Home Jammu & Kashmir डोडा में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान जवान शहीद, एक आतंकवादी भी...

डोडा में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान जवान शहीद, एक आतंकवादी भी ढेर

जम्मू-कश्मीर के डोडा में सुरक्षाबलों तथा आतंकियों के बीच चल रहे एनकाउंटर में एक जवान शहीद हो गया। इस मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी भी ढेर हो गया। अभी वहां एनकाउंटर जारी है तथा मुठभेड़ स्थल पर 2-3 आतंकियों के घिरने की खबर है।

अधिकारियों ने बताया कि, सुरक्षाबलों ने आतंकियों की मौजूदगी की खबर मिलने के बाद डोडा शहर से 26 किलोमीटर दूर गुंडाना इलाके के पोस्ता-पोत्रा गांव में एक संयुक्त अभियान चलाया। इसके बाद दोनों तरफ से मुठभेड़ शुरू हो गई, जो अभी तक जारी है। छिपे हुए आतंकियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिसमें सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गई।

सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त दलों ने एक मकान में दो संदिग्ध आतंकियों के होने की सूचना मिलने के बाद शनिवार की रात को अभियान चलाया। संयुक्त दल जब आतंकियों के ठिकाने की ओर बढ़ रहा था, उस दौरान उन पर भारी गोलीबारी की गई, जिसका उन्होंने जवाब दिया। मुठभेड़ वाले इलाके में अतिरिक्त बलों को भेजा गया है।

हिज्बुल के आतंकियों की हुई थी गिरफ्तारी

बता दे कि, डोडा जिले में इस साल सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच यह दूसरी मुठभेड़ है। इससे पूर्व 15 जनवरी को हिज्बुल मुजाहिद्दीन कमांडर हारून अब्बास सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ के दौरान मारा गया था। इस महीने की शुरुआत में डोडा जिले में हिज्बुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से कुछ हथियार तथा गोला बारूद भी बरामद किए गए थे।

सुरक्षाबलों के टारगेट है ये आतंकी

बता दें कि, हिजबुल मुजाहिद्दीन के कश्मीर कमांडर रियाज नायकू के मारे जाने के बाद हिजबुल ने कश्मीर में अपना नया कमांडर बनाया है। हिजबुल के इस नए कमांडर के साथ ही उसके तीन और आतंकी सुरक्षाबलों के निशाने पर हैं। जिन 10 आतंकियों के सफाए का टारगेट है, उसमें 4 हिजबुल के साथ ही 3 जैश के आतंकी भी शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसी सूत्रों के मुताबिक, अब जो आतंकी निशाने पर हैं, उसमे  हिजबुल का नया कमांडर सेफुल्ला भी शामिल है।

आतंकी संगठन में इसका कोड नेम गाजी हैदर है। सेफुल्ला 8 अक्टूबर 2014 को हिजबुल मुजाहिद्दीन में शामिल हुआ था। हिजबुल का दूसरा आतंकी जो हिट लिस्ट में है, उसका नाम मोहम्मद अशरफ खान उर्फ अशरफ मौलवी हैं, जो 9 सितंबर 2016 को हिजबुल मुजाहिद्दीन में शामिल हुआ था। इसके अलावा हिजबुल को दो और आतंकी इस लिस्ट में है- जुनैद सहराई और अब्बास शेख।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version