होमNationalचुपके से शादी की हैट्रिक लगाना पड़ा महंगा

चुपके से शादी की हैट्रिक लगाना पड़ा महंगा

Published on

दोनों पत्नियों ने तीसरी को दबोचा

​संतोष कुमार गुप्ता

जयपुर।राजस्थान के लोकेश प्रजापत ने पहले से दो पत्निया रहते हुए चुपके से शादी की हैट्रिक लगा ली है। पहली दो पत्नियों को बिना तलाक दिए नई शादी कर तीसरी पत्नी के साथ रह रहे पति को दोनों पत्नियों ने शनिवार को पकड़ लिया। जब मामला रामगंज थाने पहुंचा तो पुलिस इस मामले को देख चौंक गई। पुलिस ने पहली दोनों पत्नियों संतोष व संगीता प्रजापत की शिकायत के आधार पर पति लोकेश प्रजापत और उसके परिजनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली। पुलिस आरोपी पति को तलाश रही है।

पुलिस ने बताया कि लोकेश प्रजापत सांगानेर का रहने वाला है और सीतापुरा इलाके की फैक्ट्री में काम करता है। लोकेश की 15 साल पहले संतोष प्रजापत से शादी हुई थी। लोकेश के एक 12 साल का बेटा भी है, लेकिश संतोष के साथ मारपीट करता था। ऐसे में वह अपने पिता के घर पर रहती थी। इसके बाद साल 2016 में लोकेश ने प्रताप नगर निवासी संगीता प्रजापत से पहली पत्नी संतोष को बिना तलाक दिए शादी कर ली। जब संगीता को पहली शादी का तीन महीने बाद पता चला तो दोनों में विवाद हो गया। लोकेश ने संगीता को बताया कि उसका संतोष से तलाक होने वाला है। इस बात पर संगीता प्रजापत भी उससे अलग रहने लग गई। लोकेश ने छह दिन पहले शारदा नाम की एक युवती से शादी कर ली और रामगंज इलाके में कमरा किराये से लेकर रहने लग गया। जब लोकेश की तीसरी शादी के बारे में संतोष और संगीता को पता चला तो दोनों ने उस पर नजर रखना शुरू कर दिया। शनिवार दोपहर संगीता और संतोष लोकेश का पीछा करते हुए रामगंज इलाके में एक मकान में पहुंची, वहां पर लोकेश के कमरे में एक महिला को देख चौंक गईं। जब दोनों से उस महिला से जानकारी ली तो उसने अपना नाम शारदा बताते हुए लोकेश की पत्नी होना बताया। इस बात पर पहली दोनों पत्नियों ने हंगामा खड़ा दिया और लोकेश को थाने ले जाने की बात करने लगी, जहां से लोकेश मौका देख कर भाग निकला। जहां पहली दोनों पत्नियां शारदा को थाने लेकर पहुंचीं और हंगामा कर दिया। दोनों ने लोकेश और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दी। पुलिस लोकेश को तलाश रही है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

तीन दशक की राजनीति जिसने बांकीपुर की पहचान बदल दी

कौशलेन्द्र झा KKN। आज बांकीपुर का नाम आते ही सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी का...

एक सीट… कई संदेश: आखिर क्यों पूरे बिहार की नजर बांकीपुर पर है?

क्या बांकीपुर का फैसला सिर्फ एक विधायक चुनेगा या बिहार की राजनीति की नई...

बांकीपुर की जंग: भाजपा का अभेद्य किला या प्रशांत किशोर की पहली राजनीतिक परीक्षा?

**KKN Live Special | Election Report KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में कई चुनाव ऐसे...

बंटी यादव हत्याकांड: आखिर सच क्या है? पुलिस की कहानी और परिवार के आरोपों के बीच उलझी जांच

KKN ब्यूरो। पटना के बंटी यादव हत्याकांड ने बिहार की कानून-व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस...

More like this

भारतीय शिक्षा व्यवस्था के बारे में चौकाने वाला खुलाशा, क्या हर गांव में था स्कूल?

आज भी उपलब्ध है थॉमस मुनरो और विलियम एडम की रिपोर्ट KKN ब्यूरो। ब्रिटिश शासन...

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...

दल-बदल की राजनीति पर लगाम कब?

लोकतंत्र का सबसे बड़ा सवाल: विचारधारा बड़ी या सत्ता? कौशलेन्द्र झा KKN ब्यूरो। भारतीय राजनीति में...

भारत का भविष्य: कौन-कौन से खतरे दरवाजे पर खड़े हैं? और क्या भारत तैयार है?

KKN ब्यूरो। भारत 21वीं सदी की सबसे तेज़ी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।...

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...
00:07:59

कर्ज में डूबे राज्य, फिर भी मुफ्त योजनाएं क्यों?

क्या आपने कभी सोचा है कि चुनाव आते ही अचानक मुफ्त योजनाओं की बाढ़...

INDIA गठबंधन में ‘साइलेंट क्राइसिस? 2026 से पहले बदलते सियासी समीकरण क्या है

KKN ब्यूरो। भारत की राजनीति एक बार फिर संक्रमण काल में है। लोकसभा चुनाव 2024...
00:10:10

क्या चीन-बांग्लादेश की साज़िश से घिर गया भारत? सिलिगुड़ी कॉरीडोर पर क्यों मंडराया खतरा

भारत का सबसे संवेदनशील इलाका — सिलिगुड़ी कॉरीडोर, जिसे दुनिया चिकेन नेक के नाम...

Pariksha Pe Charcha 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से की सीधी बातचीत

Pariksha Pe Charcha 2026 का आगाज हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के...

Budget 2026 : महिलाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित रहा बजट, She Mart और लखपति दीदी को नई रफ्तार

केंद्रीय बजट 2026 में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने पर...

Union Budget 2026–27: बजट के बाद क्या सस्ता हुआ, क्या हुआ महंगा

देश की वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने रविवार को लोकसभा में वर्ष 2026–27 का...

Tatkal Ticket New Rules 2026 : तत्काल टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव

 Indian Railways ने Tatkal Ticket Booking प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के...

अजित पवार का अंतिम संस्कार : राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, शोक में डूबा महाराष्ट्र

महाराष्ट्र की राजनीति ने गुरुवार को एक बड़े और अपूरणीय नेता को खो दिया।...

बारामती विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, महाराष्ट्र में शोक की लहर

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar का बुधवार को विमान हादसे में निधन हो गया।...

अजीत पवार विमान दुर्घटना : बारामती में लैंडिंग के दौरान विमान हादसा, हालात की जांच जारी

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar को ले जा रहा विमान बुधवार को बारामती में...