बुधवार, फ़रवरी 25, 2026 10:25 अपराह्न IST
होमKKN Specialभारत में मौजूद अनसुलझे रहस्य

भारत में मौजूद अनसुलझे रहस्य

Published on

विश्वास करना मुश्किल

भारत एक ऐसा देश है, जहां आकर विज्ञान भी विवश हो जाता है। यहां आज भी कई ऐसे अनसुलझे रहस्य हैं, जिनका जवाब आधुनिक विज्ञान के पास भी नहीं हैं। ऐसे ही रहस्यों में कुछ की हम आज चर्चा करेंगे।
भानगढ़ का किला
राजस्थान के अनवर जिले में स्थित भानगढ़ के खौफनाक किले के बारे में शायद आपने सुना हो। भानगढ़ का किले दुनिया के सबसे डरावनी जगहों में से एक है। ऐसा माना जाता है कि यहां रात में रुकने वाला सुबह तक जिन्दा नहीं रहता। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने भी रात में यहां जाने पर पाबन्दी लगा रखी है। पर किसी को यह नही मालुम है कि यह किला इतना भयावह क्यों है?
शापित गांव-कुलधरा
राजस्थान के जैसलमेर जिले के कुलधरा गांव में एक समय सैकड़ो लोग रहते थे। लेकिन, अचानक ही एक रात गांव के लोग गायब हो गए। ताज्जुब की बात ये है कि जाने से पहले गांव के लोग कुछ भी अपने साथ नही ले गये और सब कुछ जैसे का तैसा छोड़कर आखिर वे सभी गांववाले कहां गायब हो गए? यह बात आज तक रहस्य ही है। कहते हैं कि लगभग 170 साल से वीरान पड़े इस गांव में आज भी रहने के लिए कोई तैयार नही है। लोग यहां सोने की तलाश में आते हैं। लोगों का मानना है गांव की सुरंगों में सोना छिपा हुआ है। इस गांव में रात में सैलानियों के जाने पर मनाही है।
रंग महल
उत्तर प्रदेश के वृन्दावन में स्थित रंग महल का मंदिर आज भी कई रहस्य समेटे हुए हैं। माना जाता है कि आज भी निधिवन में रास रचाने के बाद भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराधा रंग महल में विश्राम करते हैं। मंदिर में रात का अंधेरा होने से पहले माखन मिश्री का प्रसाद रखा जाता है और सोने का एक पलंग लगाया जाता है। रात होते ही मंदिर के दरवाजे अपने आप बंद हो जाते हैं और सुबह बिस्तर पर देखने से ऐसा लगता है जैसे कोई रात में यहां कोई सोया हो। साथ ही रखे गए प्रसाद को भी जैसे किसी ने ग्रहण किया हो। मान्यता है कि रात में मंदिर में रुकने वाले प्राणी की मृत्यु हो जाती है। यह मंदिर आज भी लोगों के बीच एक रहस्य बना हुआ है।
यमद्वार
भारत से सटे तिब्बत में स्थित यमद्वार भी उन्ही रहस्मयी जगहों में से एक है। मान्यता है कि यहां रात में रुकने पर मृत्यु हो जाती है। तिब्बती लोग इसे चोरटेन कांग नग्यी नाम से बुलाते हैं। इसका मतलब है दो पैरों वाला स्तूप। कैलाश पर्वत के रास्ते में पड़ने वाली इस जगह को यमराज के घर का द्वार माना जाता है। इस जगह के निर्माण के बारे में आज तक कोई प्रमाण नहीं मिले हैं।
अश्वत्थामा
पौराणिक मान्यताओ के अनुसार महाभारत काल में अश्वत्थामा ने अपने पिता द्रोणाचार्य की मौत का बदला लेने के लिए अभिमन्यु के पुत्र परीक्षित पर ब्रह्मास्त्र चलाया था। लेकिन भगवान श्रीकृष्ण ने परीक्षित की रक्षा की और अश्वत्थामा को युगों-युगों तक भटकने का श्राप दे दिया। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर शहर के पास एक पहाड़ी पर बने असीरगढ़ किले के आस-पास आज भी अश्वत्थामा को देखने का लोग दावा करते हुए मिल जायेंगे। लोगों का कहना है कि आज तक जिसने भी अश्वत्थामा को देखा है वह बीमार हो गया। कहते हैं कि असीरगढ़ के किले में बने शिव मंदिर में आज भी अश्वत्थामा रोज पूजा करने आते हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

जातीय जनगणना: क्या आंकड़ों से बनेगी नीति या फूटेगी राजनीति?

क्या भारत अपनी असली सामाजिक तस्वीर देखने के लिए तैयार है? अगर हर जाति...

Nalanda University: किसने जलाया ज्ञान का सबसे बड़ा खजाना?

जब न इंटरनेट था, न गूगल… तब दुनिया ज्ञान के लिए जाती थी— Nalanda...

47 साल बाद साथ आए रजनीकांत और कमल हासन, नए फिल्म प्रोमो ने बढ़ाई उत्सुकता

भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज—राजनीकांत और कमल हासन एक बार फिर साथ नज़र आने...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

More like this

क्या कोई राजनीतिक व्यक्ति कभी सुप्रीम कोर्ट का जज बना?

बिना क़ानून की डिग्री, राजनीति और न्यायपालिका पर उठे सबसे बड़े सवाल KKN ब्यूरो। भारतीय...

गुमनाम हकीकत” – संपूर्ण पुस्तक समीक्षा

KKN ब्यूरो। "गुमनाम हकीकत: अ फॉरगॉट्न हिस्ट्री" कौशलेंद्र झा द्वारा लिखी गई एक अतुलनीय...

टू नेशन थ्योरी: विभाजन की वैचारिक नींव और उसका सच

धर्म के आधार पर एक राष्ट्र की परिकल्पना से लेकर भारत के बंटवारे तक KKN...

सहदेव झा…एक गुमनाम शख्सियत

अगस्त क्रांति का महानायक KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार में मुजफ्फरपुर जिला का एक कस्बा है-मीनापुर...।...
00:10:01

जब मुजफ्फरपुर बना आज़ादी की जंग का गढ़: खुदीराम, शारदा और सहदेव की अनसुनी कहानी

जब भी हम स्वतंत्रता संग्राम की बात करते हैं, तो दिल्ली, बंगाल और पंजाब...

अगर रामायण की घटनाएं आज होतीं तो कैसी होती खबरें?

KKN न्यूज ब्यूरो। धार्मिक ग्रंथ रामायण का हर प्रसंग हमें जीवन के महत्वपूर्ण संदेश...

गुरु रविदास: समाज सुधार और आध्यात्मिकता के प्रतीक

KKN न्यूज ब्यूरो। हर साल माघ पूर्णिमा के दिन गुरु रविदास जयंती (Guru Ravidas...

कौन थे कनकलता बरुआ और गुरुजी – “भारत छोड़ो आंदोलन” की अनसुनी दास्तान

8 अगस्त 1942, मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान में महात्मा गांधी के 'भारत छोड़ो'...

रेजांगला का युद्ध और चीन की हकीकत

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 1962 के युद्ध की कई बातें है, जिसको समझना जरूरी...

प्रार्थना पर प्रहार क्यों

तेज आवाज की चपेट में है गांव KKN न्यूज ब्यूरो। चार रोज से चल रहा...

महापर्व छठ का खगोलीय महत्व

KKN न्यूज ब्यूरो। लोक आस्था का महापर्व छठ कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को...

इलाहाबाद क्यों गये थे चन्द्रशेखर आजाद

KKN न्यूज ब्यूरो। बात वर्ष 1920 की है। अंग्रेजो के खिलाफ सड़क पर खुलेआम...

प्लासी में ऐसा क्या हुआ कि भारत को अंग्रेजो का गुलाम होना पड़ा

इन दिनो भारत में आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है। यह बात हम...

फेक न्यूज की पहचान का आसान तरिका

सूचनाएं भ्रामक हो तो गुमराह होना लाजमी हो जाता है। सोशल मीडिया के इस...

इन कारणो से है मुजफ्फरपुर के लीची की विशिष्ट पहचान  

अपनी खास सांस्कृतिक विरासत के लिए दुनिया में विशिष्ट पहचान रखने वाले भारत की...