के द्वारा की गोलीबारी का जवाब देते हुए भारतीय सेना ने पांच पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। इस गोलीबारी में पाकिस्तानी सेना के छह अन्या जवान जख्मी भी हुएं हैं। एलओसी पर भारतीय सेना के सख्त रूख को देख पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भारतीय उप-उच्चायुक्त जेपी सिंह को बुला कर अपना बिरोध दर्ज कराया है।
बतातें चलें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ में नियंत्रण रेखा के अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तान ने गुरुवार को बिना किसी वजह के मोटार्र से गोले दागे थे और गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। इसमें जनरल इंजीनियरिंग रिजर्व फोर्स (जीआरईएफ) का एक श्रमिक मारा गया जबकि दो अन्य लोग जख्मी हो गए थे। घायलों में बीएसएफ का एक जवान भी है। संघर्ष विराम उल्लंघन का भारत की सेना ने आज माकूल जवाब दे दिया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version