होमBiharचक्रवाती तूफान 'मोरा', बिहार और झारखंड में मचा सकता है तबाही

चक्रवाती तूफान ‘मोरा’, बिहार और झारखंड में मचा सकता है तबाही

​पूर्वोतर भारत में मोरा ने दिया दस्तक

झारखंड-बिहार में अगले 2 से 3 दिन बारिश की संभावना

लोगो को घर से बाहर नही निकलने की दी गयी ताकिद

मछुआरो को समुंद्र में नही जाने की दी गयी चेतावनी

संतोष कुमार गुप्ता

चक्रवाती तुफान मोरा को लेकर बिहार और झारखंड मे अलर्ट जारी किया गया है। लोगो को बाहर निकलने के लिए भी सतर्क रहने को कहा गया है। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘मोरा’ 12 किलोमीटर की रफ्तार की तेज हवाओं के साथ सोमवार को उत्तर पूर्व की ओर बढ़ रहा है। इसी वजह से झारखंड, बिहार और ओडि़सा का तापमान चढने के बाद अचानक गिरा है और आंधी तूफान के साथ झारखंड-बिहार में बारिश भी हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी दोनों राज्‍यों में दो से तीन दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहेगी।

केरल में मानसून 1 जून को दस्‍तक देने वाला था। इस तूफान के कारण इसका समय घट गया है। अब मानसून 30 या 31 मई को ही केरल में दस्‍तक दे देगा। मौसम विभाग के अनुसार तूफान ‘मोरा’ उत्तर और उत्तर पूर्व की दिशा में आगे बढ़ते हुए मंगलवार दोपहर तक बांग्लादेश को पार कर जायेगा।  लेकिन यह बिहार और झारखंड में अपना असर छोड़ जायेगा।

बिहार के विभिन्न जिलों में रविवार और सोमवार को हुई बारिश के चलते वज्रपात और आंधी-तूफान की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या बढ़कर 29 के पार चली गयी है। आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव अनिरुद्ध कुमार ने आज बताया कि प्रदेश के 9 जिलों में कल हुए वज्रपात और आंधी-तूफान की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 29 के पार हो गयी है। इसमें से पांच लोगों की मौत दीवार गिरने के कारण हुई जबकि बाकी की मौत वज्रपात के कारण हुई। मौसम विभाग की ओर से चेतावनी भी जारी की गयी है।

झारखंड में वज्रपात और आंधी-तूफान से कई लोगों की मौत
झारखंड के हजारीबाग में वज्रपात से तीन बच्चों की व बड़कागांव में एक महिला की मौत हो गयी। जबकि पिछले तीन चार दिनों से राज्‍य के कई जिलों में वज्रपात और आंधी-तूफान ने कई लोगों को घायल किया है। पहले भी कुछ लोगों की मौत हुई हैं। मौसम विभाग लगातार चेतावनी जारी कर लोगों को घर में रहने की सलाह दे रहा है।

तेज हवाओं और बारिश ने राज्‍य के मौसम को थोड़ा नरम तो किया है, लेकिन लोगों में आंधी-तूफान और वज्रपात को लेकर दहशत का माहौल व्‍याप्‍त है। झारखंड के मौसम विभाग ने राज्‍य के कई जिलों में अगले दो-तीन दिनों तक बारिश और तेज आंधी तूफान की चेतावनी जारी की है। चक्रवाती तूफान मोरा को इसका कारण बताया जा रहा है। वैज्ञानिकों की मानें तो इस तूफान का असर मानसून पर भी पड़ सकता है।

पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी बारिश के आसार
मोरा के प्रभाव से ओडिशा, बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम में बारिश हो रही है, साथ ही आने वाने दो तीन दिनों तक रुक रुक बारिश होने की संभावना व्‍यक्‍त की गयी है। मंगलवार और बुधवार को असम, मेघालय, मणिपुर, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान है। अंडमान द्वीप समूह में 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और समुद्र मे समुद्र में ऊंची लहरें उठने की आशंका जतायी गयी है और इसे देखते हुए अगले दो दिन तक मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गयी है।

दिल्ली में सर्द सुबह, मौसम हुआ सुहाना 
राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह हुई बारिश से मौसम सर्द हो गया, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह शहर में कुल 7.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी। दिल्ली यातायात पुलिस के अनुसार बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जाम लगा लेकिन कहीं भी भारी जाम नहीं था।

मौसम विज्ञान विभाग ने आज दिन में बादल छाये रहने और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान भी लगाया था। अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना व्‍यक्‍त की गयी थी। अधिकारी ने बताया कि आज सुबह साढे आठ बजे आर्द्रता 93 प्रतिशत दर्ज की गयी। कल का न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 22.5 डिग्री सेल्सियस और 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

बंटी यादव हत्याकांड: आखिर सच क्या है? पुलिस की कहानी और परिवार के आरोपों के बीच उलझी जांच

KKN ब्यूरो। पटना के बंटी यादव हत्याकांड ने बिहार की कानून-व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस...

मामुली बारिश… और अंधेरे में डूब जाता है बिहार का गांव

ट्री कटिंग पर हर साल करोड़ों के टेंडर, फिर भी पेड़ की टहनी से...

भारतीय शिक्षा व्यवस्था के बारे में चौकाने वाला खुलाशा, क्या हर गांव में था स्कूल?

आज भी उपलब्ध है थॉमस मुनरो और विलियम एडम की रिपोर्ट KKN ब्यूरो। ब्रिटिश शासन...

बांकीपुर उपचुनाव: क्या बीजेपी का अभेद्य किला दरकेगा या बदलेगी बिहार की राजनीति?

KKN ब्यूरो। पटना का बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र केवल एक सीट नहीं है। यह बिहार...

More like this

बंटी यादव हत्याकांड: आखिर सच क्या है? पुलिस की कहानी और परिवार के आरोपों के बीच उलझी जांच

KKN ब्यूरो। पटना के बंटी यादव हत्याकांड ने बिहार की कानून-व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस...

मामुली बारिश… और अंधेरे में डूब जाता है बिहार का गांव

ट्री कटिंग पर हर साल करोड़ों के टेंडर, फिर भी पेड़ की टहनी से...

भारतीय शिक्षा व्यवस्था के बारे में चौकाने वाला खुलाशा, क्या हर गांव में था स्कूल?

आज भी उपलब्ध है थॉमस मुनरो और विलियम एडम की रिपोर्ट KKN ब्यूरो। ब्रिटिश शासन...

बांकीपुर उपचुनाव: क्या बीजेपी का अभेद्य किला दरकेगा या बदलेगी बिहार की राजनीति?

KKN ब्यूरो। पटना का बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र केवल एक सीट नहीं है। यह बिहार...

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...

बिहार के किसान और बेरोजगार: आखिर क्या है असली समाधान?

बिहार की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी नहीं, आय की कमी है KKN ब्यूरो। बिहार की...

भरत तिवारी एनकाउंटर: कानून का सवाल, जाति की बहस और सच की तलाश

KKN ब्यूरो। भोजपुर के बिलौटी गांव का एक युवक...। फेसबुक लाइव...। पुलिस पर पिस्टल...

बिहार में शराबबंदी: सामाजिक सुधार या भ्रष्टाचार की नई अर्थव्यवस्था?

क्या शराबबंदी सफल हुई या उसने भ्रष्टाचार को नया ईंधन दिया? KKN ब्यूरो। एक  अप्रैल...

दल-बदल की राजनीति पर लगाम कब?

लोकतंत्र का सबसे बड़ा सवाल: विचारधारा बड़ी या सत्ता? कौशलेन्द्र झा KKN ब्यूरो। भारतीय राजनीति में...

श्रेष्ठता का भ्रम: जब गाली, दोषारोपण और अपमान बन जाते हैं सामाजिक फैशन

क्या दूसरों को नीचा दिखाकर कोई वास्तव में बड़ा बन सकता है? KKN ब्यूरो। आज...

भारत का भविष्य: कौन-कौन से खतरे दरवाजे पर खड़े हैं? और क्या भारत तैयार है?

KKN ब्यूरो। भारत 21वीं सदी की सबसे तेज़ी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।...

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...

“हाँ इश्क है” के लोकार्पण समारोह में जुटे कवि और साहित्य प्रेमी, पटना में दिखा साहित्य का रंग

पटना में रविवार को साहित्य, कविता और रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक यादगार आयोजन देखने...

बिहार पर कितना कर्ज? विकास की रफ्तार के पीछे छिपा आर्थिक दबाव

KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में विकास और विशेष राज्य के दर्जे की बहस...

बिहार की अर्थव्यवस्था: तेज़ रफ्तार विकास के पीछे छिपी गरीबी, पलायन और संभावनाएं

क्या बिहार सचमुच बदल रहा है? या आंकड़ों की चमक के पीछे अब भी...