बुधवार, मार्च 4, 2026 3:08 अपराह्न IST
होमKKN Specialपेंशन के पैसे से बहू के लिए बनवाया शौचालय

पेंशन के पैसे से बहू के लिए बनवाया शौचालय

Published on

​समाजिक बिरादरी की धमकी को किया नजरअंदाज/ बिजली काटने और हुक्का पानी बंद करने की दी थी चेतावनी/ मुखिया और जीविका से प्रेरित होकर बनवाया शौचालय/ हरपुर बक्श मुशहर बस्ती की कहानी चौकाने वाली/ शौचालय बनाने वाले तीन लोगो को डीएम ने दिया प्रशस्ती पत्र

संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर। गरीबी का दंश का क्या होता है कोई हरपुर बक्श मुशहर बस्ती मे जाकर देखे। आज भी इनकी बस्ती मे विकास की रौनक दिखायी नही देती। जब पुरा रघई पंचायत ओडीएफ हो रहा था। वही हरपुर बक्श गांव के तीन मुशहर परिवार के लोग बड़ी मुशकिल से डीएम के सामने पहुंचे थे। इन्हे समाजिक धमकी का डर तो था ही,किंतु इस बात का भी फख्र था कि अब उसके बेटी बहू खुले मे शौच नही जायेगी।

गांव के शत्रुघ्न माझी ने सरकार के लोहिया स्वच्छता मिशन के तहत जब शौचालय बनवाने की ठानी तो समाजिक स्तर पर उसका विरोध शुरू हो गया। स्थानिय मुखिया चंदेश्वर प्रसाद व जीविका के क्षेत्रिय समन्वयक कौशल किशोर प्रसाद की मौजूदगी मे उसकी बिरादरी के लोगो ने बिजली काट देने,हुक्का पानी बंद करने तथा समाज से अलग थलग कर देने की चेतावनी दे डाली। शत्रुघ्न के पास दो संकट आ गया। एक बिरादरी का डर और दुसरा शौचालय के लिए पैसा कहां से आयेगा। उसकी पत्नी ने सास डंगरी देवी से कहा कि मां जी आज तक तो आप से कुछ नही मांगे लेकिन आज हम आप से कुछ मांग रहे है।  मां जी ऐ बताइये हम कब तक खुले मे जाते रहेंगे।  सत्तर वर्ष की डंगरी ने अपनी बहू के लिए वृदावस्था पेंशन के दो हजार रूपया निकाल कर दिया। सास ने कहा कि ये लो पैसे और कुछ उधारी कर के शौचालय बनवा लो,अगर और पैसे पेंशन के मिलेंगे तो हम कर्ज चुका देंगे।  शत्रुघ्न ने वृदावस्था के पैसे और कुछ उधारी लेकर शत्रुघ्न ने शौचालय बनवा दिया। अब उसके दो पुत्र व दो पुत्री को खुले मे जाने की जरूरत नही है। गांव के ही कृृष्णनंदन माझी के पिता जयलाल मांझी व मां कुसुमी देवी ने वृदावस्था पेंशन व बचत के पैसे से बहू व पोता पोती के लिए शौचालय बनवाया है। जयलाल मांझी मानर बजाने का काम करते है।

पोती की शादी के लिए जमा पैसे से बनवाया शौचालय

हरपुर बक्श गांव के ही शंकर माझी के घर मे शौचालय नही है। पत्नी चुनरी देवी ने सास व पति से कहा कि बेटी अब जवान हो गयी है। क्या वह खुले मे जाती है तो अच्छा लगता है। इस पर उसका पति ने कहा कि उसकी शादी के लिए पैसे इकट्ठा तो कर रहा हू। समाजिक बिरादरी के लोग धमकी दे रहे है कि तुम लोग शौचालय बनवा लेगा तो ठीक नही होगा। हमलोगो को सरकारी हक से वंचित कर दिया जायेगा। हमलोग गरीब है और तुम्हारे शौचालय बनवा लेने से हमलोग अपने हक से वंचित हो जायेंगे। इसके बाद शंकर की मां कुसुमी देवी ने कहा कि शौचालय हर हाल मे बनेगा। उसने वृदावस्था पेंशन के पैसे लाकर दिया। पति ने भी बेटी की शादी के लिए इकट्ठा किये गये पैसे मे से लेकर शौचालय बनवा दिया। कुसुमी देवी ने कहा कि बहुत दिन कष्ट सहे है। अब हम किसी को कष्ट नही सहने देंगे। शौच के लिए भोर मे ही बिछावन छोड़ना पड़ता था। रात का इंतजार करना पड़ता था। प्रेरक की भूमिका निभाने वाले इंदल शर्मा बताते है कि मुशहर बस्ती के लोग उनलोगो के लिए नजीर है जो अब तक शौचालय नही बनवाये है। बूढापे की सहारे की राशि को भी इस कार्य मे लगा दिया। जीविका के क्षेत्रिय समन्वयक कौशल किशोर प्रसाद ने बताया कि मेरे सामने ही बिरादरी के लोगो ने बिजली काट देने की धमकी दी थी। किंतु इनलोगो ने कहा कि अंधेरा मे रह लेंगे,किंतु खुले मे शौच नही जायेंगे। डीएम ने तीनो को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया है।

क्यों बनवाया शौचालय

मुशहर बस्ती के चारो ओर जंगल है.खुले मे शौच जाने से गंदगी का अम्बार लगा रहता है। यहां तक की मुख्य मार्ग मे भी सड़क किनारे लोग शौच कर देते है। नतिजतन गरमी के दिनो मे इस इलाके मे बिमारियो का प्रकोप बढ जाता है। एइएस को लेकर यह इलाका डेंजर जोन मे है। एइएस को लेकर यहां पर तत्कालिन स्वास्थ्य मंत्री आश्विनी चौबे भी यहां आ चुके है। स्वास्थ्य व स्वच्छता के दृष्टीकोण से लोगो ने शौचालय बनवाया।

   वर्जन-

जब हम महादलित बस्ती मे मोटीवेट करने पहुंचे तो शत्रुघ्न को बिरादरी के लोगो ने बिजली काटने व हुक्का पानी बंद करने की चेतावनी दे डाली। वावजूद उसने कुछ और लोगो को प्रेरित कर शौचालय बनवाया। उम्र के अंतिम पड़ाव मे चल रही उसकी मां ने उसको दो हजार रूपया लाकर पतोहू को दिया। मुशहर बस्ती के लोग कह रहे थे कि सरकार उन्हे शौचालय बनवा कर देगा। जबकि नियम यह है कि शौचालय बनवाने पर 12 हजार रूपया सरकारी अनुदान मिलता है।

चंदेश्वर प्रसाद,मुखिया ग्राम पंचायत राज,रघई

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

आख़िरी मुगल बादशाह की वह चीख जो आज भी गूंजती है

क्या बहादुर शाह ज़फ़र सिर्फ एक बूढ़े शायर थे… या 1857 की क्रांति का...

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...

लाउडस्पीकर पर सियासत या सेहत की लड़ाई? बिहार विधान परिषद में क्यों मचा शोर?

बिहार विधान परिषद में ध्वनि प्रदूषण का मुद्दा जिस गंभीरता से उठाया गया, उसने...

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...

More like this

क्या कोई राजनीतिक व्यक्ति कभी सुप्रीम कोर्ट का जज बना?

बिना क़ानून की डिग्री, राजनीति और न्यायपालिका पर उठे सबसे बड़े सवाल KKN ब्यूरो। भारतीय...

गुमनाम हकीकत” – संपूर्ण पुस्तक समीक्षा

KKN ब्यूरो। "गुमनाम हकीकत: अ फॉरगॉट्न हिस्ट्री" कौशलेंद्र झा द्वारा लिखी गई एक अतुलनीय...

टू नेशन थ्योरी: विभाजन की वैचारिक नींव और उसका सच

धर्म के आधार पर एक राष्ट्र की परिकल्पना से लेकर भारत के बंटवारे तक KKN...

सहदेव झा…एक गुमनाम शख्सियत

अगस्त क्रांति का महानायक KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार में मुजफ्फरपुर जिला का एक कस्बा है-मीनापुर...।...
00:10:01

जब मुजफ्फरपुर बना आज़ादी की जंग का गढ़: खुदीराम, शारदा और सहदेव की अनसुनी कहानी

जब भी हम स्वतंत्रता संग्राम की बात करते हैं, तो दिल्ली, बंगाल और पंजाब...

अगर रामायण की घटनाएं आज होतीं तो कैसी होती खबरें?

KKN न्यूज ब्यूरो। धार्मिक ग्रंथ रामायण का हर प्रसंग हमें जीवन के महत्वपूर्ण संदेश...

गुरु रविदास: समाज सुधार और आध्यात्मिकता के प्रतीक

KKN न्यूज ब्यूरो। हर साल माघ पूर्णिमा के दिन गुरु रविदास जयंती (Guru Ravidas...

कौन थे कनकलता बरुआ और गुरुजी – “भारत छोड़ो आंदोलन” की अनसुनी दास्तान

8 अगस्त 1942, मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान में महात्मा गांधी के 'भारत छोड़ो'...

रेजांगला का युद्ध और चीन की हकीकत

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 1962 के युद्ध की कई बातें है, जिसको समझना जरूरी...

प्रार्थना पर प्रहार क्यों

तेज आवाज की चपेट में है गांव KKN न्यूज ब्यूरो। चार रोज से चल रहा...

महापर्व छठ का खगोलीय महत्व

KKN न्यूज ब्यूरो। लोक आस्था का महापर्व छठ कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को...

इलाहाबाद क्यों गये थे चन्द्रशेखर आजाद

KKN न्यूज ब्यूरो। बात वर्ष 1920 की है। अंग्रेजो के खिलाफ सड़क पर खुलेआम...

प्लासी में ऐसा क्या हुआ कि भारत को अंग्रेजो का गुलाम होना पड़ा

इन दिनो भारत में आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है। यह बात हम...

फेक न्यूज की पहचान का आसान तरिका

सूचनाएं भ्रामक हो तो गुमराह होना लाजमी हो जाता है। सोशल मीडिया के इस...

इन कारणो से है मुजफ्फरपुर के लीची की विशिष्ट पहचान  

अपनी खास सांस्कृतिक विरासत के लिए दुनिया में विशिष्ट पहचान रखने वाले भारत की...