शुक्रवार, अप्रैल 3, 2026 8:56 पूर्वाह्न IST
होमKKN Specialपहले था परेशानी का सबब, अब बना नजीर

पहले था परेशानी का सबब, अब बना नजीर

Published on

​घर मे लौटी खुशहाली, अब गुंजेगी किलकारी

 

पहले राहगीरो के लिए था मुसीबत अब बना मीठाई कारीगर, शराबबंदी से बदल गयी सुरेश की तकदीर, शराब छोड़ने पर ही बसा घर, बचपन मे ही उठ गया मां-बाप का साया

 

संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर: शराबबंदी ने सुरेश को नया जीवन दे दिया है।  मुस्तफागंज बाजार का सुरेश अब पुरी तरह बदल गया है। पहले लोग उसको शराबी का डरावना चेहरा देखकर डर जाते थे। उसको दूर से ही देखकर अपना रूट बदल देते थे। सभ्य लोग तो मुंह को ढक कर उससे बचने की कोशिश करते थे। किंतु अब सुरेश का नया चेहरा लोगो के सामने है। उसको लोग मीठाई कारीगर के रूप मे खोजते है। उसकी दिनचर्या भी बदल गयी है। अब वह सुबह सुबह शराब की जगह वह चाय का चुस्की लेता है। इतना ही नही सुबह मे सुरेश के हाथ का बना चाय हर कोई पसंद करता है।  शराबबंदी से पहले मुस्तफागंज गांव के सुरेश कुमार से हर कोई परेशान रहता था। वह नशे मे धूत होकर स्कूल-कॉलेज जाने वाले लड़कियो को बहुत परेशान कर देता था। फब्तिया कस कर लड़कियो को चलना मुहाल कर दिया था।  मुख्य मार्ग मे चलने वाले बस व ट्रक के आगे लेटकर परिचालन बाधित कर देता था। वह सड़क पर ही चिन्ह काटना शुरू कर देता था। सरकारी दफ्तरो मे घुस कर हंगामा बरपा देता था। ऐसा बात नही की वह शराब खरीदने के लिए वह कहीं मजदूरी भी करता था। वह शराब के पैसे के लिए किसी का भी पैर पकड़ लेता। जब तक पैसे नही मिल जाते वह पैर नही छोड़ता। किंतु अब सुरेश बदल चुका है.उसकी दुनिया और दिनचर्या बदल गयी है। उसके माता पिता मूल रूप से कांटी के रहने वाले थे। किंतु वह लम्बे समय से गंजबाजार पर मायके मे ही रह गयी। सुरेश ने ठीक से होश भी नही सम्भाला कि माता गीता देवी व पिता रामवृक्ष शर्मा का साया सिर से उठ गया। उसके पास अपना जमीन भी नही था। होटल मे काम करने के बाद वह शराब पीने लगा तथा सभ्य लोगो को परेशान करने लगा। उसके बाद उसे काम मिलना बंद हो गया। इसके बाद शराब के पैसे के लिए लोगो का दाढी और पैर पकड़ना शुरू कर दिया। उसके लिए कई जगहो से रिश्ते आये.किंतु शराबी समझ कर सभी ने रिजेक्ट कर दिया। इसी बीच सीएम ने एक अप्रैल से शराबबंदी की घोषणा कर दी। सीएम की घोषणा होते ही सुरेश को शराब छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। शिवहर जिले के तरीयानी थाना के सरपट्टी गांव के गुड्डी देवी से उसने शादी रचा ली। उसका दाम्प्त्य जीवन बेहतर तरीके से कट रहा है। सुरेश के घर मे अब खुशहाली लौट आयी है। उसकी पत्नी गर्भवती है। उसके घर मे अब किलकारी गुंजेगी। सुरेश नियमित रूप से पत्नी के स्वाथ्य चेकअप करा रहा है।  सुरेश ने पांच धूर जमीन लेकर अपना आशियाना बना लिया है। उसके घर मे गैस सिलेंडर,टीवी व टाटा स्काय का अंटिना भी लगा लिया है। वह मिठाई का बेहतर कारीगर है। उसका जगह जगह मांग है। वह सुबह मे निकलता है तो चाय के दुकान पर दिखता है। पत्नी के लिए भी वह चाय खुद खरीद कर ले जाता है। वह शादी व अन्य सामारोह मे चार सौ से पांच सौ रूपया के रोज पर मीठाई बनाने जाता है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

क्या भविष्य में आपका अस्तित्व सिस्टम के कंट्रोल में होगा?

क्या आपने कभी सोचा है… कि अगर एक दिन आपकी पहचान… आपका पैसा… और...

क्या आपकी सोच कंट्रोल हो रही है? जानिए डिजिटल वॉरफेयर का असली सच

क्या आपने कभी सोचा है… कि अचानक एक ही खबर हर प्लेटफॉर्म पर क्यों...

ट्रंप की दादागिरी का असली चेहरा अब दुनिया के सामने है

KKN ब्यूरो। क्या अमेरिका मिडिल ईस्ट में फंस चुका है? क्या ट्रंप की ‘दादागिरी’...

काबुल की उस रात क्या हुआ था | जासूस Falcon का रहस्य

काबुल की एक सर्द रात… एक गुमनाम शख्स… और एक ऐसा राज… जो पूरी...

More like this

ट्रंप की दादागिरी का असली चेहरा अब दुनिया के सामने है

KKN ब्यूरो। क्या अमेरिका मिडिल ईस्ट में फंस चुका है? क्या ट्रंप की ‘दादागिरी’...

अफगानिस्तान का नूर खान एयरबेस पर हमला: पाकिस्तान को दिया गया एक रणनीतिक संदेश

KKN ब्यूरो। दक्षिण एशिया की भू-राजनीति में कभी-कभी ऐसी घटनाएँ घटती हैं जो केवल...

क्या दुनिया एक और हिरोशिमा मोमेंट की ओर बढ़ रही है?

KKN ब्यूरो। क्या दुनिया को पता भी है कि मिडिल ईस्ट में चल रही...

ईरान पर अमेरिकी हमला या चीन को घेरने की रणनीति?

KKN ब्यूरो। क्या मिडिल ईस्ट में उठती हर जंग की आग के पीछे कोई...

मिडिल ईस्ट की जंग: क्या दुनिया की इंटरनेट नसों पर कब्ज़े की लड़ाई शुरू हो चुकी है?

KKN ब्यूरो। क्या आपने कभी सोचा है कि मिडिल ईस्ट की हर जंग का...

क्या कोई राजनीतिक व्यक्ति कभी सुप्रीम कोर्ट का जज बना?

बिना क़ानून की डिग्री, राजनीति और न्यायपालिका पर उठे सबसे बड़े सवाल KKN ब्यूरो। भारतीय...

गुमनाम हकीकत” – संपूर्ण पुस्तक समीक्षा

KKN ब्यूरो। "गुमनाम हकीकत: अ फॉरगॉट्न हिस्ट्री" कौशलेंद्र झा द्वारा लिखी गई एक अतुलनीय...

टू नेशन थ्योरी: विभाजन की वैचारिक नींव और उसका सच

धर्म के आधार पर एक राष्ट्र की परिकल्पना से लेकर भारत के बंटवारे तक KKN...

सहदेव झा…एक गुमनाम शख्सियत

अगस्त क्रांति का महानायक KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार में मुजफ्फरपुर जिला का एक कस्बा है-मीनापुर...।...
00:10:01

जब मुजफ्फरपुर बना आज़ादी की जंग का गढ़: खुदीराम, शारदा और सहदेव की अनसुनी कहानी

जब भी हम स्वतंत्रता संग्राम की बात करते हैं, तो दिल्ली, बंगाल और पंजाब...

अगर रामायण की घटनाएं आज होतीं तो कैसी होती खबरें?

KKN न्यूज ब्यूरो। धार्मिक ग्रंथ रामायण का हर प्रसंग हमें जीवन के महत्वपूर्ण संदेश...

गुरु रविदास: समाज सुधार और आध्यात्मिकता के प्रतीक

KKN न्यूज ब्यूरो। हर साल माघ पूर्णिमा के दिन गुरु रविदास जयंती (Guru Ravidas...

कौन थे कनकलता बरुआ और गुरुजी – “भारत छोड़ो आंदोलन” की अनसुनी दास्तान

8 अगस्त 1942, मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान में महात्मा गांधी के 'भारत छोड़ो'...

रेजांगला का युद्ध और चीन की हकीकत

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 1962 के युद्ध की कई बातें है, जिसको समझना जरूरी...

प्रार्थना पर प्रहार क्यों

तेज आवाज की चपेट में है गांव KKN न्यूज ब्यूरो। चार रोज से चल रहा...